Shia Indian Youth

Shia Indian Youth Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shia Indian Youth, Religious organisation, Delhi.

14/08/2026
इस लड़की ने अमेरिकी ऐवानों को हिला कर रख दिया!यह है अमेरिकी सोशल एक्टिविस्ट, जेनिफर किंग्स जिसने अरबईन इमाम हुसैन अलैहिस...
07/08/2026

इस लड़की ने अमेरिकी ऐवानों को हिला कर रख दिया!
यह है अमेरिकी सोशल एक्टिविस्ट, जेनिफर किंग्स जिसने अरबईन इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम में शिरकत की और बेहतरीन हक़ायक़ (तथ्य) बयान किए।
कहा कि अमेरिका में हमें हमेशा प्रोपेगैंडा के साए में रखकर कहा जाता है कि: इस्लाम हमारा दुश्मन है, मुसलमान हमसे नफ़रत करते हैं, मुझसे कहा गया कि इराक़ मत जाओ मुसलमान तुम्हें जान से मार देंगे।
लेकिन जब मैंने अपनी आँखों से अरबईन में मुसलमानों के जज़्बात और इंसानियत को देखा तो मैं हैरान रह गई।
बहुत अज़ीम लोग हैं, इनमें इंसानियत की आला मिसालें हैं, इनकी मेहमाननवाज़ी को देखकर मैं कह सकती हूँ कि इराक़ी पूरी दुनिया को खाना खिला सकते हैं। (जबकि यहूदी ग़ज़ा के भूखे बच्चों को जान से मार देते हैं)
आख़िर में कहा कि हम तमाम अमेरिकियों को सच्ची और हक़ की बात करनी चाहिए और अमेरिकी प्रोपेगैंडा को दुरुस्त नहीं समझना चाहिए।

Follow this page
Like
Share

जुमे की नमाज़ के दौरान जब एक आत्मघाती हमलावर गोलीबारी करता हुआ इमामबाड़े में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था, तो औन अब्बास...
04/08/2026

जुमे की नमाज़ के दौरान जब एक आत्मघाती हमलावर गोलीबारी करता हुआ इमामबाड़े में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था, तो औन अब्बास ने बेखौफ होकर उसका रास्ता रोक लिया और उसे दबोच लिया। उसी पल आत्मघाती हमलावर ने खुद को धमाके से उड़ा लिया।

औन अब्बास इस धमाके में शहीद हो गए, लेकिन उनकी इस बेमिसाल कुर्बानी ने हॉल में मौजूद अनगिनत नमाज़ियों की जानें बचा लीं। अगर हमलावर कतारों के बीच पहुँच जाता, तो जान-माल का नुकसान कहीं ज़्यादा हो सकता था।

औन अब्बास तरलाई के निवासी थे। उनके पिता दिहाड़ी पर टैक्सी चलाते हैं, जबकि औन अब्बास की विदेश में रोज़गार के लिए जाने की तैयारियाँ भी चल रही थीं और वे संबंधित परीक्षा भी पास कर चुके थे। मगर उन्होंने अपने उज्ज्वल भविष्य से बढ़कर दूसरों की जानों को अहम समझा और अपनी जान की कुर्बानी दे दी।

ऐसे बहादुर नौजवान क़ौमों का फ़ख्र होते हैं। औन अब्बास की कुर्बानी हमेशा याद रखी जाएगी और उनका नाम उन लोगों में शुमार होगा जिन्होंने अपनी जान देकर दूसरों की ज़िंदगियाँ सुरक्षित बनाईं।

Address

Delhi
23534

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shia Indian Youth posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share