Near The Cross

Near The Cross Welcome to the ministry Near The Cross, and welcome to all those who have bowed their heads before the Lord Jesus.

According to the Bible the end is near and we need to understand the things that are going to happen to us in the future.

टर्की में Lake Van खोज — क्या यह नूह की नाव की कहानी को चुनौती देता है?टर्की के Lake Van क्षेत्र में पानी के नीचे पुराता...
08/01/2026

टर्की में Lake Van खोज — क्या यह नूह की नाव की कहानी को चुनौती देता है?
टर्की के Lake Van क्षेत्र में पानी के नीचे पुरातात्विक अवशेष मिले हैं — एक संभवतः प्राचीन शहर — जो बहुत पुरानी बाढ़ घटनाओं और सभ्यताओं की मौजूदगी के संकेत दे रहे हैं। दावा है कि यह खोज बाइबिल में वर्णित नूह के जहाज़ (Noah’s Ark) की पारंपरिक समय-सीमा को चुनौती दे सकती है।
इस खोज को लेकर कहा जा रहा है कि यह स्थल लगभग 12,000–14,500 साल पहले किसी बड़े बाढ़ वाले घटना में डूबा हुआ था, जिसमें पत्थर के किले, गोल मंदिर और उकेरी हुई प्रतीकात्मक आकृतियाँ मिली हैं — जो उस समय की अत्यधिक विकसित सभ्यता की ओर इशारा करते हैं।
इसके आधार पर एक तरह की नयी समय-सीमा का प्रस्ताव है, जो बाइबिल में बताए गए सामान्य मान्यता — लगभग 5000–6000 साल पहले हुई वैश्विक बाढ़ — से बहुत पहले की घटना बताती है।

टर्की में Mount Ararat के पास स्थित Durupinar Formation नामक नौका-आकार की संरचना पर शोध जारी है। मिट्टी और नमूने 3500–5000 ईसा-पूर्व की अवधि के बताते हैं, जो बाइबिल के बाढ़ कथा (Great Flood) के समय-क्षेत्र से मेल खाते हैं। नेशनल जियोग्राफिक जैसे प्रतिष्ठित स्रोतों का कहना है कि किसी भी विशिष्ट स्थान पर नूह की नाव ढूँढना या उसकी मौजूदगी साबित करना असंभव है — कोई प्रामाणिक ऐतिहासिक लेख नहीं मिला है जो सीधे नूह या उस बाढ़ की घटना को समय और स्थान में पुख्ता रूप से जोड़े।
बाइबिल उत्पति में बताती है कि परमेश्वर ने नूह को एक विशाल जहाज़ बनाने का आदेश दिया, और पृथ्वी पर एक ऐसा बाढ़ आया जिसने जीवन का रूप बदल दिया।

ब्राज़ील न्यू ईयर ड्रोन शो: यीशु मसीह की छवि या भ्रम?ब्राज़ील के रियो डी जेनेरो में न्यू ईयर ईव के मौके पर एक भव्य ड्रोन...
06/01/2026

ब्राज़ील न्यू ईयर ड्रोन शो: यीशु मसीह की छवि या भ्रम?

ब्राज़ील के रियो डी जेनेरो में न्यू ईयर ईव के मौके पर एक भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया गया, जिसमें समुद्र से उभरती हुई क्राइस्ट द रिडीमर की विशाल आकृति दिखाई गई। इस दृश्य को लाखों लोगों ने देखा और तालियों के साथ इसका स्वागत किया। सोशल मीडिया पर यह शो तेजी से वायरल भी हुआ।
हालाँकि, इस आयोजन को लेकर मसीही समुदाय के एक बड़े वर्ग में गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।
Bible के अनुसार, यीशु मसीह के दोबारा आगमन का वर्णन यह कहता है कि वे आकाश से महिमा के साथ प्रकट होंगे, न कि समुद्र से उभरेंगे। बाइबल के Revelation (प्रकाशितवाक्य) में समुद्र से उठने वाली सत्ता को चेतावनी के रूप में बताया गया है, जिसे कई मसीही विद्वान भ्रम या Antichrist से जोड़कर देखते हैं।
ईसाई दृष्टिकोण से यह आयोजन आस्था को बढ़ाने वाला नहीं, बल्कि भ्रम पैदा करने वाला माना जा रहा है।
ड्रोन तकनीक से बनाई गई यह छवि बाइबिल की शिक्षाओं के अनुरूप नहीं है और इससे लोगों के मन में गलत धार्मिक धारणाएँ बन सकती हैं।
मसीही लोग इसे एक चेतावनी के रूप में देख रहे हैं कि आधुनिक दुनिया में आस्था और भ्रम के बीच की रेखा धीरे-धीरे धुंधली होती जा रही है।

20/10/2025
इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी शोर मचा हुआ है कथित ईसाई समुदाय के बीच, की उन्हें यीशु मसीह की असली आकृति या कहे की चेहरे क...
26/08/2024

इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी शोर मचा हुआ है कथित ईसाई समुदाय के बीच, की उन्हें यीशु मसीह की असली आकृति या कहे की चेहरे का फ़ोटो मिल गया है. हम ऐसे युग में जी रहे है जहाँ हमारे आस पास धोखा ही धोखा है और उस धोखे को इस तरह से फैलाया जा रहा है जैसे इस से पहले कभी नही हुआ, और ये होना पहले से तय है क्योकि ये युग एंटीक्राइस्ट का है. यीशु मसीह क्रूस पर लटकाया गया, उसे दफनाया गया और वो फिर से जी उठा और ये सत्य है और इसी सिद्धांत पर मसीहियत टिकी भी है. सालो से यीशु के अवशेषों को ढूँढने की कोशिशे की जा रही है लेकिन मुझे नही लगता की इस धरती पर वाचा का संदूक, पवित्र प्याला, यीशु को छेदने वाली कीलें और वो क्रूस जिस पर उसे लटकाया गया था, हमे कभी नही मिलेंगे. लेकिन इस से अलग खोजनेवाले ये दावा करते है की उन्होंने सालो पहले ही यीशु का कफ़न खोज लिया था, जो की कैथोलिक चर्च ने एक चमत्कारी अवशेष के रूप में स्वीकार किया है. अब कैथोलिक चर्च तो खुद बेबीलोन है तो उसकी बात पर क्या ही चर्चा करना. इस कफ़न या कपडे के बारे में लोगो का मानना है की इसका उपयोग क्रूस पर चढ़ाए जाने के बाद उन्हें लपेटने के लिए किया गया था। और इस कफन को लेकर सदियों से लोगों की राय अलग-अलग रही है जिसमे की लोग ये दावा करते है की इसमें यीशु मसीह के चेहरे की रूपरेखा भी देखी जा सकती है. अब इटली के वैज्ञानिको के द्वारा एक आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस टेक्निक से उस कपड़े को स्कैन किया और उस टेक्निक ने यीशु मसीह को लंबे लहराते बालों और दाढ़ी के साथ दिखाया है, और साथ में चेहरे और शरीर पर कट और खरोंच के निशान दिखाई देते हैं जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि उन्हें अभी-अभी मारा गया था। ये चित्र बिलकुल उसी तरह का जैसे की हम अभी तक यीशु मसीह की बाजारों में बिक रही पेंटिंग्स और फ़ोटोफ्रेम में देखते है. हालाँकि सन1980 के समय भी वैज्ञानिको ने रेडियोकार्बन डेटिंग से ये पता लगाया था की ये कफ़न या कपड़ा 1300 शताब्दी के दशक का है, यानि की की यीशु मसीह के जी उठने के पुरे 1300 साल बाद का. यीशु के अनुसार धोखा अंत समय का पहला और सबसे बड़ा संकेत है। तो ऐसे धोखे से आने वाले समय में सचेत रहे...

आज हम मनुष्य उस समय मे जी रहे है जहां हम हर चीज़ को पैसे से लेने की क्षमता रखते है, ओर मनुष्य का आत्मविश्वास इस कदर बढ़ गय...
28/06/2024

आज हम मनुष्य उस समय मे जी रहे है जहां हम हर चीज़ को पैसे से लेने की क्षमता रखते है, ओर मनुष्य का आत्मविश्वास इस कदर बढ़ गया है कि वो परमेश्वर के निवासस्थान यानि 'स्वर्ग' को भी पैसे से खरीदने की इच्छा रखता है। मेक्सिको में इन दिनों एक 'चर्च' चर्चा का विषय बना हुआ है. क्योंकि यह चर्च आपको ‘स्वर्ग में ज़मीन का टुकड़ा’ दिला रहा है. इस चर्च का नाम ‘चर्च ऑफ एंड टाइम’ है. चर्च ऑफ एंड टाइम के पादरी साहब का कहना है कि उन्होंने 2017 में परमेश्वर से बात की और उन्होंने यानि परमेश्वर ने उनसे स्वर्ग के प्लॉट बेचने के लिए कहा है. मतलब की पादरी साहब इन दिनों प्रॉपर्टी ब्रोकर बने हुए है स्वर्ग के ।

इस चर्च ने स्वर्ग में ज़मीन बेचने का एक एडवरटाइजिंग भी बनाया है जो इंटरनेट पर खूब वायरल है. इस एडवरटाइजिंग में बादल दिख रहे हैं. वहां एक घर बना हुआ है. जिसके पीछे सुनहरी किरणें जा रही हैं. फ़ोटो में चार लोगों का एक परिवार है. ओर वीज़ा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो, रुपे, गूगल पे और ऐपल पे जैसे ऑनलाइन पेमेंट लगे हुए हैं. मेक्सिको का यह चर्च 'स्वर्ग' में प्लॉट के दाम 100 डॉलर (8,345 रूपये) प्रति वर्ग मीटर से शुरू कर रहा है. उन्होंने बताया कि चर्च ने कहा है कि कोई भी किसी भी आकार का प्लॉट खरीद सकता है. स्वर्ग में उनका स्थान एकदम सुरक्षित रहेगा.
बताया तो ये भी गया है कि अब तक इस चर्च ने स्वर्ग में ज़मीन बेचकर लाखों डॉलर कमा लिए है और भारतीय करेंसी में ये रकम करोड़ों की होगी.
अब आप खुद सोचिए कि वो कौन लोग है जिन्होंने स्वर्ग में प्लॉट लेने के लिये इस चर्च को पैसे दिये?क्या वो सच्चे मसीही है?

आज के समय में जबकि इस्राएल और फिलिस्तीन में जंग चल रही है, तो आधी दुनिया के लोग अब ये मान के चलने लगे है की अब टेम्पल मा...
28/04/2024

आज के समय में जबकि इस्राएल और फिलिस्तीन में जंग चल रही है, तो आधी दुनिया के लोग अब ये मान के चलने लगे है की अब टेम्पल माउंट पर तीसरे मंदिर को बनाना शुरू कर देना चाहिए, और मंदिर के लिए जिस लाल बछिया की बलि देनी होगी उसका ज़िक्र भी अब होने लगा है की वो अमेरिका में है, और जल्दी ही इस्राएल लायी जायेगी. यहाँ मसीही लोगो को ये बात ध्यान देने लायक है की फिलहाल के लिए जो तीसरा मंदिर बनेगा वो एंटीक्राइस्ट का मंदिर होगा, और वो मंदिर ना परमेश्वर का मंदिर होगा और ना ही उसमे पवित्र आत्मा निवास करेगी. तीसरा मंदिर बनेगा और पूरी रीति रिवाज़ से बनेगा लेकिन उसमे बैठेगा सिर्फ एंटीक्राइस्ट, क्योकि तीसरे मंदिर के लिए परमेश्वर की तरफ से कोई आदेश नही है मसीही लोगो को, क्योकि अगर हम बाइबिल देखे तो उसमे साफ़ कहा गया है
“किसी रीति से किसी के धोखे में न आना क्योंकि वह दिन न आएगा, जब तक धर्म का त्याग न हो ले और वह पाप का पुरूष अर्थात विनाश का पुत्र प्रगट न हो। जो विरोध करता है और हर एक से जो परमेश्वर या पूज्य कहलाता है, अपने आप को बड़ा ठहराता है, यहां तक कि वह परमेश्वर के मन्दिर में बैठकर अपने आप को परमेश्वर प्रगट करता है”

Follow 'CRUS KE PAS'
25/02/2024

Follow 'CRUS KE PAS'

06/02/2024
28/01/2024

दिशाहीन, बेकार, हताश, नकारवादी, विध्वंसवादी बेकार युवकों की यह भीड़ खतरनाक होती है।
इसका उपयोग महत्त्वाकांक्षी खतरनाक विचारधारा वाले व्यक्ति और समूह कर सकते हैं। और अब ऐसा हो भी रहा है,की ये दिशाहीन युवको की भीड़ हिंदू धर्म के ठेकेदारों के इशारों पर पूरी तरह से चलना शुरू कर दे और मसीही लोगो के खिलाफ के खुल कर सामने आ जाये। ऐसे नज़ारे अब आने वाले दिनों में खूब दिखेंगे जहाँ इसे हम लोग सताव के चरण की शुरुआत मान सकते हैं। ये वीडियो राम मन्दिड के प्राण प्रतिष्ठा के समय का है। इन लोगो के जयकारे सुनिये...

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Near The Cross posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share