Vaidehinandan - Vedant Ji Maharaj

Vaidehinandan - Vedant Ji Maharaj वैदेहीनंदन (पंडित वेदांत जी महाराज) का आधिकारिक पेज

15/08/2026
मां सीताजी के प्राकट्य-क्षेत्र सीतामढ़ी में 834 वर्ष प्राचीन श्रीरामजानकी मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु रामायण रिसर्च काउंसि...
29/07/2026

मां सीताजी के प्राकट्य-क्षेत्र सीतामढ़ी में 834 वर्ष प्राचीन श्रीरामजानकी मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु रामायण रिसर्च काउंसिल के तत्वावधान में निर्माण-कार्य प्रारंभ के कुछ दृश्य...
पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्रीमान अश्विनी कुमार चौबे जी का हृदय से आभार कि आप आज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे...
सीतामढ़ी के मा. सांसद श्री देवेश चंद्र ठाकुर जी, बिहार सरकार में माननीय मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता जी, मा. विधायक श्री सुनील कुमार पिंटू जी आदि कई गणमान्य ऑनलाइन रूप से जुड़े। वहीं पूज्य धूपेश्वर झा जी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री दिनेश चंद्र द्विवेदी जी, डॉ वरुण कुमार जी, महंत रामलीला दास जी, श्री राजीव सिंह जी, डॉ प्रवीण कुमार जी, डॉ अंजना प्रकाश जी, डॉ. रवि प्रकाश जी, श्री ऋषिकेश झा जी, श्री राहुल द्विवेदी जी, श्रीरामजानकी मठ जीर्णोद्धार समिति (राघोपुर बखरी, सीतामढ़ी) के प्रभारी श्री विजय कुमार जी, श्री शुभेंदु सौरभ जी, श्री रंजीत मिश्रा जी, श्रीजानकी कथा मर्मज्ञ वैदेहीनंदन वेदांतजी, श्री राकेश झा जी समेत दर्जनों सज्जन उपस्थित रहे...

28/07/2026

🌺 माँ जानकी केवल श्रीराम की अर्धांगिनी नहीं, बल्कि नारी शक्ति, त्याग, धैर्य, करुणा और आत्मसम्मान की सर्वोच्च प्रतीक हैं। 🌺

सीताबनी, उत्तराखंड की पावन भूमि पर माँ जानकी कथा के माध्यम से हमने जाना कि नारी केवल परिवार की आधारशिला नहीं, बल्कि संस्कृति, धर्म और समाज की आत्मा है। माँ सीता का जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची शक्ति शस्त्रों में नहीं, बल्कि संस्कार, सत्य, धैर्य और आत्मबल में निहित होती है।

आइए, माँ जानकी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और प्रत्येक नारी का सम्मान करें, क्योंकि जहाँ नारी का सम्मान होता है, वहीं समृद्धि, शांति और दिव्यता का वास होता है।

"माँ जानकी का जीवन हर युग की नारी के लिए प्रेरणा है।"

#सीतामाता #नारीशक्ति

माँ जानकी की कृपा और रामायण रिसर्च काउंसिल का विश्वास — यही मेरी सबसे बड़ी पूँजी है। 🌸🙏रामायण रिसर्च काउंसिल के तत्त्वाव...
20/07/2026

माँ जानकी की कृपा और रामायण रिसर्च काउंसिल का विश्वास — यही मेरी सबसे बड़ी पूँजी है। 🌸🙏

रामायण रिसर्च काउंसिल के तत्त्वावधान में गठित सीता सखी समिति द्वारा नई दिल्ली स्थित टीटीडी (तिरुमला तिरुपति देवस्थानम्) मंदिर में आयोजित श्रीजानकी कथा में माँ जानकी के जीवन, त्याग, धैर्य, करुणा और मर्यादा का संदेश सुनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

मेरे लिए यह केवल एक कथा-वाचन नहीं, बल्कि जीवन का एक पवित्र दायित्व है। रामायण रिसर्च काउंसिल ने जिस विश्वास के साथ इस बालक को माँ जानकी की कथा का संदेशवाहक चुनकर विश्वभर में उनके आदर्शों के प्रचार-प्रसार का उत्तरदायित्व सौंपा है, उसके लिए मैं सदैव हृदय से कृतज्ञ रहूँगा।

इस पावन अवसर पर रामायण रिसर्च काउंसिल के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के अध्यक्ष एवं नैनीताल-उधमसिंहनगर के सांसद श्री Ajay Bhattजी, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री श्री Parvesh Sahib Singh जी, माननीय सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज जी, भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल जी, छत्तीसगढ़ के सरगुजा से सांसद Chintamani Maharaj - चिंतामणि महाराज जी, भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष श्री संतोष ओझा जी, श्री विजय सोनकर शास्त्री जी, नेपाल के पूर्व सांसद श्री केदार जी, पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री संजय तिवारी जी, भाजपा करोल बाग के जिलाध्यक्ष श्री वीरेंद्र बब्बर जी, श्री Anil Rajbhar जी, श्री राघवेंद्र मिश्रा जी, श्री दिनेश गौड़ जी, श्री ब्रजेश राय यादव जी, श्री प्रेम प्रकाश तिवारी जी, श्री अमित तिवारी जी, श्री गणेश राय जी, श्रीमती सुनीता चौबे जी, श्री चंदन सिंह जी तथा अन्य अनेक गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति में माँ जानकी की कथा प्रस्तुत करना मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायक और अविस्मरणीय अनुभव रहा।

सीताबनी (उत्तराखंड) से प्रारंभ हुई यह यात्रा अब एक संकल्प बन चुकी है—माँ जानकी की कथा, उनके आदर्श और उनका संदेश भारत के प्रत्येक कोने से होते हुए विश्व के जन-जन तक पहुँचे। ईश्वर से प्रार्थना है कि मैं इस दायित्व का निर्वहन पूर्ण श्रद्धा, निष्ठा और समर्पण के साथ जीवनभर करता रहूँ।

जय श्री सीताराम।
जय माँ जानकी। 🌺

कल मिलते हैं नई दिल्ली में। सीता सखी समिति द्वारा आयोजित हो रही श्रीजानकी कथा में... #श्रीजानकीकथा    #रामायणरिसर्चकाउंस...
18/07/2026

कल मिलते हैं नई दिल्ली में।
सीता सखी समिति द्वारा आयोजित हो रही श्रीजानकी कथा में...
#श्रीजानकीकथा


#रामायणरिसर्चकाउंसिल

जय सीता राम। श्रीभगवती की जय हो।
श्रीहनुमान जी महाराज की जय हो।

17/07/2026

"क्या हमने कभी स्वयं से पूछा है — इस धरती पर हमारा आगमन क्यों हुआ है?"

🌍✨ जीवन केवल जन्म लेने, कमाने और एक दिन चले जाने का नाम नहीं है। मनुष्य जीवन ईश्वर का दुर्लभ उपहार है, जिसका उद्देश्य है स्वयं को पहचानना, धर्म के मार्ग पर चलना, सेवा करना और परमात्मा से जुड़ना। जब हम अपने जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझ लेते हैं, तभी जीवन सार्थक बनता है। माँ जानकी कथा, सीताबनी (उत्तराखंड) से एक प्रेरणादायक संदेश, जो हर मनुष्य को अपने जीवन का मर्म समझने की प्रेरणा देता है। 🙏 "जीवन का उद्देश्य केवल सफल होना नहीं, बल्कि सार्थक होना है।"
🚩 जय माँ जानकी
🚩 जय श्रीराम

16/07/2026

संघर्ष ही वह मार्ग है, जहाँ से सफलता का सूर्योदय होता है।
माँ जानकी की पावन तपोभूमि सीताबनी, उत्तराखंड से यही प्रेरणा मिलती है कि जीवन में आने वाला हर संघर्ष, ईश्वर की कृपा से एक नए हर्ष का द्वार खोलता है।

"संघर्ष है, तभी तो हर्ष है… क्योंकि संघर्ष के बाद ही सच्चे आनंद का अनुभव होता है।" 🙏✨

जय माँ जानकी!
जय श्रीराम! 🚩

मां सीताजी के प्राकट्य क्षेत्र सीतामढ़ी (बिहार) में दो-दिवसीय  #श्रीजानकीकथा का दृश्य...
12/07/2026

मां सीताजी के प्राकट्य क्षेत्र सीतामढ़ी (बिहार) में दो-दिवसीय #श्रीजानकीकथा का दृश्य...

18/05/2026

जय सीता राम।

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vaidehinandan - Vedant Ji Maharaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Vaidehinandan - Vedant Ji Maharaj:

Shortcuts

Share