26/05/2026
हर हर महादेव
श्री पत्थर वाले बाबा की जय
ज्येष्ठ माह की प्रचंड गर्मी को देखते हुए
पूज्य गुरुजी डॉ. महंत गौरव शर्मा जी ने
श्री पत्थर वाले बाबा के धाम में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सेवा हेतु विशेष व्यवस्था करवाई।
मंदिर परिसर एवं लंबी भक्तों की कतारों के ऊपर
ठंडे पानी के फुहारे लगवाए गए,
ताकि बाबा के दर्शन के लिए प्रतीक्षा कर रहे भक्तों को गर्मी से राहत मिल सके और वातावरण में शीतलता बनी रहे।
साथ ही सभी श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक आइसक्रीम वितरण कर
सेवा, प्रेम और भक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
यही है सनातन की भावना —
“भक्तों की सेवा ही प्रभु की सच्ची सेवा है।”
श्री पत्थर वाले बाबा की कृपा
सदैव सभी भक्तों पर बनी रहे।