Shri Maa Kamakhya foundation

Shri Maa Kamakhya foundation Promoting Devi Pooja world wide...
For The Kamakhya. By The Kamakhya. Of The Kamakhya.

01/03/2026

#नौ देवी जागरण

जय माँ बड़े दुख के साथ आपको सूचित करते है की श्री माँ कामाख्या फाउंडेशन की सेवादार रीना सिसोदिया की प्रिय पुत्री जाग्रति...
14/02/2026

जय माँ

बड़े दुख के साथ
आपको सूचित करते है
की
श्री माँ कामाख्या फाउंडेशन की
सेवादार रीना सिसोदिया की
प्रिय पुत्री जाग्रति का आकस्मिक निधन हो गया है

जिसकी क्षति पूर्ति कभी नहीं हो सकेगी
माँ कालका की भक्त और हम सबकी प्यारी जाग्रति को
माँ भगवती अपने श्री चरणों में
में स्थान प्रदान करें

और परिवार को शक्ति दें
इस दुख की घड़ी को सहने की

जय माँ कामाख्या भवानी

जय कामाख्या माई की नीलाचल की गर्भगृहजहाँ शक्ति स्वयं श्वास लेती हैअसम की पावन धरती पर नीलाचल पर्वत आज भी वैसे ही मौन खड़...
24/01/2026

जय कामाख्या माई की

नीलाचल की गर्भगृह
जहाँ शक्ति स्वयं श्वास लेती है
असम की पावन धरती पर नीलाचल पर्वत आज भी वैसे ही मौन खड़ा है, जैसे युगों से किसी गूढ़ रहस्य की रक्षा कर रहा हो। उसी पर्वत की कोख में स्थित है माँ कामाख्या का गर्भगृह

न कोई मूर्ति, न कोई आकृति…

केवल शक्ति, केवल अनुभूति।

इस चित्र में दिखाई देने वाला यह कक्ष कोई साधारण मंदिर नहीं, बल्कि सृष्टि के आदि रहस्य का द्वार है।

रक्तवस्त्र से ढकी शक्ति की शय्या
गर्भगृह की भूमि पर बिछा लाल वस्त्र केवल कपड़ा नहीं है।

यह रजस्वला शक्ति का प्रतीक है

वही शक्ति जिससे सृष्टि का जन्म होता है।
देवी यहाँ सृष्टि-बीज रूपा हैं।
यही कारण है कि यहाँ रक्तवर्ण सर्वत्र है
फूल, वस्त्र, दीपों की आभा, यहाँ तक कि वायु में भी लालिमा व्याप्त है।

कहते हैं
“जहाँ रक्त है, वहीं जीवन है।”
दीपों की लौ और साधकों की श्वास
चित्र में जलते दीप केवल प्रकाश नहीं देते,
वे साधकों की तपस्या को साक्षी बनाते हैं।
हर दीपक की लौ में

किसी तांत्रिक की सिद्धि,

किसी भक्त की पुकार,

किसी स्त्री की कामना,

किसी साधक का मौन तप
समाया हुआ है।

जब हवा में धुएँ की लकीरें उठती हैं,
तो ऐसा लगता है मानो माँ स्वयं श्वास ले रही हों।
माँ कामाख्या केवल कामना नहीं हैं,
वह काम का नियंत्रण भी हैं।

यहाँ आने वाला साधक
यदि वासना से आया—तो भस्म हो जाता है।
यदि भक्ति से आया—तो मुक्त हो जाता है।
यह स्थान क्यों गुप्त है?

कहते हैं

सती के योनिभाग के गिरने से यह पीठ प्रकट हुआ।
इसी कारण यहाँ मूर्ति नहीं, योनि-शिला पूजित है।

यह वही स्थान है जहाँ

कामदेव को पुनर्जीवन मिला
शिव का वैराग्य शृंगार में बदला
मृत्यु भी जीवन के आगे नतमस्तक हुई
रजस्वला काल और सृष्टि उत्सव

हर वर्ष अंबुबाची में
माँ स्वयं रजस्वला होती हैं।
मंदिर बंद रहता है

क्योंकि यह उत्सव पूजा का नहीं, प्रकृति के सम्मान का है।
यह काल्पनिक चित्र उसी दिव्य अवस्था की स्मृति है,

जब माँ विश्राम में हैं
और सृष्टि उनकी प्रतीक्षा करती है।
चित्र का मौन संदेश
यदि इस चित्र को ध्यान से देखें
तो यह बोलता नहीं,
आह्वान करता है।

यह कहता है

“माँ को पाने के लिए आँख नहीं,
अंतरात्मा खोलो।”
यह गर्भगृह नहीं
यह सृष्टि की योनि है।
यह मंदिर नहीं
यह शक्ति का श्वासकक्ष है।

जो यहाँ पहुँचा,
वह कही नहीं लौटता

भगवान शिव शेषनाग पर विराजमान है, यह दृश्य अत्यंत मनोहारी है, और कोई भी शिव भक्त इसे देखे बिना रह नहीं सकता,यह एक ऐसा अनु...
29/12/2025

भगवान शिव
शेषनाग पर विराजमान है,
यह दृश्य अत्यंत मनोहारी है,
और कोई भी शिव भक्त इसे देखे बिना रह नहीं सकता,
यह एक ऐसा अनुभव है जो हमें आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाता है।l

29/12/2025

कौलमार्ग सदा विजयते
Kamakhya Temple - কামাখ্যা মন্দিৰ

06/10/2025

जय माँ

शरद पूर्णिमा
अर्थात्
कोजागर की
हार्दिक शुभकामनाएँ

आज की रात धन अधिष्ठात्री
माँ महालक्ष्मी का
प्रत्येक घर में आगमन होता है

माँ प्रश्न करती है
को जागर
(कौन जागा हुआ है?)

आज कि रात
जागरण की रात है
उत्सव की, जप, तप, ध्यान, पूजा
की रात है

आज हमारे घर पर भी
कोजागर आयोजित हुआ है
माँ के स्वागत में

सेकड़ो वर्ष पुरानी परंपरा
को फिर से जीवंत करने का
एक छोटा सा प्रयास
हमेशा की तरह

जय महा लक्ष्मी

18/06/2025

जय माँ

देवी माँ के साधकों हेतु
कामाख्या मंदिर गुवाहटी असम में
माँ कामाख्या रजस्वला महापर्व
वार्षिक अम्बुवाची महायोग

की तिथि और समय की घोषणा
श्री कामरूप कामाख्या साधक परिषद्
द्वारा निम्नलिखित है

अम्बुवाची प्रवृत्ति
22/06/26
2:56:27 pm

अम्बुवाची निवृत्ति
26/06/25
3:19:29 am

अधिक जानकारी के लिए
संपर्क करे

श्री कामरूप कामाख्या साधक परिषद्
बाबा गुरु नीलकंठ स्वामी
861-7512990
आचार्य लोकेश जी महाराज
94115 64239

13/06/2025

जय कामाख्या माई की

विश्व के सर्वश्रेष्ठ शक्ति पीठ
श्री क्षेत्र कामरूप कामाख्या मंदिर
और नीलांचल पर्वत पर
इस भीषण गर्मी में
पानी का संकट व्याप्त है

यहाँ के मूलनिवासी तो परेशान है ही

यहाँ जो साधक दूर दूर से साधना करने यहाँ पहुँचे है
सब त्राहि त्राहि कर रहे है

प्रशासन को इस विषय पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए





15/05/2025

माँ बगलामुखी जागरण टीम

जय माता की 🚩🙏💐😇।।जय कामाख्या माई की 💐🙏🚩।।परम् आदरणीय गुरुदेव सरिता आनन्द जी के चरणों मे सत सत नमन 💐🙏😇🚩।।जय जय गुरुदेव 💐🙏...
12/05/2025

जय माता की 🚩🙏💐😇
।।
जय कामाख्या माई की 💐🙏🚩
।।
परम् आदरणीय गुरुदेव सरिता आनन्द जी के चरणों मे सत सत नमन 💐🙏😇🚩
।।
जय जय गुरुदेव 💐🙏😇🚩
जय जय काली जय महाकाली 💐🙏😇🚩

'जय माँ माँ …… एक ऐसा शब्द जिसमें पूरी दुनिया समा जाती है।मां की ममता और उनके त्याग की व्याख्या करनाकिसी के लिए भी आसान ...
11/05/2025

'जय माँ

माँ ……
एक ऐसा शब्द जिसमें पूरी दुनिया समा जाती है।
मां की ममता और उनके त्याग की व्याख्या करना
किसी के लिए भी आसान नहीं।
वैसे तो मां का सम्मान करने के लिए
हर दिन खास होता है, और हम रोज ही

॥ जय माता की ॥

दिन में पचासो बार बोलते है
क्योकी माँ हमारी साँस साँस मैं बसी है

लेकिन मदर्स डे एक ऐसा अवसर होता है
जब हम अपने प्यार को शब्दों में ढाल कर
उन्हें शुक्रिया कह सकते हैं।
उन्हें धन्यवाद दे सकते है

आज का दिन अपनी माँ के नाम
जय माता की

श्री माँ कामाख्या फाउंडेशन

Address

341 Double Storey Kabool Nagar Shahdara
Delhi
110032

Opening Hours

Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

8700963943

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Maa Kamakhya foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Shri Maa Kamakhya foundation:

Share