Havanpoojan.in

Havanpoojan.in We are religious service provider. One can reserve Pandit ji for any type of pooja.

इंद्रकुमार तिवारी, जबलपुर के रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति, पिछले महीने अनिरुद्धाचार्य जी के सत्संग में शामिल हुए थे। वहाँ...
30/06/2025

इंद्रकुमार तिवारी, जबलपुर के रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति, पिछले महीने अनिरुद्धाचार्य जी के सत्संग में शामिल हुए थे। वहाँ उन्होंने कहा कि वो अकेले हैं, उनके पास 18 एकड़ ज़मीन है, लेकिन शादी के लिए कोई रिश्ता नहीं आ रहा।

कुछ ही समय बाद उन्हें सोशल मीडिया के ज़रिए खुशी तिवारी नाम की एक लड़की से रिश्ता आया, जो गोरखपुर की रहने वाली बताई गई। उसके भाई कौशल ने बात पक्की की। उसने कहा कि वे बहुत गरीब हैं, माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं, और न ही वे लोग जबलपुर आ सकते हैं, न ही शादी के लिए गहने बनवा सकते हैं।

इंद्रकुमार, जिनमें ज़रा भी सावधानी नहीं थी, ने कहा, “चिंता मत करो, मैं गोरखपुर आ जाऊँगा, गहने भी बनवाकर लाऊँगा और हम शादी कर लेंगे।” उन्होंने अपनी एक एकड़ ज़मीन बेच दी और गहने बनवाए।

वे गोरखपुर पहुँचे। गहने सौंपे गए। निजी रूप से शादी कर ली गई। तस्वीरें भी खिंचवाई गईं। इंद्रकुमार बहुत खुश थे कि अब उनका घर बस गया है और वे सुहागरात का इंतज़ार कर रहे थे — जो कभी आई ही नहीं। सुहागरात से ठीक पहले कौशल और खुशी ने मिलकर उनकी हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया।

बाद में पता चला कि 'खुशी तिवारी' असल में साहिबा बानो थी। उसने इंद्रकुमार का सत्संग वाला वीडियो देखकर ये साजिश रची थी। उसका मक़सद शादी की तस्वीरों के सहारे उनके बाकी बचे ज़मीन-जायदाद पर दावा करना था, क्योंकि इंद्रकुमार का कोई परिवार नहीं था। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कौशल उसका प्रेमी था।

ALL EYES ON BENGAL HINDUS 💔 सत्यमेव जयते - जय हिन्द 🇮🇳
14/04/2025

ALL EYES ON BENGAL HINDUS 💔
सत्यमेव जयते - जय हिन्द 🇮🇳

पंजाब से आए स्वयंभू पादरी बजिंदर सिंह को मोहाली कोर्ट ने हाल ही में रेप के मामले में दोषी करार दिया था. आज (मंगलवार, 1 अ...
01/04/2025

पंजाब से आए स्वयंभू पादरी बजिंदर सिंह को मोहाली कोर्ट ने हाल ही में रेप के मामले में दोषी करार दिया था. आज (मंगलवार, 1 अप्रैल) को कोर्ट ने बजिंदर सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है. इस मामले में पिछली सुनवाई 28 मार्च को हुई थी, जब सभी सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने बजिंदर सिंह को रेप केस में दोषी पाया था.

यह रेप केस साल 2018 का है. पीड़िता का कहना है कि वह पिछले 7 साल से न्याय की गुहार लगाते हुए कोर्ट और पुलिस के चक्कर काट रही थी. पीड़िता ने दावा किया कि उसके जैसी और भी कई महिलाएं हैं, जिसका पादरी बजिंदर सिंह शोषण करता था.

मैं जितने साल जी चुका हूँ, उससे अब कम साल मुझे जीना है। यह समझ आने के बाद मुझमें यह परिवर्तन आया है :१. किसी प्रियजन की ...
05/01/2025

मैं जितने साल जी चुका हूँ, उससे अब कम साल मुझे जीना है। यह समझ आने के बाद मुझमें यह परिवर्तन आया है :

१. किसी प्रियजन की विदाई से अब मैं रोना छोड़ चुका हूँ क्योंकि आज नहीं तो कल मेरी बारी है।

२. उसी प्रकार,अगर मेरी विदाई अचानक हो जाती है, तो मेरे बाद लोगों का क्या होगा, यह सोचना भी छोड़ दिया है क्योंकि मेरे जाने के बाद कोई भूखा नहीं रहेगा और मेरी संपत्ति को कोई छोड़ने या दान करने की ज़रूरत नहीं है।

३. सामने वाले व्यक्ति के पैसे, पावर और पोजीशन से अब मैं डरता नहीं हूँ।

४. खुद के लिए सबसे अधिक समय निकालता हूँ। मान लिया है कि दुनिया मेरे कंधों पर टिकी नहीं है। मेरे बिना कुछ रुकने वाला नहीं है।

५. छोटे व्यापारियों और फेरीवालों के साथ मोल-भाव करना बंद कर दिया है। कभी-कभी जानता हूँ कि मैं ठगा जा रहा हूँ, फिर भी हँसते-मुस्कुराते चला जाता हूँ।

६. कबाड़ उठाने वालों को फटी या खाली तेल की डिब्बी वैसे ही दे देता हूँ, पच्चीस-पचास रुपये खर्च करता हूँl जब उनके चेहरे पर लाखों मिलने की खुशी देखता हूँ तो खुश हो जाता हूँ।

७. सड़क पर व्यापार करने वालों से कभी-कभी बेकार की चीज़ भी खरीद लेता हूँ।

८. बुजुर्गों और बच्चों की एक ही बात कितनी बार सुन लेता हूँ। कहने की आदत छोड़ दी है कि उन्होंने यह बात कई बार कही है।

९. गलत व्यक्ति के साथ बहस करने की बजाय मानसिक शांति बनाए रखना पसंद करता हूँ।

१०. लोगों के अच्छे काम या विचारों की खुले दिल से प्रशंसा करता हूँ। ऐसा करने से मिलने वाले आनंद का मजा लेता हूँ।

११. ब्रांडेड कपड़ों, मोबाइल या अन्य किसी ब्रांडेड चीज़ से व्यक्तित्व का मूल्यांकन करना छोड़ दिया है। व्यक्तित्व विचारों से निखरता है, ब्रांडेड चीज़ों से नहीं, यह समझ गया हूँ।

१२. मैं ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखता हूँ जो अपनी बुरी आदतों और जड़ मान्यताओं को मुझ पर थोपने की कोशिश करते हैं। अब उन्हें सुधारने की कोशिश नहीं करता क्योंकि कई लोगों ने यह पहले ही कर दिया है।

१३. जब कोई मुझे जीवन की दौड़ में पीछे छोड़ने के लिए चालें खेलता है, तो मैं शांत रहकर उसे रास्ता दे देता हूँ। आखिरकार, ना तो मैं जीवन की प्रतिस्पर्धा में हूँ, ना ही मेरा कोई प्रतिद्वंद्वी है।

१४. मैं वही करता हूँ जिससे मुझे आनंद आता है। लोग क्या सोचेंगे या कहेंगे, इसकी चिंता छोड़ दी है। चार लोगों को खुश रखने के लिए अपना मन मारना छोड़ दिया है।

१५. फाइव स्टार होटल में रहने की बजाय प्रकृति के करीब जाना पसंद करता हूँ। जंक फूड की बजाय बाजरे की रोटी और आलू की सब्जी में संतोष पाता हूँ।

१६. अपने ऊपर हजारों रुपये खर्च करने की बजाय किसी जरूरतमंद के हाथ में पाँच सौ हजार रुपये देने का आनंद लेना सीख गया हूँ। और हर किसी की मदद पहले भी करता था और अब भी करता हूँ।

१७. गलत के सामने सही साबित करने की बजाय मौन रहना पसंद करने लगा हूँ। बोलने की बजाय चुप रहना पसंद करने लगा हूँ। खुद से प्यार करने लगा हूँ।

१८. मैं बस इस दुनिया का यात्री हूँl मैं अपने साथ केवल वह प्रेम, आदर और मानवता ही ले जा सकूंगा जो मैंने बाँटी हैl यह मैंने स्वीकार कर लिया है।

१९. मेरा शरीर मेरे माता-पिता का दिया हुआ हैl आत्मा परम कृपालु प्रकृति का दान है और नाम फॉइबा का दिया हुआ है... जब मेरा अपना कुछ भी नहीं है, तो लाभ-हानि की क्या गणना?

२०. अपनी सभी प्रकार की कठिनाइयाँ या दुख लोगों को कहना छोड़ दिया है, क्योंकि मुझे समझ आ गया है कि जो समझता है उसे कहना नहीं पड़ता और जिसे कहना पड़ता है वह समझता ही नहीं।

२१. अब अपने आनंद में ही मस्त रहता हूँ क्योंकि मेरे किसी भी सुख या दुख के लिए केवल मैं ही जिम्मेदार हूँl यह मुझे समझ आ गया है।

२२. हर पल को जीना सीख गया हूँ क्योंकि अब समझ आ गया है कि जीवन बहुत ही अमूल्य हैl यहाँ कुछ भी स्थायी नहीं हैl कुछ भी कभी भी हो सकता है, ये दिन भी बीत जाएँगे।

२३. आंतरिक आनंद के लिए मानव सेवा, जीव दया और प्रकृति की सेवा में डूब गया हूँl मुझे समझ आया है कि अनंत का मार्ग इन्हीं से मिलता है।

२४. प्रकृति और देवी-देवताओं की गोद में रहने लगा हूँl मुझे समझ आया है कि अंत में उन्हीं की गोद में समा जाना है।

देर से ही सही, लेकिन समझ आ गया हैl शायद मुझे जीना आ गया हैl

Ten unknown Facts About  1. The first film ever made was "Roundhay Garden Scene" in 1888, directed by French inventor Lo...
19/09/2024

Ten unknown Facts About

1. The first film ever made was "Roundhay Garden Scene" in 1888, directed by French inventor Louis Le Prince.

2. The first Hollywood film was "The Squaw Man" in 1911, directed by Oscar Apfel and Cecil B. DeMille.

3. The first 3D film was "The Power of Love" in 1922, directed by Nat G. Deverich and Harry K. Fairall.

4. The first film with sound was "The Jazz Singer" in 1927, directed by Alan Crosland.

5. The longest film ever made was "Ambian" in 2016, directed by Anders Weberg, with a runtime of 720 hours.

6. The highest-grossing film of all time is "Avengers: Endgame" in 2019, directed by Anthony and Joe Russo.

7. The most Academy Awards won by a single film is 11, achieved by "Ben-Hur" in 1959, "Titanic" in 1997, and "The Lord of the Rings: The Return of the King" in 2003.

8. The first film to feature a computer-generated image (CGI) was "Westworld" in 1973, directed by Michael Crichton.

9. The first film to use motion capture technology was "The Lord of the Rings: The Fellowship of the Ring" in 2001, directed by Peter Jackson.


10. The highest-paid actor of all time is Keanu Reeves, with a salary of $250 million for "The Matrix" trilogy.

|| राधे राधे || बहुत गलत है ये सब !!!!हमारे समाज ने तो पहले से ही हमारे भागवान हमारे देवी देवताओ का नाटक बना दिया है | ल...
17/09/2024

|| राधे राधे || बहुत गलत है ये सब !!!!
हमारे समाज ने तो पहले से ही हमारे भागवान हमारे देवी देवताओ का नाटक बना दिया है | लेकिन आज ये भी देखने को मिल गया की लोग अब एक सच्चे संत का भी रूप धारण कर के नाटक करने लगे है |
हम इतने बड़े है की हमारी शादियों में राधे कृष्णा जी को नचाया जाता है स्वागत में और तो और राम दरबार लगाया जाता है और अब प्रेमानंद महाराज जी को ले आये |
हम अपने सनातन धर्म को खुद कमजोर बना रहे है और दुसरो को दोष देते फिरते है |
मेरी कोई बात अगर किसी के हित को ठेस पहुँचती है तो मैं माफ़ी मांगता हु लेकिन बिचार जरूर करियेगा |
ज़्यादा से ज़्यादा आगे बढ़ाये ताकि ये सब बंद हो पाए और हमारे श्री भगवान देवी देवताओ का अपमानन होने से बच पाए |
|| राधे राधे || भगवन सब पे कृपा करें ||Shyam Deewana Umesh 🙏

Address

H-178, Street Number 16, Kunwar Singh Nagar Nangloi
Delhi
110041

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Havanpoojan.in posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share