Jai Banda Veer Bairagi

Jai Banda Veer Bairagi Only Hindutva

06/06/2024
27/02/2023

*ॐ*
*गोधरा_कान्ड के अमर बलिदानी सपूतो को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि*😥💐

*27 फरवरी, 2002 के दिन सुबह 7:45 को अयोध्या से लौट रहे कारसेवको के S6 डिब्बे को पेट्रोल व डिजल डालकर मासूम बच्चों और महिलाओ समेत सभी 59 कार सेवको को मुस्लिमों ने ज़िंदा जला दिया था, उन सभी हिंदू कारसेवको को शत शत नमन*🙏

आज के ही दिन
*तुम्हें याद हो कि ना याद हो ....*
उस ट्रेन का नाम साबरमती एक्सप्रेस था... 27 फ़रवरी 2002 को ये ट्रेन जब 7:43 में गोधरा से गुजरी तो ये ट्रेन भारत के और कई रेलगाड़ियों की तरह ही लेट थी | चार घंटे लेट |

*तुम्हें याद हो कि ना याद हो ....*
ट्रेन की गति को धीमा करने के लिए, उसे रोकने के लिए उस ट्रेन पर गोधरा स्टेशन से निकलते ही पथराव किया गया | ट्रेन रुकी और फिर चली | जब ये अगले सिग्नल पर पहुंची तो करीब दो हज़ार लोगों की भीड़ ने इसपर भयानक पथराव शुरू कर दिया | ट्रेन रोक देनी पड़ी |

*तुम्हें याद हो कि ना याद हो ....*
इस कुकृत्य की तैयारी के लिए 140 लीटर ज्वलनशील खरीद कर रज्जाक कुरकुर के गेस्ट हाउस में रखे गए थे | साठ लीटर S-6 के अलग अलग दरवाज़ों से अन्दर डाले गए | तेल में डुबोये बोर पहले ही तैयार थे, तारों से दरवाज़ों को बाँध कर बंद कर दिया गया |

*तुम्हें याद हो कि ना याद हो ....*
पूरे रेल के एक डब्बे को, S–6 को आग लगा दी गई थी !

*तुम्हें याद हो कि ना याद हो ....*
जिन्हें जला कर मार डाला गया उनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे | इस डब्बे में 10 बच्चे जल कर मरे थे | इस रेल के डब्बे में 27 महिलाएं जल कर मरी थी | इस बोग्गी में सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक 59 लोग जल कर मरे थे | इसमें 48 घायल हुए थे |

*तुम्हें याद हो कि ना याद हो ....*
इसकी जांच जिस नानावटी-शाह कमीशन ने की उसे 22 बार अपना कार्यकाल बढ़ाने दिया गया | लेकिन 2014 में भी जब उसकी रिपोर्ट आई तो भी रिपोर्ट के हिसाब से सारे दोषियों को माकूल सज़ा नहीं दी जा सकी है |

*तुम्हें याद हो कि ना याद हो ....*
सज़ा ए मौत सिर्फ पूर्व पार्षद बिलाल हाजी, रज्जाक मोहम्मद कुरकुर, रमजान बिनयामिन बेहरा, अहमद चरखा उर्फ़ लालू, जाबिर बिनयामिन बेहरा, महबूब खालिद चंदा, सलमान युसूफ सत्तार ज़र्दा उर्फ़ सलीम, सिराज़ मोहम्मद अब्दुल मेदा उर्फ़ बाला, इफ्रण अब्दुल माजिद गांची कलंदर उर्फ़ इफरान भोंपू, इफरान मोहम्मद हनिफब्दुल गानी पटालिया और महबूब अहमद युसूफ हसन उर्फ़ लतिको को हुई थी | सारे दोषी तो अदालत के सामने भी नहीं आये होंगे |

*तुम्हें याद हो कि ना याद हो ....*
दस बच्चों और सत्ताईस महिलाओं का खून आज भी इन्साफ मांगता है | गुजरात में दंगे भड़काने का जिन्हें अदालत ने दोषी माना था उनमें से कई आज भी खुले ही घुमते होंगे |

*ताकि तुम भूल ना जाओ इसलिए फिर से याद दिला दिया .... क्या पता ?? तुम्हें याद हो कि ना याद हो* ....
*याद है कि भूल गए? आज गोधरा की बरसी है,*
अयोध्या से लौट रहे कारसेवको को जिंदा जलाया था जेहादियों ने

*ये दिन हम न भूले है,और न ही भूलने देंगे*
*सभी हुतात्माओ को भावपूर्ण_श्रधांजलि* 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏*

गोरखनाथ मंदिर पर हमला करने वाले मुर्तजा को फांसी की सजागोरखनाथ मंदिर पर हमले के मामले में एनआईए अदालत ने दोषी मुर्तजा अब...
31/01/2023

गोरखनाथ मंदिर पर हमला करने वाले मुर्तजा को फांसी की सजा

गोरखनाथ मंदिर पर हमले के मामले में एनआईए अदालत ने दोषी मुर्तजा अब्बास को फांसी की सजा सुनाई है. आरोपी मुर्तजा के खिलाफ UAPA के तहत मामला दर्ज किया गया था, जांच में मुर्तजा का संबंध ISIS से भी मिला था. आतंकी मुर्तजा अब्बास को सोमवार को सुनवाई के लिए कड़ी सुरक्षा में लखनऊ में NIA/ATS की अदालत में लाया गया. जहाँ NIA कोर्ट के विशेष जज विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने उसे दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई. घटना के 10 माह के भीतर ही सभी साक्ष्य को देखते हुए आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गई है.
मुर्तजा ने 4 अप्रैल, 2022 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर पर हमला किया था. 4 अप्रैल को गोरखनाथ चौकी के मुख्य कॉन्स्टेबल विनय कुमार मिश्रा ने मुर्तजा के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई थी.
https://vskbharat.com/death-sentence-for-murtaza-who-attacked-gorakhnath-temple/
#सनातनहमारीपहचान #विश्वसनातन #सनातनभारत #भारत_एक_खोज #सनातन #वन्देमातरम #हिन्दूवादी #हिन्दू

आज अगर हिन्दुओ ने बागेश्वर धाम सरकार वाले महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का साथ नही दिया तो भविष्य में कोई भी साधु सं...
20/01/2023

आज अगर हिन्दुओ ने बागेश्वर धाम सरकार वाले महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का साथ नही दिया तो भविष्य में कोई भी साधु संत या कथा वाचक हिंदुत्व के समर्थन में नही बोलेगा हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि समर्थन में खुल कर बोलें🙏
जय बागेश्वर धाम🙏🚩🚩🚩
जय जय श्री राम 🙏🚩🚩🚩
#सनातनहमारीपहचान #हिन्दू #हिन्दूवादी
#सनातनभारत #सनातनधर्म #उत्तरप्रदेश #भारत_एक_खोज #विश्वसनातन #सनातन #वन्देमातरम

मैं जोशीमठ हूँ!” 😔 👇 पूरा ज़रूर पढ़ें  🙏🙏🙏भूधसांव की वजह से अपने भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हूं, हो सके तो जमींदोज होने ...
08/01/2023

मैं जोशीमठ हूँ!” 😔 👇 पूरा ज़रूर पढ़ें 🙏🙏🙏

भूधसांव की वजह से अपने भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हूं, हो सके तो जमींदोज होने से बचा लीजिए..

“मैं जोशीमठ हूँ” आदिगुरु शंकराचार्य जी की तपस्थली ज्योतिर्मठ। सीमांत जनपद चमोली का सरहदी ब्लाँक। विश्व प्रसिद्ध हिम क्रीडा स्थल औली, आस्था का सर्वोच्च धाम श्री बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और रंग बदलने वाली फूलों की घाटी का प्रवेश द्वार में ही हूं ।
देश की द्वितीय रक्षा पंक्ति नीती माणा घाटी मेरे ही नगर से होकर जाया जाता है। हर साल देश विदेश से लाखों-लाख तीर्थयात्री और पर्यटक यहां पहुंचते है। मैं चिपको आंदोलन की नेत्री गौरा देवी की थाती हूं। पंच प्रयाग में से प्रथम प्रयाग मेरे ही मुहाने पर धौली गंगा और अलकनंदा का संगम विष्णुप्रयाग स्थित है। एशिया का सबसे लम्बा रज्जू मार्ग(ropeway) मेरे ही नगर के ऊपर से गुजरता है। मैं भगवान बदरीविशाल जी का शीतकालीन गद्दी स्थल हूं। मेरे पौराणिक नृसिंह मंदिर में 6 महीने भगवान बदरीविशाल जी की पूजा होती है। मंदिर के प्रांगण में प्रतिवर्ष बद्रीविशाल के कपाट खुलने से पहले पौराणिक तिमुंडिया कौथिग का आयोजन होता है। मैं महज एक नगर ही नहीं हूं अपितु धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र भी हूं। मैं गढ़वाल के कत्यूरी राजवंश की राजधानी भी रहा हूं। मैं बरसों से सैलानियों की पहली पसंदीदा शहर रहा हूं।

लेकिन इन सबसे इतर आज मैं अपनी ही पहचान के लिए छटपटाहट सी महसूस कर रहा हूं। भू-धसाव की वजह से मेरे भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। मेरे शहर के विभिन्न वार्डो में हो रहे भू-धसाव नें मेरे शहर की खुशियाँ छीन ली है। मकानों में पडी दरारों नें मेरे नगरवासियों का सुख चैन छीन लिया है। लोगों के आंसुओ से बह रही अविरल आंसुओ की धारा सबकुछ बंया करने के लिए काफी है। चारों ओर एक अजीब सा सन्नाटा कचोट रहा है। अपने जीवनभर की मेहनत की कमाई को अपने घर बार और मकान में लगाने के बाद आज इनके घर सुरक्षित नहीं रह गये हैं। खेत खलियान से लेकर मकान सबकुछ भू-धसाव की चपेट में आ चुके हैं। भू-धसांव के कारण मेरे नगर के वाशिंदे अब पौष माह की इन सर्द/ठंड रातों में अपने भविष्य को लेकर आशांकित है। मेरे शहर के लोगों के माथे पर पडी चिंता की लकीरें, बेबस व लाचार आंखे बेहद पीड़ादायक है। बस भगवान बद्रीविशाल से प्रार्थना है कि किसी तरह मेरे इस शहर को बचा लीजिए।

मेरे शहर के लोगो लंबे समय से जोशीमठ को भू-धसाव से बचाने की मांग करते आ रहे हैं। वर्ष 1976 में तत्कालीन गढ़वाल कमिश्नर एमसी मिश्रा की अध्यक्षता वाली समिति ने भी भूस्खलन को लेकर एक रिपोर्ट दी थी, जिसमें जोशीमठ पर खतरे का जिक्र किया गया था। लेकिन कभी भी इस दिशा में ठोस व गंभीर प्रयास नहीं किये गये। मैं ग्लेशियर द्वारा लाई गई मिट्टी पर बसा हुआ शहर हूं। मैं भूगर्भीय रूप से अतिसंवेदनशील जोन-5 के अंतर्गत आता हूं। जो कि पूर्व-पश्चिम में चलने वाली रिज पर मौजूद है। फिर भी मेरे शहर में जलविद्युत परियोजना निर्माण को मंजूरी दी गयी। 1970 की धौली गंगा में आई बाढ नें पाताल गंगा, हेलंग से लेकर ढाक नाला तक के बडे भू-भाग क्षेत्र को हिलाकर रख दिया था, जिसके बाद 2013 की केदारनाथ आपदा और फरवरी 2021 की रैणी आपदा नें तपोवन से लेकर विष्णुप्रयाग के संगम को बहुत नुकसान पहुंचाया है, नदी किनारे कटाव बढने से भी भूस्खलन को बढावा मिला है जबकि मेरे शहर के नीचे से होकर एनटीपीसी की तपोवन विष्णुगाड परियोजना की सुरंग निर्माणाधीन है। जो भू-धसाव के लिए सबसे बडा कारण माना जा रहा है। पूर्व के बरसों में हेलंग से लेकर पैनी गांव, सेलंग गांव में भू-धसाव की घटना सामने आ चुकी है। भू-धसाव से मेरे शहर के गांधी नगर, मारवाड़ी, लोअर बाजार नृसिंह मंदिर, सिंहधार में, मनोहर बाग, अपर बाजार डाडों, सुनील, परसारी, रविग्राम, जेपी कॉलोनी, विष्णुप्रयाग, क्षेत्र अधिक प्रभावित हैं।

बस जैसे भी हो सके मेरे इस शहर को बचा लीजिए। नहीं तो भू धसांव से मेरा भूगोल ही नहीं इतिहास भी सदा के लिए इतिहास के पन्नो में सिमट कर रह जायेगा। मेरे शहर को भू-धसाव से बचाने के लिए सरकार से लेकर शासन प्रशासन अपनी अपनी ओर से हरसंभव प्रयास में जुट चुके हैं। प्रभावित लोगो को राहत शिविरो में भेजा जा रहा है, प्रभावित मकानो के सर्वे के लिए टीमें गठित कर दी गयी है, विशेषज्ञों की टीमें भी पहुंच चुकी है, जो भू धसांव का आंकलन कर रही है और कारणों का पता लगा रही है। सबसे अच्छी बात प्रकृति का भी मुझे साथ मिला है वरना आजकल मेरा पूरा शहर बर्फ से अटा पडा रहता। इसलिए कोशिश की जानी चाहिए की जितनी जल्दी हो सके फौरन तौर पर लोगों को सुरक्षित ठौर पर पहुंचाया जाय, व्यवस्था के साथ और लोगों के पुनर्वास/विस्थापन को लेकर ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाय। मेरे इस शहर को बचाने के लिए हर वो मुमकिन कोशिश की जानी चाहिए जो हो सकती है। संकट की इस घडी में आप सब नगर वासियों ने जो एकजुटता दिखाई है वो सुकून देने वाली है, खासतौर पर युवाओं का अपने इस शहर को बचाने की कोशिश इतिहास हमेशा याद रखेगा और मिसालें भी देता रहेगा।

मैं जोशीमठ हूँ, मेरे शहरवासियों हौंसला रखिए। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जोशीमठ को बचाने के लिए हर वो प्रयास कीजिए जो हो सकता है। भगवान बदरीविशाल जी की कृपा से इस शहर पर जो संकट के बादल मंडरा रहें हैं जल्द ही सबकुछ सही होगा। घना अंधेरा के बाद जरूर उजाले का सूरज उगेगा....

॥ जय बदरीविशाल ॥
#विश्वसनातन #सनातन #हिंदत्व #वन्देमातरम #सनातनहमारीपहचान
Please Follow my page 😃

जय श्री कृष्णा 🚩
17/12/2022

जय श्री कृष्णा 🚩

11/09/2021

Jai Shree Ram

मेरे और मेरे परिवार की ओर से आप सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं इस पावन अवसर पर कृष्ण भगवान आपके जीवन में ...
03/09/2018

मेरे और मेरे परिवार की ओर से आप सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं इस पावन अवसर पर कृष्ण भगवान आपके जीवन में खुशी समृद्धि शांति बनाए रखें यह मेरी प्रभु से कामना है जय श्री कृष्ण जय राधे राधे🙏🙏🙏

Address

Delhi
110025

Telephone

+919971697761

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jai Banda Veer Bairagi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share