Dwarika Dham Sheragad Kila Dholpur

Dwarika Dham Sheragad Kila Dholpur Dwarika Dham Panchmukhi Hanuman Mandir Shergad kila Dholpur

सभी भक्त गणों को सूचित किया जाता है की श्री श्री 1008 द्वारिकादास महाराज द्वारा 4 अगस्त से 10 अगस्त तक कथा व्यास आचार्य ...
02/08/2024

सभी भक्त गणों को सूचित किया जाता है की श्री श्री 1008 द्वारिकादास महाराज द्वारा 4 अगस्त से 10 अगस्त तक कथा व्यास आचार्य सुरेश शास्त्री जी महाराज भागवत कथा का आयोजन शेरगढ़ किला धौलपुर किया जाएगा सभी जन पधार कर भागवत कथा का आनंद लें 🙏🏻🙏🏻

श्री श्री 1008 ,द्वारकाधीश प्रभू जी के सानिध्य में नव वर्ष के उपलक्ष्य पर सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन शेरगढ़ किले स्थित पंच...
31/12/2018

श्री श्री 1008 ,द्वारकाधीश प्रभू जी के सानिध्य में नव वर्ष के उपलक्ष्य पर सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन शेरगढ़ किले स्थित पंचमुखी हनुमान जी मंदिर पर किया जाएगा। सुन्दरकाण्ड के दो पाठ का आयोजन होगा। जिसका समय प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक, 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगा। भंडारा 12 बजे से आयोजित किया जाएगा।

हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏
31/03/2018

हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏

20/11/2017
अचलेश्वर महादेव मन्दिर पर विशाल भण्डारा हुआ आयोजितहजारों भक्तों ने पाई प्रसादी:धौलपुर:      चम्बल के बिहडों में प्राचीन ...
19/01/2017

अचलेश्वर महादेव मन्दिर पर विशाल भण्डारा हुआ आयोजित

हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी:

धौलपुर: चम्बल के बिहडों में प्राचीन स्थित अचलेश पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। भागवत कथा का आयोजन 12 जनवरी से 18 जनवरी तक किया गया। जिसमें मुरैना से आये आचार्य हरीशंकर शास्त्री जी ने मानव जीवन को एक बहुत बडी उपलब्धी बताया। कहा कि मानव को दीन-दुखियों की सेवा करनी चाहिए। दीन-दुखियों की सेवा करने से भगवान भी प्रसन्न रहते हैं और मानव को अपनी यथा शक्ति के अनुसार दान-पुण्य करना चाहिए। गाय माता की भी सेवा करनी चाहिए। गायों को चारा पानी एवं मधुर मिष्ठान खिलाने से एवं सेवा करने से प्राणी के सात जन्म के पाप नष्ट हो जाते हैं। ऎसा आचार्य जी ने मानव जीवन को अपनी मधुर वाणी द्वारा सन्देश दिया। 18 जनवरी दिन बुधवार को सेवक दास जी महाराज की मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई। आज दिनांक 19 जनवरी को अचलेश्वर महादेव पर विशाल भण्डारा किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। अचलेश्वर जाने वाले रास्ते में महिला पुरूष एवं बच्चों का हुजुम उमड रहा था मानों ऎसा प्रतीत हो रहा था कि अचलेश्वर महादेव पर मेला लग रहा है। हर कोई भक्त ‘हर हर महादेव’ के जयकार लगा रहा था। पूरा महादेव प्रांगण जयकारों से गूंज ऊठा।

राज राजेश्वरी 1008 कैला माता शेरगद किले स्थित पर हुआ भव्य जागरणधौलपुर : शेरगड किले स्थित कैला माता पर रविवार को शाम आठ ब...
10/10/2016

राज राजेश्वरी 1008 कैला माता शेरगद किले स्थित पर हुआ भव्य जागरण

धौलपुर : शेरगड किले स्थित कैला माता पर रविवार को शाम आठ बजे से मैया का भव्य जागरण किया गया। जिसमे दिल्ली से आयी सरगम म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा मॉं के सुन्दर - सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी गई जिसमे ‘चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है’ और ‘मेरा मॉ की कृपा से सब काम हो रहा है करती हो मैया तुम मेरा नाम हो रहा है’ जिसे सुन श्रोता नाच हुटे एवं भक्ति रस मे लीन हो गये सरगम म्युजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा बीच – बीच मे जागरण मे झाकीयों की प्रस्तुति दी गई । जिसे देख श्रोता आनन्द मय हो गये। जागरण सुबह भोर तक चला। जागरण सुनने के लिए आगरा, धौलपुर, मुरैना से मॉं के दरवार मे पहुंचे। जागरण के पश्चात माता रानी की आरती की गई उसके बाद परशादी वितरण की।

18/08/2016
रास लीला में हरियाली तीज उत्सव मनाया गयाहरियाली तीज पर भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी को पालने मे झुलाया गयाधौलपुर : - स...
05/08/2016

रास लीला में हरियाली तीज उत्सव मनाया गया
हरियाली तीज पर भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी को पालने मे झुलाया गया

धौलपुर : - सावन मास के पावन महीने मे शेरगड स्थित श्री श्री 1008 द्वारिकाधाम पर वृन्दावन से आये कलाकारों द्वारा रासलीला का आयोजन किया जा रहा है जिसमे भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं की झाकीयों द्वारा प्रस्तुति की जा रही है आज हरियाली तीज पर भगवान श्री कृष्ण एवं राधा मइया को फूलो एवं विशेष पोषाक से सजाया गया उनको हरियाली तीज पर उन्हे पालने मे झुलाया गया इस झाकीं को देखकर भक्तगड ऎसा महसूस कर रहे थे कि भगवान श्री कृष्ण अपने धाम वृन्दावन से स्वतं ही शेरगड किले पर विराजमान हो गये है रासलीला देखने के लिए शेरगड किले पर स्त्री, पुरूष व बच्चो का हुजुम उमड रहा है रासलीला को देखकर प्रतेक भक्त भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं में लीन हो गये।

शेरगड किले स्थित पंचमुखी हनुमान जी महाराज पर चल रही है रास लीलाधौलपुर : - सावन मास के पावन महीने मे शेरगड स्थित श्री श्र...
24/07/2016

शेरगड किले स्थित पंचमुखी हनुमान जी महाराज पर चल रही है रास लीला
धौलपुर : - सावन मास के पावन महीने मे शेरगड स्थित श्री श्री 1008 द्वारिकाधाम पर वृन्दावन से आये कलाकारों द्वारा रासलीला का आयोजन किया जा रहा है जिसमे भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं की झाकीयों द्वारा प्रस्तुति की जा रही है रास लीला का समय दिन के 12 बजे से सायं 4 बजे तक है रास लीला मे आज मयूर नृत्य की प्रस्तुति दी गई । रासलीला देखने के लिए शेरगड किले पर स्त्री, पुरूष व बच्चो का हुजुम उमड रहा है रासलीला को देखकर प्रतेक भक्त भगवान में भक्तलीन हो रहे है । रासलीला निरंतर कई दिनों तक चलेगी । रासलीला देखकर अपने जीवन को भक्तमय बनायें ।

पंचमुखी हनुमानजी महाराज शेरगड किले पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन धौलपुर:   परम श्रद्धेय अनंत श्री विभूषित प्रात ...
13/07/2016

पंचमुखी हनुमानजी महाराज शेरगड किले पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

धौलपुर: परम श्रद्धेय अनंत श्री विभूषित प्रात स्मरणीय श्री श्री 1008 द्वारिकादास जी महाराज (प्रभू जी) के पावन सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आज से शेरगड किले स्थित पंचमुखी हनुमान मन्दिर पर किया गया । जिसमें कथा वाचक आचार्य पं. बृजकिशोर शास्त्री जी के द्वारा गणेश पूजन एवं कथा प्रारम्भ की गई । जिसमें उन्होने कृष्ण जन्म एवं कृष्ण लीलाओं का गुणगान किया एवं भागवत कथा सुनने मात्र से पूर्ण जन्म से किये गये पापों का विनाश होता है इसके साथ ही गरीबो की सेवा से सारे दुख दूर हो जाते है शास्त्री जी ने बताया कि गाया माता का रूप है इसलिए सभी को गाय माता की सेवा करनी चाहिए । इससे पुण्य प्राप्त होता है । व्यक्ति को ऎसे कार्य करने चाहिए कि उनके जाने के बाद लोग उन्हे याद करे । जो होना है वह होकर रहेगा । उसे प्रभु के सिवाय कोई नही रोक सकता । मन को सासारिक पापों से बचाने का एकमात्र रास्ता सत्यंग है । इंसान को घमंड नही करना चाहिए । इंसान दुख आने पर ही परमात्मा को याद करता है । कथा का आयोजन 18 जूलाई तक होगा तथा हवन पूर्णाहुति एवं भण्डारा 19 जूलाई को आयोजित किया जायेगा। कथा का समय प्रात: 11 बजे से शाम 5 बजे तक है । कथा स्थल तक जाने के लिए टम्पूओं की निशुल्क व्यवस्था गुलाब बाग चौराहा से शेरगड किले पंचमुखी हनुमान मन्दिर तक की गई है ।

Address

Panchmukhi Hanuman Mandir Shergad Kila Dholpur
Dholpur
328001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dwarika Dham Sheragad Kila Dholpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category