Pandit Kaushal Pandey

Pandit Kaushal Pandey पंडित कौशल पाण्डेय
(ज्योतिष सलाहकार)
राष्ट्रीय अध्यक्ष: श्रीराम हर्षण शांति कुंज
www.astrokaushal.com
(1)

मेरे द्वारा किये बताये गए सभी उपाय रावण सहिता ,भृगु संहिता, लाल किताब एवं स्वयं आजमाए हुए सरल एवं सात्विक उपाय हैं।
इन सभी उपायों को हमारे प्राचीन ॠषि मुनियों और पुजनीय गुरुजनों द्वारा ज्योतिष ग्रंथों में बताये गए हैं।
इन उपायों के माध्यम से अनगिनत लोग लाभ प्राप्त कर चुके है और मैं ज्योतिष के क्षेत्र में कई वर्षों से शोध एवं कार्यरत हूँ।

मेरा ज्ञान सम्पूर्ण मानव समाज की सेवा के लिए समर्पित

है अतः मै अपना अनुभव व् लेख अपने ब्लाक व सोसल साइटो पर लिखता रहता हूँ जिससे सभी लोग अपना कल्याण स्वयं कर सके।

ज्योतिष विद्या में जिस जातक को पूर्ण आस्था- विश्वास है ऐसे लोग ही मेरे से संपर्क करे अन्यथा अपना व् मेरा समय ख़राब न करे ,

आज हर कोइ परेशान है, समस्या है तो समाधान भी है, ज्योतिष विद्या ज्ञान का अपार भंडार है ,अपनी कार्यशक्ति व दक्षता के सर्वोतम उपयोग करने पर ही इस प्रतियोगिता में आगे बढने का साहस कर सकता है. आईये देखे की ज्योतिष शास्त्र के अनुसार----

जन्म पत्रिका के अनुसार कार्य करने से जीवन में प्रायः सफलता मिलती है…. कर्मो के अनुसार अच्छे – बुरे फल मिलते है….. जन्म पत्रिका से अनेक लाभ है …
जो इस प्रकार से है कुंडली में १२ भाव होते है प्रत्येक भाव का अपना फल है जैसे -
( तन, कोष , सहोदर. मातु , सुता , रिपु, नारी और मृत्यु ,भाग्य , सर्विश लाभ और हानी ये बारह भाव है ).

जो आपके जीवन को साथर्क बना सकते है….. जैसे -

1-आपके जीवन में कौन कौन सी परेशानियां हैं, और कब आएगी…? , शरीर क्यों और कब साथ नहीं देता इसका पता होना चाहिए।…? इन्शान के अन्दर सभी गुण होते हुए भी वो आखिर लाचार क्यों रहता है ….?

2- धन – सम्पति सम्बंधित जानकारी …?

3- आपकी कुण्डली में कहीं दोष तो नहीं जो आपके भाई बहन के साथ सम्बन्ध खराब कर दे और साझेदारी या व्यापर करने में आप को आपर में कलह करना पड़े.,…?

4- मकान , वाहन, जमीन-जायदाद लेने के बाद या अचानक काम में नुक्सान या लेने के बाद भी सुख- सुविधावो में कमी या आपके घर में क्लेश क्यों रहता है ?

5. किस विषय को चुने जो आप को नई उचाई पर ले जायेगा…? साथ ही संतान के बारे में जाने की हमारे बच्चे दुख का कारण तो नही बन रहें हैं और आगे साथ देगे भी या नहीं …..?

6- आपके जीवन में कौन सा बुरा वक्त कब और कैसे आएगा , कहीं आपके मित्र ही शत्रु न बन जाये , या आप का अपना ही शारीर आप का साथ न छोड़ दे .. दुर्घटना या बिमारी कैसे आ सकती है, कहीं ऐसा तो नहीं कि जिसके लिए आपने अपना पूरा जीवन अच्छा करें वही आपको धोखा दें .?,

7- आपकी कुण्डली में शादी के बाद जीवन साथी का सुख है या नहीं और होगा भी तो कब होगी , प्रेम विवाह करने के बाद भी तलाक की मुशीबत न आये …?

8- विदेश यात्रा … कुंडली में जन्म स्थान से दूर जाने को ही विदेशा यात्रा कहते है ,,,,? अकस्मात दुर्घटना कही आप की जीवन में तो नहीं होगी….?

9- आप का भाग्य आप का साथ देगा या नहीं , कही आप अपना कीमती समय बस यूँ ही मौज मस्ती में गुजार रहे है, आपको बहुत ज्यादा सफलता क्यों नही मिलती या कब मिलेगी ?….?

10- व्यापर करे तो कौन सा करें , पिता से कितना सहयोग मिलेगा , पैत्रिक सम्पति मिलेगी या नहीं ,..

11- जीवन में लाभ होगा या नहीं और होगा भी तो कब होगा और कैसे या हमारे बड़े भाई – बहन या सगे सम्बन्धी साथ देगे या नहीं , ..?

12 भाव हमें हानी के बारे में बताता है जैसे किस कार्य को करे जिससे हमें हानी न हो या कही आपका बिज़नस पार्टनर ही आप को नुकसान न पहुंचा दे , या जिसे आप अपना समझते है वो सिर्फ आप की दौलत से प्यार करते है …..

घर बैठे जन्मपत्रिका बनवाए और अपने जीवन में जो अशुभ घटनाये घटने वाली है उनका समय रहते उपाय करे-लाल किताब के सरल और प्रभावकारी उपाय के साथ 10 चमत्कारिक उपाय जिसे अपनाकर आप अपने साथ पुरे परिवार को लाभ पंहुचा सकते है

जन्मपत्रिका बनवाने का शुल्क @501, @1100, @2100

जन्मकुंडली बनवाने या दिखाने के लिए परामर्श शुल्क @501, @1100, @2100 जमा करवाकर आप हमें अपना पूरा नाम, पता , जन्म की तारीख , समय और जन्म स्थान जिला सहित व्हाट्सप्प कर सकते है।
ऑनलाइन या व्हाट्सप्प पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते है

भारतीय ज्योतिष वास्तु, तंत्र-मंत्र यन्त्र आदि के विषयों में अगर आप रूचि रखते है तो जरुर अपना ज्ञान सभी लोगों के सामने रखे, और मानव कल्याण करने में बिना किसी जाती धर्मं के बिना निःस्वार्थ भाव से हमसे जुड़े....

पंडित के एन पाण्डेय (कौशल)
ज्योतिष,वास्तु व राशि रत्न विशेषज्ञ
राष्ट्रीय अध्यक्ष
श्री राम हर्षण शांति कुञ्ज, भारत
Astrology, Lal Kitab, Vastu Shastra Advisor
NO Free Service (Per Kundali Fees Rs.1100)
Our Social cause To Feed, Save & Treat Street Cows & NGO Work,
https://www.astrokaushal.com

11/05/2026

जय श्री श्याम
मासिक श्री श्याम सकीर्तन महोत्सव
प्रत्येक महीने की भांति इस बार श्री शिव शक्ति मंदिर ब्लाक सी-8 एवं सी-10 के मध्य यमुना विहार में दिनाक 16 मई 2026 दिन शनिवार सायं 7:30 से भव्य श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन मंदिर प्रांगड़ में किया जा रहा है।
आप सभी श्री श्याम प्रेमी अधिक से अधिक संख्या में अपने मित्रों को शेयर करे और खुद भी परिवार के साथ पधार कर श्री श्याम प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करे।

*🏹⛳महाराणा प्रताप जयंती 🏹⛳**महाराणा प्रताप जयंती की आप सभी को शुभकामनाएं अर्पित ।*🙏🙏🙏🌷🌷🌷🙏🙏🙏नाम - कुँवर प्रताप जी (श्री म...
09/05/2026

*🏹⛳महाराणा प्रताप जयंती 🏹⛳*
*महाराणा प्रताप जयंती की आप सभी को शुभकामनाएं अर्पित ।*
🙏🙏🙏🌷🌷🌷🙏🙏🙏
नाम - कुँवर प्रताप जी (श्री महाराणा प्रताप सिंह जी)
*⛳जन्म - 9 मई, 1540 ई.⛳*
जन्म भूमि - कुम्भलगढ़, राजस्थान
पुण्य तिथि - 29 जनवरी, 1597 ई.
पिता - श्री महाराणा उदयसिंह जी
माता - राणी जीवत कँवर जी
राज्य - मेवाड़
शासन काल - 1568–1597ई.
शासन अवधि - 29 वर्ष
वंश - सुर्यवंश
राजवंश - सिसोदिया
राजघराना - राजपूताना
धार्मिक मान्यता - हिंदू धर्म
युद्ध - हल्दीघाटी का युद्ध
राजधानी - उदयपुर
पूर्वाधिकारी - महाराणा उदयसिंह
उत्तराधिकारी - राणा अमर सिंह
*🌷अन्य जानकारी -🌷*
महाराणा प्रताप सिंह जी के पास एक सबसे प्रिय घोड़ा था,
*जिसका नाम 'चेतक'🐎 था।*
राजपूत शिरोमणि महाराणा प्रतापसिंह उदयपुर,
*मेवाड़ में सिसोदिया राजवंश के राजा थे।*
वह तिथि धन्य है, जब मेवाड़ की शौर्य-भूमि पर मेवाड़-मुकुटमणि
राणा प्रताप का जन्म हुआ।
*महाराणा का नाम*
इतिहास में वीरता और दृढ़ प्रण के लिये अमर है।
महाराणा प्रताप की जयंती विक्रमी सम्वत् कॅलण्डर
के अनुसार प्रतिवर्ष ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाई जाती
है।
*🌹महाराणा प्रताप के बारे में कुछ रोचक जानकारी:🌹*-
*1... महाराणा प्रताप एक ही झटके में घोड़े समेत🏇 दुश्मन सैनिक को काट डालते थे।*
2.... जब इब्राहिम लिंकन💂🏻 भारत दौरे पर आ रहे थे तब उन्होने
अपनी माँ से पूछा कि हिंदुस्तान से आपके लिए क्या लेकर
आए| तब माँ का जवाब मिला- ”उस महान देश की वीर भूमि
*हल्दी घाटी से एक मुट्ठी धूल🌪 लेकर आना जहाँ का राजा अपनी प्रजा के प्रति इतना वफ़ादार था कि उसने आधे हिंदुस्तान👑 के बदले अपनी मातृभूमि को चुना ” लेकिन बदकिस्मती से उनका वो दौरा रद्द हो गया था |*
“बुक ऑफ़
प्रेसिडेंट यु एस ए ‘किताब 📘में आप यह बात पढ़ सकते हैं |
*3.... महाराणा प्रताप के भाले🏑 का वजन 80 किलोग्राम था और कवच का वजन भी 80 किलोग्राम ही था|*
कवच, 👤भाला,🏑 ढाल,🏵 और हाथ में तलवार🗡 का वजन मिलाएं तो कुल वजन 207 किलो था।
*4.... आज भी महाराणा प्रताप की तलवार कवच आदि सामान*
*उदयपुर राज घराने के संग्रहालय में सुरक्षित हैं*
*5.... अकबर ने कहा था कि अगर राणा प्रताप मेरे सामने झुकते है तो आधा हिंदुस्तान के वारिस वो होंगे पर बादशाहत अकबर की ही रहेगी|*
लेकिन महाराणा प्रताप ने किसी की भी अधीनता स्वीकार करने से मना कर दिया*
*6.... हल्दी घाटी की लड़ाई में मेवाड़ से 20000 सैनिक थे और*
अकबर की ओर से 85,000 सैनिक युद्ध में सम्मिलित हुए |*
*7.... महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक 🐎का मंदिर भी बना हुआ है जो आज भी हल्दी घाटी में सुरक्षित है |*
8.... महाराणा प्रताप ने जब महलों का त्याग किया तब उनके साथ लुहार जाति के हजारो लोगों ने भी घर छोड़ा और दिन रात राणा कि फौज के लिए तलवारें बनाईं| 🗡🗡🗡🗡
इसी
*समाज को आज गुजरात मध्यप्रदेश और राजस्थान में गाढ़िया लोहार⛩ कहा जाता है|*
मैं नमन करता हूँ ऐसे लोगो को |
*9.... हल्दी घाटी के युद्ध के 300 साल बाद भी वहाँ जमीनों में तलवारें पाई गई।*
आखिरी बार तलवारों का जखीरा 1985 में हल्दी घाटी में मिला था |
*10..... महाराणा प्रताप को शस्त्रास्त्र की शिक्षा "श्री जैमल मेड़तिया जी" ने दी थी जो 8000 राजपूत वीरों को लेकर 60,000 मुगलो से लड़े थे। उस युद्ध में 48000 मारे गए थे*
जिनमे 8000 राजपूत और 40000 मुग़ल थे |
*11.... महाराणा के देहांत पर अकबर भी रो पड़ा था |*
12.... मेवाड़ के आदिवासी भील समाज ने हल्दी घाटी में
अकबर की फौज को अपने तीरो से रौंद डाला था वो महाराणा प्रताप को अपना बेटा मानते थे और राणा बिना भेदभाव के उन के साथ रहते थे|
आज भी मेवाड़ के राजचिन्ह पर एक तरफ राजपूत हैं तो दूसरी तरफ भील |
*13..... महाराणा प्रताप का घोड़ा चेतक🐎 महाराणा को 26 फीट का दरिया पार करने के बाद वीर गति को प्राप्त हुआ | उसकी एक टांग टूटने के बाद भी वह दरिया पार कर गया। जहाँ वो घायल हुआ वहां आज खोड़ी इमली नाम का पेड़ है जहाँ पर चेतक की मृत्यु हुई वहाँ चेतक मंदिर है |*
14..... राणा का घोड़ा चेतक भी बहुत ताकतवर था उसके मुँह के आगे दुश्मन के हाथियों को भ्रमित करने के लिए हाथी की सूंड लगाई जाती थी । यह हेतक और चेतक नाम के दो घोड़े थे|
*15..... मरने से पहले महाराणा प्रताप ने अपना खोया*
हुआ 85 % मेवाड फिर से जीत लिया था । सोने चांदी और महलो को छोड़कर वो 20 साल मेवाड़ के जंगलो में घूमे |
*16.... महाराणा प्रताप का वजन 110 किलो और लम्बाई 7’5” थी, दो म्यान वाली तलवार और 80 किलो का भाला रखते थे हाथ में।*
*महाराणा प्रताप के हाथी🐘*
*की कहानी*
मित्रो आप सब ने महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक के बारे में तो सुना ही होगा,
लेकिन उनका एक हाथी भी था। जिसका नाम था रामप्रसाद। उसके बारे में आपको कुछ बाते बताता हुँ।
रामप्रसाद हाथी का उल्लेख अल- बदायुनी, जो मुगलों की ओर से हल्दीघाटी के
युद्ध में लड़ा था ने अपने एक ग्रन्थ में किया है।
*आगे अल बदायुनी लिखता है*
*की वो हाथी इतना समझदार*
*व ताकतवर था की उसने*
*हल्दीघाटी के युद्ध में अकेले ही*
*अकबर के 13 हाथियों को मार*
*गिराया था*
वो आगे लिखता है कि उस हाथी को पकड़ने के लिए हमने 7 बड़े हाथियों का एक
चक्रव्यूह बनाया और उन पर 14 महावतो को बिठाया तब कहीं जाकर उसे बंदी बना पाये।
*अब सुनिए एक भारतीय*
*जानवर की स्वामी भक्ति।*
उस हाथी को अकबर के समक्ष पेश किया गया जहा अकबर ने उसका नाम पीरप्रसाद रखा।
रामप्रसाद को मुगलों ने गन्ने और पानी दिया।
*पर उस स्वामिभक्त हाथी ने*
*18 दिन तक मुगलों का न*
*तो दाना खाया और न ही*
*पानी पिया और वो शहीद*
*हो गया।*
*तब अकबर ने कहा था कि*
🔹जिसके हाथी को मैं अपने सामने
नहीं झुका पाया उस महाराणा
प्रताप को क्या झुका पाउँगा।🔹
ऐसे ऐसे देशभक्त चेतक व रामप्रसाद जैसे तो यहाँ
जानवर थे।
*इसलिए मित्रो हमेशा अपने*
*भारतीय होने पे गर्व करो।*
*✍रवीन्द्र सिंह कछवाह मन्जू सर मैहर⛳*
*⛳⛳जय महाराणा प्रताप ⛳⛳*
🙏🙏🙏🌷🌷🌷🙏🙏🙏

जय जय श्री परशुराम भगवान श्री विष्णु के छठवें अवतार, तप एवं पराक्रम के पावन प्रतीक, चिरजीवी भगवान श्री परशुराम  जी की पा...
19/04/2026

जय जय श्री परशुराम
भगवान श्री विष्णु के छठवें अवतार, तप एवं पराक्रम के पावन प्रतीक, चिरजीवी भगवान श्री परशुराम जी की पावन जन्मोत्सव पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
'आवेशावतार' भगवान श्री परशुराम से प्रार्थना है कि उनकी कृपा से सभी के जीवन में साहस, सद्बुद्धि और धर्मनिष्ठा का संचार हो तथा समाज में सत्य, न्याय और धर्म की स्थापना सुदृढ़ हो।
#परशुरामजन्मोत्सव

जय श्री राम गुरुवार 2 अप्रैल 2026 को श्री शिव शक्ति मंदिर ब्लाक सी-8 एवं सी-10 के मध्य यमुना विहार, दिल्ली में श्री हनुम...
05/04/2026

जय श्री राम

गुरुवार 2 अप्रैल 2026 को श्री शिव शक्ति मंदिर ब्लाक सी-8 एवं सी-10 के मध्य यमुना विहार, दिल्ली में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई.
शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि श्री संजय जोशी जी (पूर्व संगठन महामंत्री जी), महामंडलेश्वर श्री नवल किशोर दास जी महाराज, विधायक श्री अजय महावर जी, डॉ यू के चौधरी जी (जिला अध्यक्ष) श्री सुशील चौधरी जी (महामंत्री उ पू जिला दिल्ली), श्री दीपक शर्मा जी (जेलर तिहाड़ जेल),श्री प्रमोद गुप्ता जी (निगम पार्षद) श्री जय भगवान गोयल जी (अध्यक्ष यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट), श्री मयूर अग्रवाल, श्री गौरव शर्मा जी (पूर्व विधायक प्रत्याशी) श्री विनोद जायस जी (भाजपा नेता), श्री विनोद सोनी जी (उर्मिल ज्वेलर्स),श्रीमती पूनम चौहान, श्री संजय शर्मा,श्री अमित तंवर, श्री रितेश अग्रवाल,श्री निखिल अग्रवाल आदि मुख्य अतिथि के रूप में पधार कर यात्रा की शोभा बढ़ाई ।
मंदिर के मुख्य कार्यकारिणी सदस्य दिग्विजय सिंह बिस्ट, शशि शेखर सिंह ,वैभव शर्मा , सचिन अरोड़ा ,अर्पित शर्मा, जीतेन्द्र गर्ग,शिवा अरोड़ा,विशाल शर्मा, कृष्णा अग्रवाल,सौरभ पाण्डेय,आकाश शर्मा, हरीश गर्ग,चेतन ठाकुर,भूषण शर्मा ,नवीन गंभीर,गौरव भार्गव आदि ने तन मन धन से अपना सहयोग प्रदान कर इस शोभा यात्रा को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया।

शोभा यात्रा में पधारे हजारों श्री हनुमान भक्तों ने जय श्री राम और जय कारा वीर बजरंगी हर हर महादेव के नारों से पुरे यमुना विहार को शोभायमान कर दिया साथ ही सबसे खास बात यह है की शोभा यात्रा के बीच सी-12 ब्लाक में मस्जिद आती है जहाँ हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदाय आपस में एक दूसरे को बधाई दी वही मुस्लिम समाज ने मस्जिद से फूल वर्षा कर शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

इसके लिए सभी स्थानीय मुस्लिम समाज का हार्दिक धन्यवाद करता हूँ और भविष्य में एक दूसरे का साथ और सहयोग मिलता रहेगा तो समाज में अच्छा सन्देश जायेगा और हिन्दू मुस्लिम एकता को बल भी मिलता रहेगा।

शोभा यात्रा के बाद सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ,महाआरती , संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ एवं विशाल भंडारा प्रसाद वितरण कर सवा मनी का भोग प्रसाद भक्तों को वितरण किया गया।

शोभा यात्रा में पधारे सभी मुख्य अतिथि कार्यकारिणी सदस्यों के साथ यात्रा में पधारे सभी भक्तों को श्री हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक मंगलकामनएं श्री हनुमान जी महाराज की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे ऐसी श्री हनुमान जी से प्रार्थना करता हूँ।

पंडित कौशल पाण्डेय (महंत)
राष्ट्रीय अध्यक्ष
श्री राम हर्षण शांति कुञ्ज,भारत
#श्रीहनुमानजन्मोत्सव
शोभा यात्रा से सम्बंधित न्यूज़ देखने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे
https://youtu.be/_E2sNrBVADM?si=tiajsFX68nt7SOUL

https://youtu.be/KVEd-YZYngk?si=qlRm19YOhcFQTdbA

https://youtu.be/_E2sNrBVADM?si=tiajsFX68nt7SOUL

https://youtu.be/WIFvnuMww2A?si=Thrf4Kwf_ddFe2Tk

https://youtube.com/shorts/xHYNEUv4fkM?si=fZJUsDB_RzHanprm

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

24/03/2026

श्री हनुमान जन्मोत्सव 2026
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष गुरुवार 2 अप्रैल 2026 को श्री शिव शक्ति मंदिर ब्लाक सी-8 एवं सी-10 के मध्य यमुना विहार, दिल्ली में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर नगर परिक्रमा (विशाल शोभा यात्रा) निकाली जाएगी, भगवा झंडे और जय श्री राम के नारे से पूरा यमुना विहार गूंजेगा।
इस अवसर पर सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ, विशाल भंडारा, सुन्दरकाण्ड पाठ और हिन्दू एकता पर चर्चा की जाएगी
इसके लिए आप सभी सनातनी अपना तन मन धन से सहयोग कर इस आयोजन को सफल बनाये।
आप सभी हिन्दू भाई बहन अधिक से अधिक इस आयोजन का प्रचार प्रसार करे और अधिक से अधिक संख्या में शोभा यात्रा में पधारे ।
निवेदक
पंडित कौशल पाण्डेय
श्री शिव शक्ति मंदिर ब्लाक सी-8 एवं सी-10 के मध्य यमुना विहार, दिल्ली-53
#श्रीहनुमानजन्मोत्सव #हनुमानजन्मोत्सव

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा! 🇮🇳  में भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को परास्त कर विश्व कप पर विजय हासिल की...
08/03/2026

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा! 🇮🇳

में भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को परास्त कर विश्व कप पर विजय हासिल की है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

आप सभी की मेहनत, समर्पण और टीम भावना ने 140 करोड़ देशवासियों का मस्तक पुनः गर्व से ऊंचा किया है।

चंद्र ग्रहण 2026 :- पंडित कौशल पाण्डेय  जानिए किस राशि में लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण कौन कौन सी राशियाँ रहेगी प्रभावित ...
02/03/2026

चंद्र ग्रहण 2026 :- पंडित कौशल पाण्डेय
जानिए किस राशि में लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण कौन कौन सी राशियाँ रहेगी प्रभावित
2 मार्च को सायं 5:57 से प्रदोष काल में पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी
3 मार्च को पूर्णिमा तिथि का समापन सायं 5:27 पर हो रहा है

चंद्र ग्रहण
ज्योतिष शास्त्र में चन्द्रमा को मन का कारक माना जाता है साथ ही समस्त जीव जंतु के साथ पर्यावरण पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव अवश्य पड़ता है।
मंगलवार 03 मार्च 2026 को वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण दोपहर 3:20 बजे शुरू होगा और शाम 6:48 बजे समाप्त होगा

चंद्र ग्रहण आज के दिन सिंह राशि में लगेगा, चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे, जहां पहले से छाया ग्रह केतु विराजमान हैं. दोनों की युति और चंद्र ग्रहण का प्रभाव कुछ राशि वालों पर नकारात्मक असर डाल सकता है. इस दौरान इन जातकों को सभी कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी और किसी भी तरह की यात्राएं करने से बचना चाहिए.

चंद्र ग्रहण होने से होलिका दहन 2 मार्च को एक दिन पहले ही करना शुभ रहेगा.
वहीं 3 मार्च को ग्रहण समाप्ति के बाद होलिका दहन कर सकते हैं.
इस प्रकार, रंगों का त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा.

भारत में चंद्रग्रहण की कुल अवधि 25 मिनट
भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:20 मिनट पर ग्रहण प्रारंभ हो जाएगा और शाम में 6:47 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. वहीं, दिल्ली में चंद्रोदय शाम में 6:22 मिनट पर होगा, जिसके बाद ही ग्रहण भारत के शहरों में दिखाई देगा. ऐसे में भारत में चंद्रग्रहण की कुल अवधि 25 मिनट की ही रहेगी. बता दें कि भारत के बाकी शहरों में चंद्रोदय के समय के अनुसार, ग्रहण दिखने की अवधि अलग-अलग हो सकती है.
लेकिन, दिल्ली में चंद्रोदय के अनुसार, महज 25 मिनट ही ग्रहण दिखाई देगा.
पूर्वी उत्तर राज्यों में ग्रहण दिखने की अवधि करीब 59 मिनट की होगी.

चंद्र ग्रहण का सूतक
भारत में सूतक:- प्रातः 06:20 बजे इसका सूतक प्रारम्भ हो जाएगा सूतक काल का समापन सायं 6 बजकर 47 मिनट पर होगा।

चंद्र ग्रहण की परिस्थितियां (भारतीय मानक समय)

उपच्छाया प्रवेश दोपहर 02:13,
ग्रहण प्रारम्भ (स्पर्श): दोपहर 03:20,
पूर्णता प्रारम्भ :- सायं 04:34, ग्रहण र्श)
मध्य :- सायं 05:05,
पूर्णता समाप्त : सायं 05:33,
ग्रहण समाप्त (मोक्ष) :- सायं 06:48,
उपच्छाया अन्त : सायं 07:55,
ग्रहण ग्रासमान (परिमाण) :- 1.155,
ग्रहण की अवधि:- 03 घंटे 28 मिनट,
पूर्णता की अवधि :- 59 मिनट

ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

चंद्रग्रहण पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र तथा सिंह राशि में हो रहा है, अतः इस नक्षत्र एवं राशि के जातकों को ग्रस्तोदय ग्रहण का विशेष रूप से अशुभ एवं कष्टकारी होगा. जिस राशि के लिए ग्रहण का फल अशुभ कहा गया है, उसे यथाशक्ति जप-पाठ, ग्रह-राशि (चन्द्रमा एवं राशिस्वामी सूर्य की) एवं दानादि द्वारा अशुभ प्रभाव को क्षीण किया जाता है. इसके अतिरिक्त ग्रहण उपरान्त औषधि स्रान करने से भी अनिष्ट की शान्ति होती है. जिस राशि में ग्रहण होता है उस राशि वाले को उपाय अवश्य करना चाहिए.

मेष राशि - व्यय की अधिकता, व्यर्थ परिश्रम
वृष राशि- कार्यसिद्ध, धनलाभ
मिथुन राशि- प्रगति, उत्साह, पुरुषार्थ-वृद्धि
कर्क राशि - धन हानि, अपव्यय से कष्ट
सिंह राशि - शरीर को कष्ट, चोट भय, धन हानि
कन्या राशि - धन हानि, कष्ट
तुला राशि - धन एवं सुखलाभ
वृश्चिक राशि - रोग, कष्ट, चिन्ता, भय, संघर्ष
धनु राशि- सन्तान सम्बन्धी चिन्ता
मकर राशि- शत्रु व दुर्घटना का भय, व्यय की अधिकता
कुम्भ राशि- जीवनसाथी को कष्ट
मीन राशि - रोग, गुप्त चिंता, कार्य में विलम्ब

प्राकृतिक आपदाओं की भी आशंका

चंद्र ग्रहण की वजह से प्राकृतिक आपदाओं का समय से ज्यादा प्रकोप देखने को मिल सकता है. इसमें भूकंप, बाढ़, सुनामी, विमान दुर्घटनाएं का संकेत मिल रहे हैं. प्राकृतिक आपदा में जनहानि कम ही होने की संभावना है. फिल्म एवं राजनीति से दुखद समाचार. व्यापार में तेजी आएगी. बीमारियों में कमी आएगी. रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आय में इजाफा होगा. वायुयान दुर्घटना होने की संभावना है, पूरे विश्व में राजनीतिक अस्थिरता यानि राजनीतिक माहौल उच्च होगा. राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप ज्यादा होंगे. सत्ता संगठन में बदलाव होंगे. पूरे विश्व में सीमा पर तनाव शुरू हो जायेगा. आंदोलन, हिंसा, धरना प्रदर्शन हड़ताल, बैंक घोटाला, उपद्रव और आगजनी की स्थितियां बन सकती है.

#होलिका दहन
2 मार्च 2026 को सायं 7 से 9 बजे तक प्रदोष काल में होलिका दहन किया जायेगा
#होलिका_दहन #होलिकादहन

आप सभी सनातनी परिवार को भक्त प्रह्लाद की भक्ति और ईश्वर के प्रति प्रेम विश्वास और समर्पण  की विजय के प्रतीक पर्व होलिका ...
02/03/2026

आप सभी सनातनी परिवार को भक्त प्रह्लाद की भक्ति और ईश्वर के प्रति प्रेम विश्वास और समर्पण की विजय के प्रतीक पर्व होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं...
जिस प्रकार से ईश्वर ने भक्त प्रह्लाद की रखा की उसी प्रकार आप सभी के ऊपर ईश्वर के प्रति प्रेम समर्पण और विस्वास सदैव बना रहे सभी सनातनी एकजुट रहे सभी का मंगल हो।
महंत कौशल पाण्डेय
श्री राम हर्षण शांति कुञ्ज, भारत
ॐ नमो नारायणाय💐🚩

Address

Shri Shiv Shakti Mandir C-8 Yamuna Vihar Delhi/53
Delhi
110053

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pandit Kaushal Pandey posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Pandit Kaushal Pandey:

Share

Category