08/04/2026
राम राम जी,
सभी श्रद्धालु भक्तों को सहर्ष आमंत्रित किया जाता है बैसाख मास की पावन वेला में हरिद्वार आश्रम में आयोजित मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सपरिवार सादर पधारें।
यजुर्वेद के दिव्य मंत्रों के अनुसार, जब श्रद्धा, मंत्र और विधि से प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होती है, तब निर्जीव प्रतिमा में ईश्वर की चेतना जागृत होकर उसे साक्षात चैतन्य स्वरूप बना देती है।
यह वह अलौकिक क्षण होता है, जब भक्ति और दिव्यता का संगम धरती पर उतर आता है—और जो इसका साक्षी बनता है, उसका जीवन ईश्वरीय कृपा से आलोकित हो उठता है।
यह दिव्य अनुष्ठान दिनांक 12 अप्रैल 2026 से 16 अप्रैल 2026 तक संपन्न होगा।
आइए, इस पुण्य अवसर पर अपनी उपस्थिति से इस आध्यात्मिक उत्सव को पूर्णता प्रदान करें और प्रभु की अनंत कृपा के भागी बनें। इस दिव्य अनुष्ठान में तन, मन, धन से सेवा करें।
स्थान: सुथरे शाह धर्मशाला, हरिद्वार
दिनांक: 12 अप्रैल 2026 से 16 अप्रैल 2026