श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर एवं विश्नोई धर्मशाला, धामपुर

  • Home
  • India
  • Dhampur
  • श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर एवं विश्नोई धर्मशाला, धामपुर

श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर एवं विश्नोई धर्मशाला, धामपुर श्री गुरू जम्भेश्वर मंदिर एवं विश्नो?

4मई सन् 1978 ई॰ में डा. विक्रम सिंह विश्नोई के सभापतित्व तथा श्री हरिराम विश्नोई जी के सचालन में निम्न पदाधिकारियों के चुनाव के साथ विश्नोई सभा धामपुर का गठन हुआ :-अध्यक्ष श्री रणबीर सिंह विश्नोई,उपाध्यक्ष श्री शक्ति सिंह विश्नोई,कोषाध्यक्ष श्री कान्हा कृष्ण विश्नोई,मन्त्री श्री विधाप्रकाश विश्नोई,सहमन्त्री श्री हरिराम विश्नोई,उपमन्त्री श्री सुरेन्दर विश्नोई,कार्यकारणी सदस्य:- श्री उपदेश विश्नोई,श्री रमेश सिंह विश्नोई ,श्री आमोद कुमार विश्नोई,डा.विनय पथिक,श्री ब्रजभूषण विश्नोई| इसके बाद सन्1980ई॰ में विश्नोई मन्दिर एवं धर्मशाला का निर्माण कराया गया .

15/08/2026

80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभावसर पर श्री गुरु जम्भवाणी प्रचार संघ ट्रस्ट (रजि०) के सदस्यों ने श्री गुरु जम्भेश्वर मन्दिर धामपुर में ध्वजारोहण कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

#स्वतंत्रतादिवस #श्री_गुरू_जम्भवाणी_प्रचार_संघ

15/08/2026

आप सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि 💐

'पंथ चलायो, राह दिखायो'गुरु पूर्णिमा के शुभावसर पर समस्त विश्नोई पंथियों हार्दिक शुभकामनाएँ
29/07/2026

'पंथ चलायो, राह दिखायो'

गुरु पूर्णिमा के शुभावसर पर समस्त विश्नोई पंथियों हार्दिक शुभकामनाएँ

विष्णु विष्णु तू भण रे प्राणीज्येष्ठ माह अमावस्या समयसारिणी🙏अमावस्या व्रत राखणो , भजन विष्णु बतायो जोए।जाम्भोजी कृपा करे...
13/06/2026

विष्णु विष्णु तू भण रे प्राणी

ज्येष्ठ माह अमावस्या समयसारिणी🙏

अमावस्या व्रत राखणो , भजन विष्णु बतायो जोए।
जाम्भोजी कृपा करें नाम विश्नोई होए।।

होम करिलौ दिन ठावीलौ

13/06/2026

श्री अमृता देवी उद्यान, धमाना, सांचौर राजस्थान में हिरन, गाय और खरगोश, लंगूर इत्यादि जीवों को दाना खिलाते हुए श्री गुरु जम्भवाणी प्रचार संघ उ.प्र. के यशस्वी अध्यक्ष गुरूदेव स्वामी रामेश्वरानंद जी

प्रभु श्री हरि नारायण की पावन कृपा व सतगुरु जंभेश्वर जी महाराज के आशीर्वाद से श्री गुरु जम्भवाणी प्रचार संघ ट्रस्ट (रजि०...
13/06/2026

प्रभु श्री हरि नारायण की पावन कृपा व सतगुरु जंभेश्वर जी महाराज के आशीर्वाद से श्री गुरु जम्भवाणी प्रचार संघ ट्रस्ट (रजि०) एवं बिश्नोई सभा धामपुर के संयुक्त तत्वावधान में सातवाँ मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह स्वामी रामेश्वरानंद जी के सानिध्य व अध्यक्षता एवं महामंत्री पीयूष विश्नोई के संचालन में श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर एवं बिश्नोई धर्मशाला, धामपुर में सम्पन्न हुआ।

विगत 9 वर्षों से यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न क्षेत्रों में नये आयाम स्थापित करने वाले मेधावियों के द्वारा किए गए अथक परिश्रम को सम्मानित करने का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजवीर विश्नोई जी (न्यायधीश,स्थायी लोक अदालत, बिजनौर), विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. विवेक विश्नोई जी, डॉ. अनुपम विश्नोई जी, श्री ओमकार विश्नोई जी, श्री डॉ. आशुतोष बिश्नोई जी, सीए मलिका विश्नोई मंचासीन रहे एवं अतिथियों द्वारा मेधावियों को शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ सामाजिक योगदान हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री गुरु जम्भवाणी प्रचार संघ ट्रस्ट कार्यकारिणी उपाध्यक्ष श्री उपकार विश्नोई जी, मंत्री शशांक विश्नोई जी, कोषाध्यक्ष संचित विश्नोई जी, उप कोषाध्यक्ष अक्षित विश्नोई जी, संगठन मंत्री शुभम विश्नोई जी, प्रचार मंत्री क्षतिज विश्नोई जी सहित युवाशक्ति का सहयोग रहा। कार्यक्रम में बिजनौर, नजीबाबाद, नगीना,कांठ, मुरादाबाद, ठाकुरद्वारा, काशीपुर, लालापुर, हरेवली, धामपुर से श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

श्री गुरु जम्भवाणी प्रचार संघ ट्रस्ट (रजि०) एवं विश्नोई सभा धामपुर के संयुक्त तत्वावधान में सातवाँ मेधावी छात्र-छात्रा स...
29/05/2026

श्री गुरु जम्भवाणी प्रचार संघ ट्रस्ट (रजि०) एवं विश्नोई सभा धामपुर के संयुक्त तत्वावधान में

सातवाँ मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह रविवार, 31 मई, 2026 को होने जा रहा है।

आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।

स्थान 📍 - श्री गुरु जम्भेश्वर मन्दिर एवं विश्नोई धर्मशाला, स्टेशन रोड, धामपुर, (बिजनौर) उ.प्र.

नमन प्रणाम जी 🙏आप सभी को जानकर अत्यंत हर्ष होगा कि उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड विश्नोई समाज के मेधावी जिन्होंने किसी भी ब...
25/05/2026

नमन प्रणाम जी 🙏

आप सभी को जानकर अत्यंत हर्ष होगा कि उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड विश्नोई समाज के मेधावी जिन्होंने किसी भी बोर्ड से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा 80% या उससे अधिक अंकों के साथ पास की हो, के लिए श्री गुरु जम्भवाणी प्रचार संघ ट्रस्ट (रजि०) द्वारा सातवें मेधावी छात्र/छात्रा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन श्रद्धेय स्वामी रामेश्वरानंद जी महाराज (समराथल धोरा राज.) के सानिध्य में रविवार, 31, मई, 2026 को श्री गुरु जम्भेश्वर मन्दिर एवं विश्नोई धर्मशाला, धामपुर में होने जा रहा है।

अतः सभी मेधावियों से निवेदन है कि कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए 28 मई तक अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें।

रजिस्ट्रेशन फार्म लिंक ⤵️
https://forms.gle/7gsMT9vCveqTmQ7L7

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें⤵️

पीयूष विश्नोई - 8439753638, संचित विश्नोई - 9997545045, उपकार विश्नोई - 7417792448, शशांक विश्नोई - 9548957711, शुभम विश्नोई - 8532030399, क्षितिज विश्नोई - 7017651743, अक्षित विश्नोई - 6398328867

Address

Near Railway Station Dhampur
Dhampur
246761

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर एवं विश्नोई धर्मशाला, धामपुर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर एवं विश्नोई धर्मशाला, धामपुर:

Shortcuts

Share