साध आश्रम - एक निमंत्रण
सतनामी साध आश्रम का उद्देश्य एक विचारधरा के प्राणियों के साथ मिलकर एक आश्रम का निर्माण करना है ।
साध आश्रम इक सोच है, इक विचारधारा है, एकजुटता की, मिलन की, प्रेम की । इक ऐसै आध्यात्मिक स्थान की जहां पर बिना किसी भेदभाव के कोई भी गुरु का प्यासा जाये और अपनी खोज में, अपने जीवन के लक्ष्य की खोज में लगे ।
आज इस आपाधापी से भरे हुए जीवन में हम न केवल शारीरिक बल्कि अनेक प्रकार
के मानसिक बिमारिओं के शिकार हो चुके है, इसका असल कारण शायद हम अपने से बहुत दूर हो चुके है, जो हम है इस पर हमारा ध्यान है ही नही बल्कि हम जो बनना चाहते है केबल इसी पर ही सम्पूर्ण ध्यान है ।
साध आश्रम यही इक सोच है कि आपाधापी से भरे जीवन से हम कुछ समय अपने लिए निकाले और विचारधारा वाले गुरु भाइयों के साथ किसी इक पवित्र स्थान पर बैठकर ग्यान वार्ता करें या ध्यान करें या आपकी भक्ति करें जिससे कि हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके ।
हम आवाहन करते है उन सभी गुरु भाइयों का, कि वे इस विचारधारा से जुड़ें और अपने विचार व्यक्त करें और इस संगठन को मजबूती प्रदान करें क्योकि साध आश्रम किसी और का नहीं बल्कि अपना है, सब इसे अपना समझें और अपने लिए आगे आयें, स्वम् को जानने के लिए, अपने लक्ष्य को पाने के लिए आगे आएं ।
ज्यादा जानकारी के लिए आप 9891055820 पर "I AM INTERESTED TO JOIN SADH ASHRAM" का मैसेज करें, फिर हम आपसे संपर्क करेंगे