29/10/2025
आज राष्ट्रीय सन्त सेवा एवं गौ रक्षा कल्याण परिषद् की महत्वपूर्ण बैठक श्री सिद्ध पीठ शनिधाम में परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी श्री निजस्वरूपा नन्द दाती जी महाराज की अध्यक्षता में हुई।बैठक में काफ़ी विषयों पर चर्चा हुई विशेषत: आगामी 7 नवम्बर से बाघेश्वर धाम सरकार पंडित श्री धीरेंद्र शास्त्री जी के नेतृत्व मे दिल्ली से मथुरा तक होने वाली हिन्दू जोड़ो सनातन धर्म जागृत यात्रा में शामिल होने का निर्णय लिया गया।संस्था विस्तार के तहत दिल्ली प्रदेश में महंत मधुकरदास जी महाराज, महन्त योगी धनजय जी को प्रदेश उपाध्यक्ष व स्वामी श्री गिरजानन्द सरस्वती जी को सूचना प्रचार मंत्री इसी प्रकार नोयडा ज़िले में साध्वी माँ लाडली नन्द सरस्वती जी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।उपस्थित सभी सदस्यों ने सफदरजंग व एम्स अस्पताल के बाहर नित्य भोजन प्रसाद वितरण सेवा कार्य के लिए महाराज श्री जी का आभार व्यक्त किया।बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री महंत श्रद्धा पुरी जी महाराज राष्ट्रीय संगठन मंत्री स्वामी प्रज्ञानंदपुरी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी हरिओम गिरी जी महाराज महामंत्री श्री महन्त भोला गिरि जी महाराज, महंत विजय गिरि जी महाराज, महंत प्रेमगिरि जी महाराज, महंत मुनिराज जी महाराज, प्रेमप्रकाश ब्रह्मचारी जी महाराज मंत्री महन्त सूरज गिरि जी महाराज परिषद प्रवक्ता महंत सतीशदास जी महाराज, पश्चिम क्षैत्र के उपाध्यक्ष महंत कैलाश नाथ जी महाराज कों मनोनित कीया गया श्री महंत पूजा गिरी जी महाराज महंत चण्डीनाथ जी महाराज के साथ परिषद के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे l