30/05/2026
आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग आदरणीय श्रीराकेंद्र कठैत जी के स्थानांतरण के शुभ अवसर पर व्यापार मंडल एवं टैक्सी यूनियन के समस्त पदाधिकारियों तथा सभी साथियों द्वारा उन्हें फूल-माला पहनाकर सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई।
अपने कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा दिए गए सहयोग, मार्गदर्शन, अनुशासन एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हम सभी उनके हृदय से आभारी हैं। उनका सरल व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
हम सभी उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं नई जिम्मेदारियों में निरंतर सफलता की कामना करते हैं