31/08/2026
!! ॐ श्री गुरुदेवाय नमः !!
दिल्ली महानगर राष्ट्रीय संतमत सत्संग का पाँचवाँ वार्षिक अधिवेशन
“सोच दृढ़ निश्चय करें, जाटे भवसागर पार।
संत दरश सत्संग को, पहुँचे सकल परिवार।। ”
आचार्य महर्षि योगानन्द परमहंस जी महाराज
श्रद्धेय अध्यात्म धर्म प्रेमी महानुभावों !
विश्व वंदनीय संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की असीम अनुकम्पा से
दिनांक — 12 एवं 13 सितंबर 2026 (शनिवार, रविवार)
स्थान —
Shri Trilok Bhawan BE-2, West Shalimar Bagh, Delhi
में सुसम्पन्न होने जा रहा है। इस पावन अवसर पर आचार्य महर्षि योगानन्द परमहंस जी महाराज एवं अन्य साधु महात्माओं तथा विद्वानों के शुभागमन एवं प्रवचन होंगे। अतः इस पुनीत अवसर पर आप सपरिवार इष्ट मित्रों सहित पधार कर सत्संग एवं प्रवचन से लाभ उठावें।
कार्यक्रम —
प्रातः 6 बजे से एवं अपराह्न 2 बजे से
भजन, स्तुति, प्रार्थना, सद्ग्रंथ पाठ एवं प्रवचन
निवेदक —
दिल्ली महानगर अखिल राष्ट्रीय संतमत सत्संग समिति