Gurudwara Lajpat Nagar-IV

Gurudwara Lajpat Nagar-IV ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਸਤਿਸੰਗ ਸਭਾ ਦੋ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ, ਮੈਡੀਕਲ ਸੈਂਟਰ ਅਤੇ ਡਿਸਪੈਂਸਰੀ ਦੀ ਸੇਵਾ ਸੰਭਾਲ ਰਹੀ ਹੈ,

साहिब श्री गुरु ग्रँथ साहिब जी की अपार रहमत के सदके, तारीख 7 अगस्त 2022 दिन रविवार को गुरुद्वारा साहिब दयानंद कालोनी के ...
05/08/2022

साहिब श्री गुरु ग्रँथ साहिब जी की अपार रहमत के सदके, तारीख 7 अगस्त 2022 दिन रविवार को गुरुद्वारा साहिब दयानंद कालोनी के नए हाल गुरु की प्यारी साध संगत को समर्पित करने की खुशी में शुकराना समागम हो रहा है, आप सब परिवार समेत आमंत्रित हैं।

रविवार 31 जुलाई 2022 को गुरुद्वारा साहिब अमर कालोनी लाजपत नगर-4 में सिख धर्म के दो जुझारू नेता सरदार तरविंदर सिंह मारवाह...
01/08/2022

रविवार 31 जुलाई 2022 को गुरुद्वारा साहिब अमर कालोनी लाजपत नगर-4 में सिख धर्म के दो जुझारू नेता सरदार तरविंदर सिंह मारवाह जी तथा जथेदार जतिंदर सिंह साहनी जी को दिल्ली के सिख समुदाय की उनके द्वारा की गई निष्काम और निस्वार्थ सेवा के लिए श्री गुरु नानक सत्संग सभा(पंजी) द्वारा सन्मानित किया गया, सरदार तरविंदर सिंह मारवाह और जथेदार जतिंदर सिंह ने आश्वासन दिया कि इलाके की सिख संगत और गुरुद्वारा साहिबान के किसी भी कार्य के लिए जो भी जायज जरूरत होगी तो हम उसे पूरी करने की हरसंभव कोशिश करेंगे इस शुभ अवसर पर भारी संख्या में समस्त लाजपत नगर के निवासी एवं गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे, सभी लोग इस कार्यक्रम से बहुत ज्यादा प्रसन्न थे कार्यक्रम के बाद चायपान का भी बेहतरीन प्रबंध था।
✍️कमलजीत सिंह "बिट्टू"
संयुक्त सचिव(गुरुद्वारा साहिब कमेटी)

सभी साध संगत से विनम्र निवेदन है कि प्रतिदिन नितनेम की अरदास में निर्दोष बन्दी पंथक सिंहो की रिहाई की अरदास भी करें, क्य...
27/07/2022

सभी साध संगत से विनम्र निवेदन है कि प्रतिदिन नितनेम की अरदास में निर्दोष बन्दी पंथक सिंहो की रिहाई की अरदास भी करें, क्या पता श्री गुरु साहिब जी किसी पवित्र रूह की अरदास सुन लें।।

आज जागो पार्टी के सेक्रेटरी जनरल डॉक्टर परमिंदर पाल सिंह एम एन गुरुद्वारा साहिब अमर कालोनी पधारे, और उन्होंने, गुरुद्वार...
22/07/2022

आज जागो पार्टी के सेक्रेटरी जनरल डॉक्टर परमिंदर पाल सिंह एम एन गुरुद्वारा साहिब अमर कालोनी पधारे, और उन्होंने, गुरुद्वारा साहिब दयानंद कालोनी, गुरुद्वारा साहिब अमर कालोनी के सौंदर्यीकरण, अक्षय ऊर्जा लगवाने संबंधित, साहिबज़ादा अजीत मेडिकल सेंटर तथा माता बसंत कौर चेरिटेबल डिस्पेंसरी के और बेहतर रख रखाव पर श्री गुरु नानक सभा के सदस्यों के साथ वार्तालाप किया और अपने सुझाव दिए जिन पर सभा अति शीघ्र कार्य करने पर विचार करेगी।

21/07/2022
आज शुक्रवार 15 जुलाई 2022, गुरुद्वारा साहिब दयानंद कालोनी, लाजपत नगर-4, नई दिल्ली-24 में साप्ताहिक कीर्तन समागम जो कि सप...
15/07/2022

आज शुक्रवार 15 जुलाई 2022, गुरुद्वारा साहिब दयानंद कालोनी, लाजपत नगर-4, नई दिल्ली-24 में साप्ताहिक कीर्तन समागम जो कि सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार शाम 6:30 से रात 8:00 बजे तक आयोजित किया जाता है,समागम उपरांत अरदास, श्री गुरु साहिब जी का हुक्मनामा, गुरु का जलपान अट्टू वरताया जाएगा,
आप सभी परिवार सहित आमंत्रित हैं।
निवेदक:-🙏🙏
श्री गुरु नानक सत्संग सभा(पंजी.)
कर किरपा तेरे गुण गांवा कीर्तनी जथा।

गुरुद्वारा साहिब, अमर कालोनी, लाजपत नगर-4 में श्री गुरु साहिबान के आशीर्वाद और इलाके की संगत के सहयोग से, श्री गुरु नानक...
13/07/2022

गुरुद्वारा साहिब, अमर कालोनी, लाजपत नगर-4 में श्री गुरु साहिबान के आशीर्वाद और इलाके की संगत के सहयोग से, श्री गुरु नानक सत्संग सभा(पंजी.) ने पिछले महीने रविवार 5 जून 2022 को "कौर अते सिंह" नाम से सभी गुरसिख संगत के लिए एक गुरमत कैंप की शुरुआत की थी, जिसमें हर उम्र के सभी गुरसिख संगत के लिए पंजाबी पढ़ना, लिखना, बोलना, गुरबाणी सीखना, समझना, कीर्तन सीखना, हारमोनियम, तबला, पगडी, दस्तार, दुमाला सजाना सिखाया जाता था साथ में गुरबाणी का शुद्ध उच्चारण, गुरमत सिद्धांत पर विचार श्रवण करवाये जाते थे अंत में अरदास के उपरांत गुरु के लंगर रूप जलपान करवाया जाता था, 22 दिन चला कैंप 26 जून को समाप्त होना था, पर गुरु की प्यारी साध संगत के हुक्म से यह अब प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार एवं शनिवार शाम को गुरुद्वारा साहिब, अमर कालोनी में गुरमत कक्षा के रूप में हो रहा है,प्रत्येक सप्ताह कक्षा में सभी विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाती है और विजेताओं को विशेष पुरस्कार से सन्मानित किया जाता है और बाकी सभी विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाता है आप सभी इस गुरमत कक्षा में आमंत्रित हैं आएं और अपने परिवार और मित्रों को भी ले कर गुरमत का ज्ञान प्राप्त कर, श्री गुरु नानक सत्संग सभा(पंजी.) को कृतार्थ करे,
यह गुरमत कैंप एवं गुरमत कक्षाएं गुरमत एजुकेशन सेंटर(दिल्ली) के विशेष सहयोग से चल रही हैं।

Address

LAJPAT NAGAR/IV
Delhi
110024

Telephone

+919811446302

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gurudwara Lajpat Nagar-IV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Gurudwara Lajpat Nagar-IV:

Share