Shri All India Shwetamber Sthanakwasi Jain Conference, New Delhi

  • Home
  • India
  • Delhi
  • Shri All India Shwetamber Sthanakwasi Jain Conference, New Delhi

Shri All India Shwetamber Sthanakwasi Jain Conference, New Delhi Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shri All India Shwetamber Sthanakwasi Jain Conference, New Delhi, Religious organisation, Jain Bhawan, 12, Shaheed Bhagat Singh Marg, Gole Market, Delhi.

Sthānakawāsī (Sanskrit: स्थानकवासी) is a sect of Jainism founded by a merchant named Lavaji in 1653 CE that believes soul is nirakar "without form", and hence do not worship idols. मध्य युग में सुदीर्घकालीन यहाँ तक कि बारह-बारह वर्षों तक के कई दुष्काल पडे। उन विकट-विषम परिस्थितियों में साधु धर्म का पालन कठिन हो गया और साधु समुदाय अलग-अलग घटकों में बंटकर केन्द्रीय स्थान से अलग-अलग दिशाओं में चल पडा

। समय पाकर कई संगठनों में बाह्य आडम्बर, प्रदर्शन, पद प्रतिष्ठा, लोक रुचि और यशोलिप्सा का भाव प्रमुख बन गया। और आत्म साधना का पक्ष पीछे छूट गया, पर जो आत्मनिष्ठ साधक थे वे अपनी सुदृढ चारित्रनिष्ठा और संयम साधना के प्रति सचेत रहकर बाह्य क्रिया काण्डों और पूजा प्रतिष्ठानों के खिलाफ अपनी आवाज बुलन्द कर साधुमार्ग की पवित्रता को अक्षुण्ण रखते गये। इसी ऐतिहासिक परिप्रेक्ष में सोलहवीं सदी में धर्मवीर क्रान्तिकारी लोंकाशाह जिन्होंने तत्कालीन बाह्य क्रियाकाण्ड एवं शिथिलाचार के खिलाफ क्रान्ति और विशुद्ध साधुमार्ग का प्रतिपादन किया। इनसे प्रेरणा पाकर 45 श्रावक दीक्षित हुए और स्थानकवासी परंपरा प्रचलन में आई|

Official Page of Sri AISS Jain Conference, New Delhi

श्रमण संघ जयवंत हो

पूज्य श्री मनोहर मुनिजी म.सा. 1 सितम्बर 2025 को जैन नगर, मेरठ में संथारा सहित देवलोकगमन पर  श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थ...
01/09/2025

पूज्य श्री मनोहर मुनिजी म.सा.
1 सितम्बर 2025 को जैन नगर, मेरठ में संथारा सहित देवलोकगमन पर श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस, नई दिल्ली की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि - विनयांजलि

पर्युषण महापर्व आत्मा को शुद्ध करने का वह पावन अवसर है,जहाँ त्याग, संयम और तपस्या की दिव्य गंगा बहती है।महापर्व के इन पा...
23/08/2025

पर्युषण महापर्व आत्मा को शुद्ध करने का वह पावन अवसर है,
जहाँ त्याग, संयम और तपस्या की दिव्य गंगा बहती है।
महापर्व के इन पावन दिनों में उपवास, एकासन, बेला, नवकारसी, स्वाध्याय और ध्यान जैसे विविध तप मार्गों पर अग्रसर
सभी तपस्वियों के उच्च भावों को कोटिशः नमन।

त्याग, तपस्या, आत्मशुद्धि व अहिंसा के महापर्व पर्युषण पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। #पर्युषण_पर्व
20/08/2025

त्याग, तपस्या, आत्मशुद्धि व अहिंसा के महापर्व पर्युषण पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

#पर्युषण_पर्व

16 अगस्त 2025 को अवब संग्रीला, सूरत (गुजरात) में विराजमान श्रमण संघीय आचार्य सम्राट परम पूज्य श्री शिवमुनि जी महाराज के ...
18/08/2025

16 अगस्त 2025 को अवब संग्रीला, सूरत (गुजरात) में विराजमान श्रमण संघीय आचार्य सम्राट परम पूज्य श्री शिवमुनि जी महाराज के 84वें जन्मोत्सव आयोजन के सन्दर्भ में श्री ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्वानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने पहुंचकर मंगल दर्शन- प्रवचन एवं चर्चावार्ता कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

16 अगस्त 2025 को श्री ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सूरत (गुजरात...
18/08/2025

16 अगस्त 2025 को श्री ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सूरत (गुजरात) के उपनगरों में श्री जैन स्थानक पाण्डेसरा तथा श्री जैन स्थानक वेसू में विराजमान पूज्य गुरू भगवंतों के मंगल दर्शन कर उनसे चर्चावार्ता करके मार्गदर्शन प्राप्त किया।

शिरडी के सांसद भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे का जैन कॉन्फ्रेंस मुख्यालय में स्वागत,  जैन संस्थाओं के संरक्षण पर हुई गहन चर्चा...
31/07/2025

शिरडी के सांसद भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे का जैन कॉन्फ्रेंस मुख्यालय में स्वागत, जैन संस्थाओं के संरक्षण पर हुई गहन चर्चा

* नई दिल्ली, जैन भवन – श्री ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस के केन्द्रीय कार्यालय, जैन भवन (गोल मार्केट), नई दिल्ली में आज शिरडी (महाराष्ट्र) से लोकसभा सांसद माननीय भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे का सहयोगियों के साथ आगमन हुआ, जहां उनका राष्ट्रीय पदाधिकारी के द्वारा शॉल, पगड़ी एवं जैन साहित्य के द्वारा स्वागत सत्कार किया गया।

* राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अमित राय जैन के साथ शिरडी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जैन समाज की धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के संरक्षण एवं सहयोग के संबंध में विस्तृत और सकारात्मक चर्चा हुई ।

* इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष श्री जसवंत जैन , राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री विपुल जैन सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। सांसद महोदय ने जैन समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और सहयोग का आश्वासन भी दिया।

प्रेषक:
राजेश कुमार मिश्र
सचिव – राष्ट्रीय अध्यक्ष,
श्री ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस, नई दिल्ली

श्री भगवतीलालजी लोढ़ा जैन का जैन भवन में प्रथम बार आगमन पर स्वागत...
15/07/2025

श्री भगवतीलालजी लोढ़ा जैन का जैन भवन में प्रथम बार आगमन पर स्वागत...

श्री ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस, नई दिल्ली  दिल्ली की ओर से त्याग, तप, संयम और साधना की अमर प्रतिमूर...
16/05/2025

श्री ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस, नई दिल्ली दिल्ली की ओर से
त्याग, तप, संयम और साधना की अमर प्रतिमूर्ति,
उपप्रवर्तिनी प. पूज्या महासाध्वी श्री प्रियदर्शना जी महाराज साहब को
संथारा महासंकल्प के 62वें दिवस की कोटिशः अनुमोदना
🙏🙏
* पूज्या महासाध्वी श्री प्रियदर्शना जी महाराज साहब ने संथारा व्रत के माध्यम से आत्मा के शुद्धिकरण और परम निर्वाण की दिशा में अद्भुत आध्यात्मिक साहस का परिचय दिया है।
* यह व्रत न केवल आत्मकल्याण की दिशा में एक महान यज्ञ है, अपितु समस्त मानवता के लिए एक प्रेरणा स्रोत भी है।
* आपके इस महाप्रयाणमयी तपोमार्ग पर श्री ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस, नई दिल्ली की ओर से बारम्बार वंदन कोटि-कोटि अनुमोदना ।

संगठन की एकजुटता और संकल्पबद्धता की प्रेरक झलक..श्री ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस, नई दिल्ली       कार...
27/04/2025

संगठन की एकजुटता और संकल्पबद्धता की प्रेरक झलक..
श्री ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस, नई दिल्ली
कार्यकाल 2025-2027 की ऐतिहासिक शुरुआत
स्थान: नवनिर्मित सुश्रावक डॉ. महेश जैन गंधरवाल सम्मेलन कक्ष, जैन भवन, गोल मार्केट, नई दिल्ली
दिनांक: शनिवार, 26 अप्रैल 2025
श्री अतुलजी जैन (राष्ट्रीय अध्यक्ष) की अध्यक्षता में संस्था की प्रांतीय अध्यक्षों व महामंत्रियों की प्रथम बैठक दोपहर 2:00 बजे तथा राष्ट्रीय योजनाओं एवं समितियों के पदाधिकारियों की प्रथम बैठक सायं 4:00 बजे अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।
🔸 सभा का शुभारंभ मंगलाचरण व पारस्परिक परिचय से हुआ।
🔸 राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अतुलजी जैन ने संस्था की दूरदृष्टिपूर्ण योजनाओं व भावी लक्ष्यों का उत्साहवर्धक खाका प्रस्तुत किया।
🔸 प्रांतीय अध्यक्षों व योजना प्रमुखों ने अपने-अपने क्षेत्रों की योजनाओं व सुझावों से समृद्धि की नई दिशा दी।
🎖️ सभी उपस्थित पदाधिकारियों का शॉल, माला एवं पगड़ी से सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
🌟 सम्मेलन कक्ष के प्रमुख लाभार्थी श्री प्रशान्त जैन गांधरा (राष्ट्रीय समन्वयक) का विशेष अभिनंदन कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
🗣️ सभा का सुंदर एवं कुशल संचालन राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अमितराय जैन द्वारा किया गया।
🌼 यह सभा न केवल संस्था की संगठित शक्ति का प्रतीक बनी, बल्कि सेवा, समर्पण और समवेत प्रयासों से एक स्वर्णिम कार्यकाल की नींव भी रखी गई।
🙏🙏
📜 प्रस्तुति: राजेश कुमार मिश्र, सचिव - राष्ट्रीय अध्यक्ष

Address

Jain Bhawan, 12, Shaheed Bhagat Singh Marg, Gole Market
Delhi
110001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri All India Shwetamber Sthanakwasi Jain Conference, New Delhi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Shri All India Shwetamber Sthanakwasi Jain Conference, New Delhi:

Share