20/01/2022
हिन्दू धर्म में महादेव, त्रिदेवों में सबसे महत्वपूर्ण देवता हैं जो भोलेनाथ, महादेव, शिव शंकर, नीलकंठ, महेश, रुद्र, गंगाधार, महाकाल इत्यादि सैकड़ों नामों से जाने जाते हैं। पुरे विश्व में भोले बाबा के लाखों भक्त आज भी मौजूद हैं। ये देवों के भी देव महादेव हैं, जो की कैलाश पर्वत पर अपनी अर्धांगिनी (शक्ति) माता पार्वती और अपने दोनों पुत्रों गणेश और कार्तिके के साथ निवास करते हैं। भोलेनाथ की पूजा शिवलिंग तथा मूर्ति दोनों रूपों में की जाती हैं। शिव के गले में नाग देवता विराजित हैं और हाथों में डमरू और त्रिशूल हैं और साथ ही ये त्रिनेत्रधारी हैं। भगवान् शिव कलयाणकारी तथा स्वभाव से सौम्य हैं वही दूसरी और इनका रूद्र रूप भी बहुत विनाशकारी हैं इसलिए इनके कालो के काल महाकाल के नाम से भी जाना जाता हैं और ऐसा माना जाता हैं की शिव आदि हैं और शिव ही अंत हैं, और एक दिन ये सृष्टि भी शिव में ही विलीन हो जाएगी।
Nalalekh शिव मंदिर