26/08/2026
आज दिल्ली धार्मिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ माननीय उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू जी से भेंट कर रामलीला आयोजनों की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।
उपराज्यपाल जी ने सकारात्मक चर्चा करते हुए इस वर्ष रामलीला महोत्सव में युवा पीढ़ी एवं मातृशक्ति की अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया। विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन एवं दिल्ली सरकार के सहयोग से इस वर्ष रामलीला महोत्सव और अधिक भव्य एवं सुव्यवस्थित होगा।
Taranjit Singh Sandhu Ji