Shri Shantinath Digambar Jain Mandir, Rani Bagh

Shri Shantinath Digambar Jain Mandir, Rani Bagh राजधानी दिल्ली के उत्तरी संभाग की धर्मनगरी रोहिणी-पीतमपुरा क्षेत्र का प्रथम जिनालय
(1)

20/01/2026
श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, रानी बाग में मासिक विधानों की श्रृंखला में 32वां श्री १००८ भक्तामर महामण्डल विधान एवं...
16/02/2025

श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, रानी बाग में मासिक विधानों की श्रृंखला में 32वां श्री १००८ भक्तामर महामण्डल विधान एवं दीपार्चना का मंगल आयोजन श्री दिगम्बर जैन महिला मण्डल, रानी बाग द्वारा दिनांक 16 फरवरी 2025 को महती धर्मप्रभावना पूर्वक सानंद संपन्न हुआ जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर पुण्यार्जन किया। भगवान पद्मप्रभ निर्वाण कल्याणक के पावन अवसर पर श्रीजी के चरणों में निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। मुख्य लाडू समर्पित करने का सौभाग्य महिला मण्डल ने प्राप्त किया।

नव वर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं
01/01/2025

नव वर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं

श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, रानी बाग में मासिक विधानों की श्रृंखला में 29वां श्री १००८ भक्तामर महामण्डल विधान एवं...
17/11/2024

श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, रानी बाग में मासिक विधानों की श्रृंखला में 29वां श्री १००८ भक्तामर महामण्डल विधान एवं दीपार्चना का मंगल आयोजन श्री रतिश जैन श्रीमति ममता जैन सपरिवार (कलकत्ता वाले), ऋषि नगर द्वारा दिनांक 17 नवम्बर 2024 को महती धर्मप्रभावना पूर्वक सानंद संपन्न हुआ जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर पुण्यार्जन किया।

श्री शान्तिनाथ जिनालय (रानी बाग) में वर्तमान शासननायक देवाधिदेव श्री महावीर स्वामी का निर्वाण कल्याणक महोत्सव भक्ति भाव ...
03/11/2024

श्री शान्तिनाथ जिनालय (रानी बाग) में वर्तमान शासननायक देवाधिदेव श्री महावीर स्वामी का निर्वाण कल्याणक महोत्सव भक्ति भाव सहित महती धर्मप्रभावना पूर्वक सानंद संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वर्ण कलश द्वारा अभिषेक, शान्तिधारा व पूजन के पश्चात् सौभाग्यशाली महानुभावों द्वारा श्रीजी के चरणों में 2.4 किलो का प्रथम लाडू तथा 24 विशेष लाडू समर्पित किए गए।

माताजी के चरणों में शत-शत नमन
18/10/2024

माताजी के चरणों में शत-शत नमन

श्री शान्तिनाथ जिनालय रानी बाग में दसलक्षण महापर्व के समापन पर दिनांक 22 सितम्बर 2024 को भव्य व विशाल पालकी यात्रा का मं...
27/09/2024

श्री शान्तिनाथ जिनालय रानी बाग में दसलक्षण महापर्व के समापन पर दिनांक 22 सितम्बर 2024 को भव्य व विशाल पालकी यात्रा का मंगल आयोजन पं. अमित शास्त्री के निर्देशन में किया गया। पालकी में विराजमान तीर्थंकर भगवान के साथ जैन ध्वज, बैनर, घोड़े, बैंड-बाजे, सुसज्जित ई-रिक्शा, नासिक ढ़ोल, भजन मंडली, लोक नृतक तथा भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया। मार्ग में जगह-जगह आकर्षक रंगोली ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर दसलक्षण व्रत व एकासना करने वाले महानुभावों का सम्मान किया गया।

आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।
21/09/2024

आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।

Address

WZ-1002, Mahavir Swami Marg, Main Market, Rani Bagh
Delhi
110034

Telephone

+911145581002

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Shantinath Digambar Jain Mandir, Rani Bagh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Shri Shantinath Digambar Jain Mandir, Rani Bagh:

Share