13/05/2026
!!श्री पारेश्वराय नमः!!
*घर के #वास्तुदोष-निवारण का सस्ता व सचोट उपाय*
आपके घर आनेवाले पानी को * #फिटकरी* फिल्टर प्लांट में शुद्ध करके भेजती है, पानी के दोष फिटकरी से निवृत्त किये जाते हैं, ऐसे ही *स्वस्तिक वाले फिटकरी* के टुकड़े (वास्तुदोष-निवारक) को थोड़ा-सा खोलकर घर में रखा तो इसके प्रभाव से घर के हवामान में ऋणायन बनेंगे, धनात्मक ऊर्जा (पॉजिटिव एनर्जी) बनेगी। यह आपके स्वास्थ्य के लिए मददुरूप होगी। इससे घर के क्लेश, पितृदोष और बुरी नजर के प्रभाव से रक्षा होती है। तो घर में वास्तुदोष-निवारक रखो। अगर आप ऑफिस में इसको रखते हो तो इसके ऋणायन व धनात्मक ऊर्जा के प्रभाव से आनेवाला ग्राहक खुश होकर जायेगा। जब आनेवाला खुश हो सकता है तो वहाँ रहनेवाला भी तो खुश रहेगा न भाई!
इससे वास्तुदोष निवृत्त होते हैं। आजकल तो वास्तु के अनुसार मकान नहीं बन पाते। जैसे - ईशान कोण में साधन-भजन का कमरा होना चाहिए। अग्नि कोण में रसोईघर होना चाहिए। जूता-चप्पल की जगह फलानी दिशा में होनी चाहिए। घर के मुखिया का कमरा दक्षिण-पश्चिम में होना चाहिए। इससे उसकी घर में चलेगी।
अगर नौकर दक्षिण-पश्चिम में रहता है और मुखिया ईशान में रहता है तो नौकर की घर में चलेगी। अब घर पहले से बना है तो उसमें तो ऐसा आप कर नहीं सकते और सारे मकान तोड़ना आपके-हमारे वश की बात नहीं। तो शास्त्र से मिली बात कि वास्तुदोष को, ग्रहबाधा को दूर करने और सुख-शांति में वृद्धि के लिए स्वस्तिक वाली फिटकरी घर के कमरों में पश्चिम दिशा में रख दो। धनात्मक ऊर्जा बनानेवाला 'वास्तुदोष-निवारक' प्रसाद आश्रम से निःशुल्क मिलता है।
यदि कोई शिशु रात को चौंकता है, उसे नींद नहीं आती, माँ को जगाता है, परेशान रहता है तो उसके सिरहाने के नीचे यह फिटकरी रख दें। इससे उसे बढ़िया नींद आयेगी।
*महंत श्री श्याम दास*
कथा प्रवक्ता धर्म प्रचारक
*🛕श्री पारेश्वर सेवाधाम आश्रम धामनोद (धार)*
*कथा प्रवचन व आश्रम के सेवा प्रकल्पों से जुड़ने हेतु संपर्क करें- 9754181265 ,9981265245*