13/05/2016
बेटियाँ किसी से कम नही
उसी के ख्बाब को ताबीर के सांचों में ढाला है,
मैं वो बेटी हूं जिससे मां के आंगन में उजाला है
नही समझा है कुछ भी फर्क बेटे और बेटी में
मेरे मां बाप ने मुझे नाजों से पाला है….
इस बार की आईएस परिक्षा में 173वीं रैक प्राप्त करने वाली वत्सला पर ये पंक्तियां बिल्कुल सटीक बैठती हैं...बचपन से ही जुझारु प्रवृत्ति वाली वत्सला के लिए आएएस की परिक्षा पास करने के रास्ते में कई बाधाएं आईं...लेकिन वत्सला ने कभी हार नहीं पानी...वत्सला अपने माता-पिता के काफी करीब हैं...उनके पिता का सपना था कि उनकी बेटी आएएस बने...वत्सला ने इसके लिए काफी मेहनत भी की लेकिन एक दिन अचानक वत्सला को पता चला कि उनके पिता को कैंसर है..वत्सला के लिए उनके माता पिता ही सबकुछ थे...वत्सला पढ़ाई-लिखाई छोड़कर अपने पिता की सेवा में जी-जान से जुट गयीं...इलाज के लिए पिता को मुम्बई लेकर गयीं पिता के ठीक होने के बाद उन्होने दुबारा से अपनी पढाई शुरु कर दी । वत्सला का मानना है कि लङकियाँ मानसिक रुप से मजबूत होती हैं , उनको आत्माहत्या जैसे कदम न उठाते हुए डटकर परेशानियों का सामना करना चाहिए । उनका कहना है कि सभी लङकियों को उनके माता – पिता जैसे माता पिता मिलने चाहिए, वत्सला के माता-पिता को कभी इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनकी दो बेटियां हैं...हमेशा उन्होनें अपनी दोनों बेटियों को सपोर्ट किया, उन्हें हमेशा प्रोत्साहन दिया..वत्सला कहतीं हैं कि ये उनके माता पिता का प्रोत्साहन और सपोर्ट ही है जिसकी वजह से आज उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है...
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को अपना प्रेरणास्त्रोत मानने वाली वत्सला का मानना है कि दुनिया में आए हो तो दुनिया के लिए कुछ कर के जाओ...
वत्सला बेटी बचाओ बेटी पढाओ के अभियान की तरीफ करते हुए कहती है कि इसका असर समाज में सकारात्मक तौर पर देखा जा सकता है क्योकि बेटियों की संख्या में काफी वृदि हुई है । वह IAS की तैयारी कर रहे उन तमाम विद्यार्थियों को यह संदेश देना चाहती है कि पूरी मेहनत और लगन के साथ तैयारी की जाए, तो सफलता जरुर मिलेगी..साथ ही उन मौकों औऱ सुविधाओं का फायदा उठाईयों जो अपके माता पिता बहुत मुश्किल से आपको दे पाते है । India EYE IHRO के विभाग वत्सला को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उजावाल भविष्य की कामना करता है औऱ उम्मीद करता है कि अगर बेटियों की ठीक से परवरिश की जाय तो कई ऐसी वत्सला माँ–बाप औऱ पूरे देश का नाम रोशन करेगी...
-दिपाक्षी शर्मा