06/03/2025
महत्वपूर्ण सूचना regarding vice president of trust
किसी भी संगठन को एक या कुछ लोग चलाते हैं और अगर उनको कुछ हो जाए तो उनके बाद उस संगठन को संभालने वाला कोई नहीं होता। साथ ही लोगों की यह भी गलती होती है कि अक्सर अपनी जगह अपने बच्चों को ही बैठाना चाहते हैं भले ही वे लायक ना हो। इससे धीरे-धीरे संगठन पर कुछ लोगों का ही कब्जा हो जाता है और दूसरे लोग भी संगठन के लिए sacrifice करना छोड़ देते हैं इसीलिए आदमी को बिल्कुल निष्पक्ष होकर संगठन और समाज के बारे में सोचते हुए जो योग्य हो उसे ही संगठन का काम और जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए. और समाजवाद भी यही कहता है वह काम और योग्य आदमी को जिम्मेदारियां देने की बात कहता है और योग्यता पता चल जाती है काम से. इसीलिए मैंने भी 3 vice president बनाने का फैसला किया है ताकि मुझे कुछ हो जाए तो हमारी जगह लेने के लिए दूसरा तैयार रहे और यह active भी हैं. Vice president तो मैंने पिछले साल भी बनाया था अपने पड़ोसी गांव के चिराग को परंतु वह student है और करीब चार-पांच साल केवल अपने करियर पर फोकस करना चाहता है ट्रस्ट के कामों के लिए उसके पास समय नहीं है और मैं भी यह नहीं चाहता कि संगठन की वजह से कोई अपना कैरियर, परिवार या सुखचैन छोड़े। इसीलिए मैं हमेशा कुंवारे लोगों के हेड बनाने को ही सही मानता हूं क्योंकि उनके आगे पीछे कोई नहीं होता वह बेझिझक बेखौफ होकर अपना सारा पैसा समय मेहनत संगठन पर लगा सकते हैं खैर यहां मैं बता रहा था कि मुझे कोई और नहीं मिल रहा था इसीलिए मैंने चिराग भाई को वाइस प्रेसिडेंट बनाया था परंतु अब मुझे मिल गए हैं गुजरात के साथी अवधेश और दिल्ली के साथी शमशाद भाई और पंजाब के सुखविंदर भाई।
मात्र एक बार कहने पर अवधेश भाई अपना काम छोड़कर मुंबई हमारे गोविंद साथी का घर ट्रस्ट के नाम करने के लिए चले गए और शमशाद भाई को तो मैं कई महीनो से देख रहा हूं मात्र एक बार कहते ही सबसे पहले इन्होंने अपने जोड़े हुए ₹10000 हमें ट्रस्ट की जमीन में लगाने के लिए दे दिए और मात्र 17000 की जॉब करते हैं उसके बावजूद अभी एक साथी के पास 15 लाख रुपए थे और उसको घर लेने के लिए 20 लाख की जरूरत थी तो जब हम उसके लिए पैसे इकट्ठे करने लगे तो यह उनकी मदद के लिए 25000 तक देने को तैयार हो गए। और सुखविंदर भाई गरीब प्रतिभाशाली लड़कियों की स्कूल की फीस खुद भरकर उन्हें फ्री में पढ़ने में मदद करते हैं ऐसे ही जज्बे वाले आदमी आए तो हमें सारी ताकत इन्ही के हाथों में सौपनी चाहिए इसीलिए इस बार मैंने officially तौर पर शमशाद भाई को 1st vice president, अवधेश भाई को 2nd vice president और सुखविंदर भाई को 3rd vice president बनाया है और मुझे पूरा यकीन है कि अगर मुझे कुछ होगा तो मेरे बाद यह ट्रस्ट के काम को आगे बढ़ाएंगे, इसे मरने नहीं देंगे.
धन्यवाद 🙏