Maharishi Dayananda Saraswati

Maharishi Dayananda Saraswati Maharishi Dayananda Saraswati ji was the founder of Arya Samaj.

ये हैं नीरा आर्य जो भारत की पहली महिला जासूस थीं जिसने ऐशो-आराम, परिवार, विवाह और अंततः अपना शरीर तक देश की आज़ादी पर न्...
05/08/2026

ये हैं नीरा आर्य जो भारत की पहली महिला जासूस थीं जिसने ऐशो-आराम, परिवार, विवाह और अंततः अपना शरीर तक देश की आज़ादी पर न्योछावर कर दिया। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की रक्षा के लिए अपने पति को भी मा’र डाला।जेल में अंग्रेजों की यातनाएं सहीं जेलर ने उनके स्तन तक काट दिए लेकिन निरा ने सुभास चंद्र बोस के बारे में एक शब्द तक नहीं बताया।

कौन हैं नीर आर्या?
उत्तर प्रदेश के एक संपन्न परिवार में जन्मी नीरा आर्य के सामने सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन था। लेकिन उन्होंने सुविधा नहीं, स्वतंत्रता चुनी। वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ीं और आज़ाद हिंद फौज की पहली महिला रेजीमेंट का हिस्सा बनीं। पर्दे के पीछे रहकर उन्होंने जासूसी का जोखिमभरा काम किया, जहाँ एक गलती की कीमत जान होती है।

नीरा के भीतर देशभक्ति कूट-कट कर भरी हुई थी, जिस वजह से वह आजाद हिंद फौज की झांसी रेजिमेंट से जुड़ गईं. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की इस रेजिमेंट को अंग्रेज अपना जासूस मानते थे. वहीं, नीरा के पति को ही इस रेजिमेंट पर जासूसी करने की जिम्मेदारी दी गई, इतना ही नहीं उन्हें नेताजी की ह’त्या करने को भी कहा गया।

अपनी जिम्मेदारी को पूरा करते हुए नीरा के पति ने एक दिन मौका मिलते ही नेताजी पर गोली चला दी. हालांकि, वो गोली नेताजी के ड्राइव को लग गई, लेकिन नेताजी की जान बचाने के लिए नीरा ने पति की चाकू मारकर ह’त्या कर दी, इसके बाद अंग्रेजी सैनिकों ने नीरा को गिरफ्तार कर लिया.

जेल में हुई प्रताड़ित:
जेल में कैद करने के बाद अंग्रेजी सैनिक उनसे नेताजी के बारे में जानकारी लेने की कोशिश करने लगे, जिसके बदले वे उन्हें बेल पर रिहा करने का लालच भी देते रहे, लेकिन अंग्रेजों के कई बार पूछने पर भी नीरा कहती थी कि उनकी हवाई दुर्घटना में उनकी मौत हो गई. हालांकि, जेलर जानता था कि वो झूठ बोल रही हैं. फिर अनेकों बार पूछने पर नीरा कहतीं, 'वो मेरे दिल में है.'

जेलर ने कटवा दिया स्तन:
लाख कोशिशों के बाद भी जब ब्रिटिश सैनिक नीरा की हिम्मत नहीं तोड़ पाए तो जेलर को यह अपमान बर्दाश्त नहीं हो पाया. ऐसे में उसने अपनी झुंझलाहट निकालते हुए कहा, 'ठीक है लाओ तुम्हारा दिल ही निकालकर देख लेते हैं.' फिर क्या था जेलर ने नीरा का एक स्तन काटने का आदेश दे दिया. ब्रेस्ट रिपर के जरिए नीरा के दाएं स्तन को काटकर अलग कर दिया. इसके बाद जेलर ने नीरा को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर फिर ऐसी बदसलूकी की तो दूसरा स्तन भी काट दिया जाएगा.

1947 में आज़ादी मिली:
नीरा आर्य जेल से रिहा हुईं पर न सम्मान मिला, न पदक और ही ना ही कोई पेंशन। वे हैदराबाद की सड़कों पर फूल बेचकर जीवन चलाने को मजबूर हुईं। 1998 में वे चुपचाप इस दुनिया से चली गईं। नीरा आर्य ने कुछ मांगा नहीं। उन्होंने सिर्फ दिया, अपना जीवन, अपना सुख और अपना भविष्य।🇮🇳🇮🇳💐💐

ऐसी विरांगना के बारे मे जानकारी देने के लिए क्यों न स्कूल के पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जाय नमन है ऐसी वीर नारी को🙏🙏

SALUTE TO SHAHEED BHAGAT SINGH, RAJGURU & SUKHDEV JI 🙏🙏🙏🙏 YOU WILL BE IN OUR HEART FOREVER.
20/03/2026

SALUTE TO SHAHEED BHAGAT SINGH, RAJGURU & SUKHDEV JI 🙏🙏🙏🙏 YOU WILL BE IN OUR HEART FOREVER.

"पांच हजार साल से सोने वालो जागो"बिजनौर जनपद में साधारण से दिखने वाले निहाल सिंह सरकारी चौकीदार थे। आपकी अनेक स्थानों पर...
19/02/2026

"पांच हजार साल से सोने वालो जागो"

बिजनौर जनपद में साधारण से दिखने वाले निहाल सिंह सरकारी चौकीदार थे। आपकी अनेक स्थानों पर बदली होती रहती थी। एक बार एक बड़े कस्बें में आपका तबादला हुआ। रात को पहरा देते हुए आप कहते थे "पांच हजार साल से सोने वालो जागो"। आपकी आवाज सुनकर लोग आश्चर्य में पड़ गए क्यूंकि उन्हें जागते रहो की आवाज़ सुनने की आदत थी। एक दिन एक उच्च सरकारी अफसर ने निहाल सिंह को बुलाकर "पांच हजार साल से सोने वालो जागो" का रहस्य पूछा। निहाल सिंह जी ने कहा हुजूर आप मुझे 2 रुपये दीजिये इसका रहस्य बतला दूंगा। अफसर ने अपनी जेब से निकाल कर 2 रुपये निहाल सिंह के हाथ पर रख दिए। निहाल सिंह जेब में रुपये रखकर यह कहकर चल दिए की 15 दिन के पश्चात आप इस रहस्य का अर्थ बताएँगे। आप विश्वास रखे। अफसर चौकीदार के इस व्यवहार से आश्चर्यचकित थे मगर इस रहस्य को जानने के इच्छुक थे। अत: वे कुछ न बोले। निहाल सिंह ने 2 रुपये वैदिक यंत्रालय भेजकर सत्यार्थ प्रकाश की एक प्रति मँगवाई और उसे 15 दिन पश्चात अफसर को पढ़ने के लिए दे दिया। कुछ महीनों पश्चात उस अफसर ने निहाल सिंह को बुलाकर कहा की आपका प्रचार करने का तरीका बेहद निराला हैं। "पांच हजार साल से सोने वालो जागो" का रहस्य मुझे समझ में आ गया हैं। निश्चित रूप से यह हिन्दू जाति सत्य सनातन वैदिक धर्म को भूलकर पांच हजार वर्षों से सो रही हैं। निहाल सिंह की प्रार्थना पर उस कस्बें में उक्त अफसर ने आर्यसमाज की स्थापना करी। इस प्रकार से बिजनौर जनपद में अनेक आर्यसमाजों की संस्थापना करने का श्रेय निहाल सिंह को जाता हैं।

अगर आप भी पांच हजार साल से सो रहे है तो जागे। स्वामी दयानंद कृत सत्यार्थ प्रकाश को पढ़कर अपने जीवन में सत्य का प्रकाश कीजिये।

#डॉ_विवेक_आर्य

18/02/2026

🕉️आवश्यक सूचना एवं स्नेहिल निमंत्रण 🕉️
आप सभी आर्यजनों को जानकर अपार हर्ष होगा कि पूर्वी दिल्ली मण्डल के तत्वावधान में एवं आर्य केन्द्रीय सभा के प्रधान आदरणीय श्री जोगेन्द्र खट्टर जी के सानिध्य में आर्य समाज कृष्ण नगर ने युग प्रवर्तक, सत्यार्थ प्रकाश के रचयिता ,दलितो उद्धारक महर्षि दयानंद सरस्वती जी के जन्मदिवस, बोधोत्सव एवं शुद्धि आंदोलन के प्रणेता गुरुकुल कांगड़ी के संस्थापक स्वामी श्रध्दानंद जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 21 फरवरी अर्थात 21.02.26 को एक भव्य समारोह आयोजित करने का निश्चय किया है जो सांयकाल 6 बजे से 8.30 बजे तक यज्ञ भजन एवं प्रवचन के माध्यम से धूमधाम से मनाया जाएगा ।
कार्यक्रम का विवरण-
यज्ञ- सांय 6 से 6:30 तक
पंo गंगा विशुन शास्त्री जी द्वारा

भजन- 6:30 से 7:30 तक
सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक पंo अजय आर्य जी द्वारा

प्रवचन- सांय 7:30 से 8:30 तक
वैदिक विद्वान आचार्य छवि कृष्ण शास्त्री जी द्वारा

तत्पश्चात ऋषि लंगर की व्यवस्था

आप सभी आर्य सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। आइए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महर्षि दयानंद सरस्वती जी एवं स्वामी श्रध्दानंद जी के विषय में भजनों एवं प्रवचनों के माध्यम से अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करें एवं विद्वानों के बताए मार्ग का अनुसरण कर ऋषि के पथ के अनुगामी बने ।
प्रार्थी- आर्य विवेक आहुजा एवं आर्य समाज कृष्ण नगर की कार्यकारिणी के समस्त सदस्य
धन्यवाद 🙏🙏

15 February 2026 Hawan in Arya Samaj Mandir Laxmi Nagar Delhi
15/02/2026

15 February 2026 Hawan in Arya Samaj Mandir Laxmi Nagar Delhi

14/02/2026

आर्यों दर्शन कर लो
महर्षि दयानंद जन्म गृह (कक्ष) व गुरुकुल टंकारा गुजरात

14/02/2026
MAHARISHI DAYANAND SARASWATI JI  JANAMDIWAS 🙏
12/02/2026

MAHARISHI DAYANAND SARASWATI JI JANAMDIWAS 🙏

Address

Delhi

Telephone

+919910805981

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maharishi Dayananda Saraswati posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share