International Shiva Society

International Shiva Society good

30/10/2023

बारम्बार प्रणाम ऐसे संत को जिन्होंने अशोक गहलोत के सामने ही पूरे विपक्ष की बघिया उधेड़ दी

हर हर महादेव 🔱🚩

23/01/2023

बाबा हनुमान चालीसा में लिखते हैं, "अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता, अस बर दीन्ही जानकी माता" अर्थात हनुमान जी महाराज आठ सिद्धियों और नौ निधियों के अधिकारी देव हैं, दाता हैं। यह शक्ति उन्हें लक्ष्मी स्वरूपा जगतमाता जानकी से प्राप्त हुई थी।
ये आठ सिद्धियां हैं- अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्रकाम्य, ईशत्व और वशित्व। अन्य की चर्चा फिर कभी करेंगे, पर इसमें जो छठवीं सिद्धि है प्रकाम्य, उसे प्राप्त कर लेने वाला साधक दूसरों के मनोभावों को सहजता से पढ़ लेता है। बिना अभिव्यक्त किये ही उसके मन की बातें जान लेता है।
प्रकाम्य सिद्धि के अधिकारी देव हनुमान जी महाराज हैं, वे ही हनुमान जी महाराज जो बागेश्वर धाम में पूजे जाते हैं। और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उन्ही के सेवक हैं। दूसरों के मन में चल रहे प्रश्नों को जानने का गुण उन्हें इसी सिद्धि से आया है।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को यह सिद्धि कितनी प्राप्त है यह मुझे ज्ञात नहीं, पर ऐसी सिद्धि लोग प्राप्त करते रहे हैं इसकी लम्बी परम्परा रही है। यह सिद्धि प्राप्त करने वाले वे न पहले व्यक्ति हैं और न ही अंतिम। उनके बाद भी लोग हनुमान जी महाराज की कृपा से इस सिद्धि को प्राप्त करते रहेंगे, क्योंकि सनातन परंपरा में इसका स्पष्ट विधान है।
इसपर आप भरोसा करें या न करें, यह आपका नितांत व्यक्तिगत चयन है। पर आप इसे खारिज नहीं कर सकते, क्योंकि हमारी परम्परा में इन सिद्धियों का विधान है, इसकी शिक्षा-दीक्षा होती रही है। पुस्तकें हैं, गुरु हैं। इन्हें प्राप्त करने के लिए सिद्ध स्थानों, पीठों में भटकना होता है और लम्बी तपस्या करनी होती है।
जिस प्रकार विज्ञान के किसी स्थापित नियम को खारिज करने के लिए आपको उस विषय के सम्पूर्ण ज्ञान की आवश्यकता होती है, वैसे ही आध्यात्म के किसी नियम को खारिज करने के लिए आपको उसका सम्पूर्ण ज्ञान होना ही चाहिये। अन्यथा कोई बकरी का चरवाहा कहे कि "आई डोंट विलिभ दैट अर्थ इज राउंड!" तो उसपर केवल हँसा जा सकता है, इसे उसके सामने प्रमाणित नहीं किया जा सकता।
अब प्रश्न यह है कि सनातन में तो इन सिद्धियों का विधान है, पर मरीज की छाती पर किसी मरी हुई नन का लॉकेट सटा कर उसकी कैंसर ठीक करने वालों के यहाँ इसका कौन सा विधान है? माथा छू कर गूंगी को वाणी दे कर "बोलने लगी" वाला चमत्कार दिखाने वाले बताएंगे कि उन्हें मिली उस शक्ति का नाम क्या है? वह कैसे मिलती है? कौन देता है? उसने किससे पायी यह शक्ति? इसका जिक्र उनकी किस पुस्तक में है?
पर उत्तर तो छोड़िये साहब! इस देश की बुद्धिजीविता, प्रगतिवादी लोग, विज्ञानवादी, पत्रकार तबका उनसे यह प्रश्न पूछने तक का साहस नहीं कर सकता। बिकॉज ही नो दैट, धन्धा बन्द हो जाएगा।
वैसे कोई मिले तो पूछियेगा।😊

सर्वेश तिवारी श्रीमुख
गोपालगंज, बिहार।

यूं ही नहीं मान्यता है बिंदी की,स्त्री में छुपे भद्रकाली के रूप को शांत करती है ।यूं ही नहीं लगाती काजल,नकारात्मकता निषे...
05/11/2022

यूं ही नहीं मान्यता है बिंदी की,
स्त्री में छुपे भद्रकाली के रूप को शांत करती है ।

यूं ही नहीं लगाती काजल,
नकारात्मकता निषेध हो जाती है
जिस आंगन स्त्री आंखों में काजल लगाती है

होंठों को रंगना कोई आकर्षण नहीं,
प्रेम की अद्भुत पराकाष्ठा को चिन्हित करती हुई
जीवन में रंग बिखेरती है ।

नथ पहनती है,
तो करुणा का सागर हो जाती है ।

और कानों में कुंडल पहनती है ,
तो संवेदनाओं का सागर बन जाती है ।

चूड़ियों में अपने परिवार को बांधती है,
इसीलिए तो एक भी चूड़ी मोलने नहीं देती ।

पाजेब की खनक सी मचलती है,
प्रेम में जैसे मछली हो जाती है ।

वो स्त्री है साहब... स्वयं में ब्रह्मांड लिए चलती है

ेटी_मेरी

जंगल में एक गर्भवती हिरनी बच्चे को जन्म देने को थी। वो एकांत जगह की तलाश में घुम रही थी, कि उसे नदी किनारे ऊँची और घनी घ...
08/07/2022

जंगल में एक गर्भवती हिरनी बच्चे को जन्म देने को थी। वो एकांत जगह की तलाश में घुम रही थी, कि उसे नदी किनारे ऊँची और घनी घास दिखी। उसे वो उपयुक्त स्थान लगा शिशु को जन्म देने के लिये।
वहां पहुँचते ही उसे प्रसव पीडा शुरू हो गयी।
उसी समय आसमान में घनघोर बादल वर्षा को आतुर हो उठे और बिजली कडकने लगी।

उसने दाये देखा, तो एक शिकारी तीर का निशाना, उस की तरफ साध रहा था। घबराकर वह दाहिने मुडी, तो वहां एक भूखा शेर, झपटने को तैयार बैठा था। सामने सूखी घास आग पकड चुकी थी और पीछे मुडी, तो नदी में जल बहुत था।

मादा हिरनी क्या करती ? वह प्रसव पीडा से व्याकुल थी। अब क्या होगा ? क्या हिरनी जीवित बचेगी ? क्या वो अपने शावक को जन्म दे पायेगी ? क्या शावक जीवित रहेगा ?

क्या जंगल की आग सब कुछ जला देगी ? क्या मादा हिरनी शिकारी के तीर से बच पायेगी ?क्या मादा हिरनी भूखे शेर का भोजन बनेगी ?
वो एक तरफ आग से घिरी है और पीछे नदी है। क्या करेगी वो ?

हिरनी अपने आप को शून्य में छोड, अपने बच्चे को जन्म देने में लग गयी। कुदरत का कारिष्मा देखिये। बिजली चमकी और तीर छोडते हुए, शिकारी की आँखे चौंधिया गयी। उसका तीर हिरनी के पास से गुजरते, शेर की आँख में जा लगा,शेर दहाडता हुआ इधर उधर भागने लगा।और शिकारी, शेर को घायल ज़ानकर भाग गया। घनघोर बारिश शुरू हो गयी और जंगल की आग बुझ गयी। हिरनी ने शावक को जन्म दिया।

हमारे जीवन में भी कभी कभी कुछ क्षण ऐसे आते है, जब हम चारो तरफ से समस्याओं से घिरे होते हैं और कोई निर्णय नहीं ले पाते। तब सब कुछ नियति के हाथों सौंपकर अपने उत्तरदायित्व व प्राथमिकता पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।अन्तत: यश, अपयश ,हार ,जीत, जीवन,मृत्यु का अन्तिम निर्णय ईश्वर करता है।हमें उस पर विश्वास कर उसके निर्णय का सम्मान करना चाहिए।

ॐ त्र्यम्बकं स्यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥यह मंत्र की रचना कैसे हुईकिस...
06/07/2022

ॐ त्र्यम्बकं स्यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

यह मंत्र की रचना कैसे हुई
किसने की महामृत्युंजय मंत्र की रचना और जाने इसकी शक्ति___

#शिवजी के अनन्य भक्त मृकण्ड ऋषि संतानहीन होने के कारण दुखी थे. विधाता ने उन्हें संतान योग नहीं दिया था.

*मृकण्ड ने सोचा कि महादेव संसार के सारे विधान बदल सकते हैं. इसलिए क्यों न भोलेनाथ को प्रसन्नकर यह विधान बदलवाया जाए.

*मृकण्ड ने घोर तप किया. भोलेनाथ मृकण्ड के तप का कारण जानते थे इसलिए उन्होंने शीघ्र दर्शन न दिया लेकिन भक्त की भक्ति के आगे भोले झुक ही जाते हैं.

*महादेव प्रसन्न हुए. उन्होंने ऋषि को कहा कि मैं विधान को बदलकर तुम्हें पुत्र का वरदान दे रहा हूं लेकिन इस वरदान के साथ हर्ष के साथ विषाद भी होगा.

*भोलेनाथ के वरदान से मृकण्ड को पुत्र हुआ जिसका नाम मार्कण्डेय पड़ा. ज्योतिषियों ने मृकण्ड को बताया कि यह विलक्ष्ण बालक अल्पायु है. इसकी उम्र केवल 12 वर्ष है.

*ऋषि का हर्ष विषाद में बदल गया. मृकण्ड ने अपनी पत्नी को आश्वत किया- जिस ईश्वर की कृपा से संतान हुई है वही भोले इसकी रक्षा करेंगे. भाग्य को बदल देना उनके लिए सरल कार्य है.

*मार्कण्डेय बड़े होने लगे तो पिता ने उन्हें शिवमंत्र की दीक्षा दी. मार्कण्डेय की माता बालक के उम्र बढ़ने से चिंतित रहती थी. उन्होंने मार्कण्डेय को अल्पायु होने की बात बता दी.

*मार्कण्डेय ने निश्चय किया कि माता-पिता के सुख के लिए उसी सदाशिव भगवान से दीर्घायु होने का वरदान लेंगे जिन्होंने जीवन दिया है. बारह वर्ष पूरे होने को आए थे.*

*मार्कण्डेय ने शिवजी की आराधना के लिए महामृत्युंजय मंत्र की रचना की और शिव मंदिर में बैठकर इसका अखंड जाप करने लगे.*

ॐ त्र्यम्बकं स्यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

समय पूरा होने पर यमदूत उन्हें लेने आए. यमदूतों ने देखा कि बालक महाकाल की आराधना कर रहा है तो उन्होंने थोड़ी देर प्रतीक्षा की. मार्केण्डेय ने अखंड जप का संकल्प लिया था.

यमदूतों का मार्केण्डेय को छूने का साहस न हुआ और लौट गए. उन्होंने यमराज को बताया कि वे बालक तक पहुंचने का साहस नहीं कर पाए.

*इस पर यमराज ने कहा कि मृकण्ड के पुत्र को मैं स्वयं लेकर आऊंगा. यमराज मार्कण्डेय के पास पहुंच गए.*

बालक मार्कण्डेय ने यमराज को देखा तो जोर-जोर से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग से लिपट गया.

*यमराज ने बालक को शिवलिंग से खींचकर ले जाने की चेष्टा की तभी जोरदार हुंकार से मंदिर कांपने लगा. एक प्रचण्ड प्रकाश से यमराज की आंखें चुंधिया गईं.

शिवलिंग से स्वयं महाकाल प्रकट हो गए. उन्होंने हाथों में त्रिशूल लेकर यमराज को सावधान किया और पूछा तुमने मेरी साधना में लीन भक्त को खींचने का साहस कैसे किया?

*यमराज महाकाल के प्रचंड रूप से कांपने लगे. उन्होंने कहा- प्रभु मैं आप का सेवक हूं. आपने ही जीवों से प्राण हरने का निष्ठुर कार्य मुझे सौंपा है.

*भगवान चंद्रशेखर का क्रोध कुछ शांत हुआ तो बोले- मैं अपने भक्त की स्तुति से प्रसन्न हूं और मैंने इसे दीर्घायु होने का वरदान दिया है. तुम इसे नहीं ले जा सकते.

*यम ने कहा- प्रभु आपकी आज्ञा सर्वोपरि है. मैं आपके भक्त मार्कण्डेय द्वारा रचित महामृत्युंजय का पाठ करने वाले को त्रास नहीं दूंगा.

#महाकाल की कृपा से मार्केण्डेय दीर्घायु हो गए. उनके द्वारा रचित महामृत्युंजय मंत्र काल को भी परास्त करता है.

परमात्मा सर्वत्र व्याप्त है। और मंत्र के माध्यम से उन्हें सरलता से प्राप्त किया जा सकता है।
अस्तु।
देवों के देव महादेव की जय हो

30/06/2022

चाणक्य ने अपने अपमान से क्रोधित होकर एक आजपाल चंद्रगुप्त को राजा बना दिया और शासन की बागडोर अपने हाथ में रखी और चंद्रगुप्त के हाथो नंद वंश का विनाश कर दिया।

इतिहास दोहरा रहा है।

20/04/2022

मथुरा व वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज बड़ा फैसला सुनाया है !! दरअसल, मथुरा व वृंदावन के 22 वार्डों में उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ सरकार के निर्देश पर मांस मछली ओर शराब के बिक्री पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका को खारिज कर दिया है !

आप लोगों को बता दुं की योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थल के 10 वर्ग किलोमीटर के दायरे को तीर्थस्थल घोषित कर दिया था !! जिसके बाद से मथुरा और वृंदावन में मांस और शराब के बिक्री पर रोक लगा दी गई थी !!

आपको ये भी बता दूं कि इस इलाके में 22 नगर निगम वार्ड के क्षेत्र आते हैं.इलाहाबाद हाईकोर्ट में इसपर रोक के खिलाफ वृंदावन की एक तथाकथित सामाजिक कार्यकर्ता शाहिदा की तरफ से जनहित याचिका दायर की गई थी...

06/02/2022

क्या भगवान हमारे द्वारा चढ़ाया गया भोग खाते हैं ?
यदि खाते हैं, तो वह वस्तु समाप्त क्यों नहीं हो जाती ?
और यदि नहीं खाते हैं, तो भोग लगाने का क्या लाभ ?

एक लड़के ने पाठ के बीच में अपने गुरु से यह प्रश्न किया।
गुरु ने तत्काल कोई उत्तर नहीं दिया।
वे पूर्ववत् पाठ पढ़ाते रहे। उस दिन उन्होंने पाठ के अन्त में एक श्लोक पढ़ाया:

पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात् पूर्णमुदच्यते ।
पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते ॥

पाठ पूरा होने के बाद गुरु ने शिष्यों से कहा कि वे पुस्तक देखकर श्लोक कंठस्थ कर लें।

एक घंटे बाद गुरु ने प्रश्न करने वाले शिष्य से पूछा कि उसे श्लोक कंठस्थ हुआ कि नहीं ? उस शिष्य ने पूरा श्लोक शुद्ध-शुद्ध गुरु को सुना दिया।
फिर भी गुरु ने सिर 'नहीं' में हिलाया, तो शिष्य ने कहा कि" वे चाहें, तो पुस्तक देख लें; श्लोक बिल्कुल शुद्ध है।”
गुरु ने पुस्तक देखते हुए कहा“ श्लोक तो पुस्तक में ही है, तो तुम्हारे दिमाग में कैसे चला गया? शिष्य कुछ भी उत्तर नहीं दे पाया।

तब गुरु ने कहा “ पुस्तक में जो श्लोक है, वह स्थूल रूप में है। तुमने जब श्लोक पढ़ा, तो वह सूक्ष्म रूप में तुम्हारे दिमाग में प्रवेश कर गया, उसी सूक्ष्म रूप में वह तुम्हारे मस्तिष्क में रहता है। और जब तुमने इसको पढ़कर कंठस्थ कर लिया, तब भी पुस्तक के स्थूल रूप के श्लोक में कोई कमी नहीं आई।

इसी प्रकार पूरे विश्व में व्याप्त परमात्मा हमारे द्वारा चढ़ाए गए निवेदन को सूक्ष्म रूप में ग्रहण करते हैं, और इससे स्थूल रूप के वस्तु में कोई कमी नहीं होती। उसी को हम *प्रसाद* के रूप में ग्रहण करते हैं।

शिष्य को उसके प्रश्न का उत्तर मिल गया।

ध्यान से देखो इस मानचित्र को, लाल घेरे में सऊदी अरब का क्षेत्र हैं,जहां इस्लाम का उदय हुआ, और इस हरे क्षेत्र को देखो, जो...
06/02/2022

ध्यान से देखो इस मानचित्र को, लाल घेरे में सऊदी अरब का क्षेत्र हैं,जहां इस्लाम का उदय हुआ, और इस हरे क्षेत्र को देखो, जो इस्लामिक देश हैं, आप चित्र में देख सकते हैं, कि बायीं तरफ के सभी देश इस्लामिक हो गए और दायीं तरफ का देश भारत इस्लामिकरण से बचा रहा.

अब बड़ा सवाल ? सिर्फ 90 साल में 45 देशों का इस्लामिकरण करने वाली इस्लाम की तलवार, भारत आकर क्यों दम तोड़ गयी ?

मौहम्मद साहब की मृत्यु के एक दशक के भीतर ही अरब हमलावरो ने तलवार के दम पर ईरान, ईराक, सीरिया, मिस्र और पुरे मध्य पूर्व एशिया का इस्लामीकरण कर दिया और जीतते हुए वो स्पेन तक जा पहुंचे,

आज से करीब 1400 साल पहले जब मक्का से इंसानी खून की प्यासी इस्लाम की तलवार लपलपाते हुए निकली तो …
एक झटके में ही ईरान..इराक सीरिया ..मिश्र ..दमिश्क ..अफगानिस्तान, कतर .. बलूचिस्तान से ले कर मंगोलिया और रूस तक ध्वस्त होते चले गए ..!

और ये बात बिल्कुल सही भी साबित होती है कि जब इन #
मुस्लिम आक्रमणकारियों ने सिर्फ 90 वर्षों में विश्व के 40 से ज्यादा देशों पर पूरा कब्जा कर लिया था . और उसके बाद जब वो सिंध के रास्ते भारत की तरफ बढ़े तो अगले 500 साल तक वो भारत मे घुस नही पाए और जब घुसे भी तो भी अंत समय तक उन्हें क्षत्रियों (राजपूतों) के विरोध का सामना करना पड़ा . और इसका फल ये है रहा कि 1400 वर्ष बाद भी 1947 के समय में भी भारत मे 85% हिन्दू आबादी थी..

इस्लाम के प्रवेश के समय पूरे विश्व मे स्थानीय धर्मों परम्पराओं का लोप हो गया । शान से इस्लाम का झंडा आसमान चूमता हुआ अफगानिस्तान होते हुए सिंध के रास्ते हिंदुस्तान पहुंचा ..!

पर यहां पहुंचते ही इस्लाम की लगाम आगे बढ़ के क्षत्रियों ने थाम ली ..। भीषण रक्तपात हुआ ..! 800 साल तक क्षत्रिय राजपूत राजवंशों से ले के आम क्षत्रियों ने इस्लाम की नकेल ढीली न पड़ने दी ..!
भारत ही ऐसा अकेला देश था जिसने उनका सफल प्रतिरोध किया.

सम्राट हर्षवर्धन बैस (राजपूत)ब की मृत्यु के बाद से ही अरब हमलावर भारत आने लगे थे,
640 ईसवी के आसपास पहली बार खलीफा के आदेश पर ठाणे , भरूच और देवल में उनकी टुकड़ियां आई पर विफल रही।
तब से लेकर सन् 1192 तक भारत के वीरों ने इस्लामिक हमलावरो का लगातार 500 वर्ष से अधिक समय तक सफलतापूर्वक प्रतिरोध किया।
वीर बप्पा रावल, नागभट्ट परिहार , नागवंशी कर्कोटक ललितादित्य आदि राजपूत राजाओं ने अरबों को दूर तक मार लगाई।इस 500 -600 साल के कड़े संघर्ष को इतिहासकारों ने राजपूत काल भी कहा है .

बाद में तुर्को के समय आपसी मतभेदों के कारण भारत में इस्लामिक सत्ता स्थापित तो हुई मगर वो निरन्तर प्रतिरोध के कारण अंग्रेजो के आने तक भारत का 10% भी इस्लामीकरण नही कर पाए थे।
इस बात को खुद मुस्लिम इतिहासकार स्वीकार करते हैं कि भारतवर्ष अकेला देश है जिसने सफलतापूर्वक अपनी संस्कृति की रक्षा की।
मौलाना “हाली” के शब्दों में इसकी पीड़ा देखिये—–
“वह दीने-हिजाज़ी का बेबाक बेड़ा,
निशां जिसका अक्साए-आलम में पहुँचा.
मजाहम हुआ कोई खतरा न जिसका,
न अम्मां में ठिठका, न कुल्जम में झिझका..
किये पै सिपर जिसने सातों समंदर
वह डूबा दहाने में गंगा के आकर”….

यानी मौलाना हाली दुःख प्रकट करते हुए कहते हैं कि इस्लाम का जहाज़ी बेड़ा जो सातों समुद्र बेरोक-टोक पार करता गया और अजेय रहा,
वह जब हिंदुस्थान पहुंचा और उसका सामना यहां के वीरो से हुआ तो वह इस्लामी बेड़ा गंगा की धारा में सदा के लिए डूब गया!!

ठीक ऐसा ही दर्द अल्लामा इकबाल की शायरी “शिकवा” में भी मिलता है।।
मुस्लिम इतिहासकार अचरज करते हैं कि जो इस्लाम का बेबाक बेड़ा जिब्राल्टर को पार करता हुआ स्पेन तक जा पहुंचा था और जिस मजहब ने अपने जन्म लेते ही 50 वर्ष के भीतर पूरे अरब, पश्चिम-मध्य एशिया और अफ्रीका के बड़े हिस्से का इस्लामीकरण तलवार के जोर पर कर दिया वो भारत मे क्यों सफल नही हो पाया ??

जौहर, शाका जैसी बलिदानी क्षत्रिय परम्पराओं ने इस देश में सनातनी संस्कृति को जीवित रखा।
मुस्लिम इतिहासकार ऐसा लिखते है कि इस्लाम द्वारा भारत विजय का प्रारंभ मुहम्मद बिन कासिम के 712 AD में सिंध पर आक्रमण से हुआ और महमूद गजनवी के आक्रमणों से स्थापित, तथा मुहम्मद गौरी के द्वारा दिल्ली के प्रथ्वीराज चौहान को 1192 A.D. में हराने से पूर्ण हुआ !

फिर दिल्ली सल्तनत के गुलाम वंश, खिलजी, तुगलक, सैयद और लोदी वंश के सुल्तान और मुग़ल बादशाह हिंदुस्तान के शासक बताये गए !
यह इतिहास का सच नहीं हैं सच यह है कि य़ह 600 वर्षोँ तक चलने वाला राजपूत मुस्लिम युद्ध था !

जिसमे अंतिम विजय मराठा साम्राज्य, राजपूत और सिख साम्राज्य के रूप में हुयी और अब सच की विवेचना के लिए इनके बारे में कुछ तथ्य !
मुहम्मद बिन कासिम 712 AD में जब वह सिंध के राजा दाहिर को हराकर आगे बढ़ा उसे गहलोत वंश के राजा कालभोज ने बुरी तरह हराकर वापस भेजा !

अब अगले 250 वर्ष तक मुस्लिम प्रयास तो बहुत हुए पर पीछे धकेल दिए गए इस बीच भारत में राजपूत राज्य ही प्रभावी रहे !
1000 AD से महमूद गजनवी के कथित सत्रह आक्रमणों में पांच हारे, और पांच मन्दिरों की लूट की,

सबसे महत्वपूर्ण सोमनाथ की लूट की दौलत भी गजनी तक वापस नहीं ले जा पाया, जिसे सिन्ध मे लूट लिया गया था वह कही भी सत्ता स्थापित नहीं कर पाया !

इसके बाद अगले 150 वर्ष तक फिर कोई मुसलमान राजपूत सत्ता को चुनौती देने को नहीं आया और भारत में राजपूत राज्य प्रभावी बने रहे !
1178 में मुहम्मद गौरी का गुजरात पर आक्रमण हुआ, चालुक्य राजा ने गौरी को बुरी तरह हराया !

1191 में गौरी ने पृथ्वीराज को हराया फिर गौरी ने पंजाब, सिंध, दिल्ली, और कन्नौज जीते !पर ये विजयें अस्थायी रहीं क्योंकि 1192 में पृथ्वीराज ने भी गौरी को मार गिराए !

उसके बाद सत्ता में आया कुतुबुद्दीन ऐबक भी 1210 में लाहौर में ही मर गया और गौरी का जीता हुआ क्षेत्र बिखर गया !

उसके बाद इल्तुतमिश ने अजमेर, रणथम्मौर, ग्वालियर कालिंजर और महोबा जीते !
मगर कुछ समय में ही कालिंजर चंदेलों ने, ग्वालियर को प्रतिहारों ने, बूंदी को चौहानो ने मालवा को परमारों ने वापस ले लिया, रणथम्मौर, मथुरा पर राजपूत कब्ज़ा कर चुके थे !
गहलोत वंशी जैत्र सिंह ने इल्तुतमिश से चित्तौड़ वापस ले लिया इस प्रकार सत्ता राजपूतों के हाथ में ही रही थी !

उसके बाद बलबन ने राज्य बिखराव और राजपूत ज्वार रोकने में असफल रहा और सल्तनत सिमटकर दिल्ली के आसपास रह गयी थी !
गुलाम वंश को हटाकर खिलजी वंश आया, इस वंश के अलाउद्दीन खिलजी ने 1298 में गुजरात और 1303 मे चित्तौड़ जीत लिया !
पर 1316 में राजपूतों ने पुनः चित्तौड़ वापस जीत लिया, रणथम्मौर में भी खिलजी को हार का मुंह देखना पड़ा था !

खिलजी के सेनापति मलिक काफूर ने देवगिरी, वारंगल, द्वारसमुद्र और मदुराई पर अभियान किया और जीता !

पर उसके वापस जाते ही इन राजाओं ने अपने को स्वतत्र घोषित कर दिया !
1316 में खिलजी के मरने के बाद उसका राज्य ध्वस्त हो गया !

इसके बाद तुगलक वंश आया 1325 में मुहम्मद तुगलक ने देवगिरी और काम्पिली राज्य पर विजय और द्वारसमुद्र और मदुराई को शासन के अन्तर्गत लाया ! राजधानी दिल्ली से हटाकर देवगिरी ले गया !

पर मेवाड़ के महाराणा हम्मीर सिंह ने मुहम्मद तुगलक को बुरी तरह हराया और कैद कर लिया था !
फिर अजमेर, रणथम्मौर और नागौर पर आधिपत्य के साथ 50 लाख रुपये देने पर छोड़ा जिससे तुगलक राज्य दिल्ली तक सीमित रह गया और 1399 में तैमूर के आक्रमण से तुगलक राज्य पूरी तरह बिखर गया !

मुहम्मद तुगलक पर विजय के उपलक्ष्य में हम्मीर ने “महाराणा“ की उपाधि धारण की !
उसके बाद महाराणा कुम्भा द्वारा गुजरात के राजा कुतुबुद्दीन और मालवा के सुल्तान पर विजय !
इन विजयों के उपलक्ष्य में चित्तौड़ गढ़ मे विजय स्तम्भ और पूरे राजस्थान में 32 किले भी बनवाये !
महाराणा संग्राम सिंह (राणा सांगा) ने मालवा के शासक को पराजित कर बंदी बनाया और छह महीने बाद छोड़ा !

1519 में इब्राहीम लोदी को हराया !
इस प्रकार महाराणा हम्मीर से राणा सांगा तक 1326 से 1527 (200 वर्ष तक) उत्तर भारत के सबसे बड़े भूभाग पर राजपूत साम्राज्य छा रहा था और इन्हें चुनौती देने वाला कोई नहीं था !
इसी बीच दक्षिण में विजय नगर साम्राज्य क्षत्रिय शक्ति के रूप में केन्द्रित हो चूका था और कृष्ण देव राय (1505-1530) के समय चरम उत्कर्ष पर था और उड़ीसा ने भी क्षत्रिय स्वातंत्र्य पा लिया था !
तुगलकों के बाद सैयद वंश 1414 से 1451 तक और लोदी वंश 1451 से 1526 तक रहा जो दिल्ली के आस पास तक ही रह गया था !
इसके बाद फिर इब्राहीम लोदी को राणा सांगा ने हराया !
प्रमुख इतिहासकार आर सी मजूमदार लिखते है कि दिल्ली सल्तनत अलाउद्दीन खिलजी राज्य के 20 साल (1300-1320)और
मुहम्मद तुगलक के 10 साल इन दो समय को छोड़कर भारत पर तुर्की का कोई साम्राज्य नहीं रहा था !
फिर मुग़ल वंश आया मुग़ल बाबर ने कुछ विजयें अपने नाम की पर कोई स्थायी साम्राज्य बनाने में असफल रहा,
उसका बेटा हुमायु भी शेरशाह से हार कर भारत से बाहर भाग गया था !
शेर शाह (1540-1545) तक रणथम्मौर और अजमेर को जीता पर कालिंजर युद्ध के दौरान उसकी मौत हो गयी और उसका राज्य अस्थायी ही रहा !
फिर एक बार राजपूत राज्य सगठित हुए और दिल्ली की गद्दी पर राजा हेम चन्द्र ने 1556 में विक्रमादित्य की उपाधि धारण की !
1556 में ही अकबर ने हेमचन्द्र (हेमू ) को हराकर मुग़ल साम्राज्य का स्थायी राज्य स्थापित किया जो 150 वर्ष तक चला जिसमे सभी दिशाओं राज्य विस्तार हुआ !
ये अधिकांश विजयें राजपूत सेनापतियों और उनकी सेनाओं द्वारा हासिल की गयीं जिनका श्रेय अकबर ने अकेले लिया !
अकबर ने इस्लामिक कट्टरता छोड़ राजपूतों की शक्ति को समझा और उन्हें सहयोगी बनाया !
जहाँगीर और शाहजहाँ के समय तक यही नीति चली, इन 100 वर्षों में मुसलमानों और राजपूत का संयुक्त और राजपूत शक्ति पर आश्रित राज्य था इस्लामी राज्य नहीं |
पूरे मुग़ल राज्य के बीच भी मेवाड़ में राजपूतों की सत्ता कायम रही !
औरंगजेब ने जैसे ही अकबर की नीतियों के विपरीत इस्लामी नीतियां लागू करनी आरम्भ की राजपूतों ने अपने को स्वतन्त्र कर लिया !
उधर शिवा जी ने मुग़ल साम्राज्य की नीव खोद दी और 1707 तक मुग़ल राज्य का समापन हो गया उसके बाद के दिल्ली के बादशाह दयनीय स्थिति में कभी राजपूतों के, कभी अंग्रेजों के आश्रित रहे !
1674 से 1818 तक मराठा साम्राज्य भारत थोड़ा छाया था,
राजस्थान में राजपूत राज्य और पंजाब में सिख साम्राज्य राज्य के रूप में विजयी हुए |
इन शक्तियों के द्वारा मुस्लिम सत्ता की पूर्ण पराजय और अंत हुआ !

इस पूरे विषम काल मे राजपूतों ने 712 ईसवी से ,बप्पा रावल के रूप से संघर्ष शुरू किया और 1000 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद 1600ईसवी में महाराणा प्रताप तक रक्तसंचित संघर्ष किया...1600 के बाद मराठा,सिख, व और साम्रज्यों की नींव पड़ी....जिन्होंने भी इस्लामिक शक्तियों से लोहा लिया......

इस प्रकार जिसे मुस्लिम साम्राज्य कहा जाता है वह वस्तुतः भारतीय राजाओं और मुसलमान आक्रमण कारियों के बीच एक लम्बे समय (1200 वर्ष) तक चलने वाला युद्ध था।
केवल तलवार के दम पर हम अपना धर्म बचा पाए नही तो छेद वाली टोपी हम भी लगाकर घूमते , अतः मार्शल जातियों खासकर राजपूतों का सम्मान करिये जिनके कारण आज भी हम सभी हिन्दू हैं ।।
जय जय श्री राम 🚩🚩

30/11/2021

सनातन संस्कृति सनातन धर्म

Address

Deoghar
814112

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when International Shiva Society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share