Sai Baba Teachings

Sai Baba Teachings हे साईं! मेरे प्यारे साईं! में आपको भूलूँ नहीं।

-ठाकुर साँई अंकुर

माया का दर्शन: सुदामा की कथाजिज्ञासा और चुनौती: परम भक्त सुदामा के मन में भगवान की 'माया' को देखने की इच्छा जगी। श्रीकृष...
18/04/2026

माया का दर्शन: सुदामा की कथा
जिज्ञासा और चुनौती: परम भक्त सुदामा के मन में भगवान की 'माया' को देखने की इच्छा जगी। श्रीकृष्ण ने उन्हें चेतावनी दी कि माया को देखने के लिए ईश्वर को भूलना पड़ता है, क्योंकि जहाँ ज्ञान (ईश्वर) है, वहाँ अज्ञान (माया) नहीं रह सकता।

माया का जाल: गोमती नदी में स्नान के दौरान सुदामा क्षण भर के लिए संध्या-वंदन की जल्दबाजी में प्रभु को भूल गए। इसी पल माया ने उन्हें घेर लिया। वे नदी की बाढ़ में बहकर एक अनजान राज्य में पहुँच गए।

राजसी जीवन और विस्मृति: माया के प्रभाव में सुदामा अपना पिछला जीवन भूल गए। वे उस राज्य के राजा बने, विवाह किया और संतानों के सुख में डूब गए। प्रभु का विस्मरण ही उनके दुखों का कारण बनने वाला था।

दुख में जागृति: जब उनकी रानी की मृत्यु हुई, तो वहां के कठोर नियम के अनुसार सुदामा को भी जीवित चिता पर चढ़ने के लिए विवश किया गया। मृत्यु के निकट देख भयभीत सुदामा ने व्याकुल होकर भगवान को याद किया।

सत्य का बोध: जैसे ही सुदामा के हृदय में प्रभु का नाम आया, माया का पर्दा हट गया। उन्हें अपनी असलियत याद आई और उन्होंने खुद को वापस गोमती नदी में पाया। श्रीकृष्ण वहीं खड़े मुस्कुरा रहे थे।

निष्कर्ष: भगवान ने समझाया कि संसार में उनके बिना जो कुछ भी दिखता है, वह केवल 'माया' (भ्रम) है। जिस प्रकार 'नर्तकी' शब्द का उल्टा 'कीर्तन' होता है, उसी प्रकार जो व्यक्ति प्रभु के नाम का कीर्तन करता है, वह माया के नाच से बचकर परम शांति प्राप्त करता है।

आज के दिव्य दर्शन
25/02/2026

आज के दिव्य दर्शन

18/02/2026

जब इंसान के मुँह से कथा सुननी है,
इंसान के मुँह से ही मंत्र सुनने हैं,
और इंसान के ही पैर पकड़ने हैं —
तो फिर अपने ही चरण क्यों नहीं पकड़ते....?
सोचने वाली बात यह है…
अगर किसी को मंच पर बैठाकर
दो लाख रुपये दे दिए जाएँ,
तो वही इंसान मंत्र-तंत्र, साधना, रहस्य, ब्रह्मांड-हर विषय पर लंबी व्याख्या देने लगेगा।
मतलब क्या निकला?
ज्ञान अक्सर अनुभव से नहीं,
अवसर से बोलने लगता है।
आजकल श्रद्धा कम है,
प्रस्तुति ज़्यादा है।
साधना कम है, संवाद ज़्यादा है।
असल गुरु बाहर नहीं होता,
असल गुरु भीतर होता है।
पर भीतर झाँकने का साहस कम लोगों में होता है,
इसलिए लोग बाहर चरण ढूँढते रहते हैं।
एक कड़वा सत्य:
जहाँ पैसा बैठा दिया जाए,
वहाँ प्रवचन अपने-आप खड़ा हो जाता है।
इसलिए प्रश्न यह नहीं कि
कौन कथा सुना रहा है… प्रश्न यह है कि
आप किसे सच मान रहे हैं-बाहर वाले शब्दों को, या भीतर की आवाज़ को।
क्योंकि जागा हुआ इंसान
किसी के पैर नहीं पकड़ता…
वह अपनी चेतना को प्रणाम करता है।

-श्री सीताराम बाबा
अवधूत अखाड़ा

 #हनुमान_चालीसा_वितरणपूज्य गुरुदेव नीम करौली बाबा जी के भक्तों द्वारा देश के कोने-कोने में श्री हनुमान चालीसा वितरण किया...
02/01/2026

#हनुमान_चालीसा_वितरण
पूज्य गुरुदेव नीम करौली बाबा जी के भक्तों द्वारा देश के कोने-कोने में श्री हनुमान चालीसा वितरण किया जा रहा है।
जिसमें अब तक लाखों लोगों को हनुमान चालीसा की पुस्तकें निशुल्क प्रदान की जा रही है।

आप भी इस मुहिम के हिस्सा बनकर इस कार्य को आगे बढ़ाए
व हमारे साथ फोटो साझा कीजिए।
ुमान_चालीसा
सीताराम

🙏"ॐ साईं राम"🙏*बाबा कहते थे “मैं कोई दवा नहीं देता, मेरे पास तो केवल ऊदी और कुदरत की दिव्य औषधि है, और इन पर विश्वास रखन...
03/11/2025

🙏"ॐ साईं राम"🙏
*बाबा कहते थे “मैं कोई दवा नहीं देता, मेरे पास तो केवल ऊदी और कुदरत की दिव्य औषधि है, और इन पर विश्वास रखने वाले के लिए यही संजीवनी है।” गरीब, दुखी और पीड़ित भक्त उनके पास आते थे अटूट श्रद्धा के साथ, क्योंकि उन्हें विश्वास था “जहाँ साईं है, वहाँ रोग, शोक और भय का स्थान नहीं है।"*
प्रेम से जपो, दिल से जपो, भक्तिभाव से जपो ॐ साईं राम
🙏 आपका सदैव मंगल हो 🙏

सीताराम
16/09/2025

सीताराम

01/09/2025

ॐ साई राम
जय साई राम

शिर्डी साई नाथ महाराज की जय
18/08/2025

शिर्डी साई नाथ महाराज की जय

आज जन्माष्टमी के पावन अवसर पर, साईं बाबा और भक्त मिलकर नन्हें कान्हा के आगमन का उत्सव मना रहे हैं। माखनचोर की मधुर बांसु...
16/08/2025

आज जन्माष्टमी के पावन अवसर पर, साईं बाबा और भक्त मिलकर नन्हें कान्हा के आगमन का उत्सव मना रहे हैं। माखनचोर की मधुर बांसुरी की धुन और साईं के आशीर्वाद से वातावरण प्रेम, आनंद और भक्ति से भर गया है। आओ, इस शुभ दिन पर अपने मन रूपी मुरली में केवल प्रेम, सेवा और करुणा की धुन बजाएं।
🙏 आपका सदैव मंगल हो 🙏

Blessings Darshan (12.08.2025)Om Sai Ram
12/08/2025

Blessings Darshan (12.08.2025)
Om Sai Ram

Address

Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sai Baba Teachings posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share