26/06/2026
मोहर्रम पर इंसानियत की ख़ूबसूरत मिसाल ❤️
वज़ीराबाद, दिल्ली की गली नंबर-14 स्थित सुन्नी जामा मस्जिद में मोहसिने आज़म मिशन, दिल्ली ब्रांच की जानिब से सबील का एहतिमाम किया गया। इस मौक़े पर राहगीरों, रिक्शा चालकों, मज़दूरों और ज़रूरतमंद अफ़राद को ठंडा शरबत पेश किया गया। साथ ही मस्जिद में लंगर का भी एहतिमाम किया गया, जिसमें बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत की।
यह ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ का अमल कर्बला के शहीदों, ख़ुसूसन हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की अज़ीम शहादत को ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश करने और मोहब्बत, सब्र, इंसानियत व भाईचारे का पैग़ाम आम करने के लिए किया गया।
कार्यक्रम मोहसिने आज़म मिशन, दिल्ली ब्रांच के संस्थापक हज़रत सैयद हसन अस्करी अशरफ ज़िलानी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
इस मौक़े पर मोहसिने आज़म मिशन के प्रेसिडेंट अशरफ़ी अकबर अली, मौलाना इस्लाम नबी, हैदर अली अशरफ़ी, ज़िया अहमद, राजा और अन्य ख़िदमतगार मौजूद रहे।
"मोहर्रम हमें इंसानियत, सब्र और ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ का पैग़ाम देता है।"
#मुहर्रम
-E-Azam M A Mission - AskariAshraf