12/11/2024
मातस्तुलसि गोविन्द हृदयानन्द कारिणी
नारायणस्य पूजार्थं चिनोमि त्वां नमोस्तुते।
समस्त देशवासियों को देवोत्थान एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और उनका शालिग्राम के रूप में तुलसी के साथ विवाह होता है।
आज के इस पावन अवसर पर बुध विहार रामेश्वर धाम मंदिर मे तुलसी विवाह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मंदिर के संस्थापक Anil Upadhyay भी उपस्थित रहे एवं ईश्वर से प्रार्थना करी।