Shri Badrinath Kedarnath Temples Committee

Shri Badrinath Kedarnath Temples Committee The official page of Badrinath-Kedarnath Temples Committee (BKTC)

॥ जय बाबा केदार ॥आज आदरणीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं मा.अध्यक्ष श्री बद्री-केदार मंदिर समिति श्री हेमंत द...
08/05/2026

॥ जय बाबा केदार ॥

आज आदरणीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं मा.अध्यक्ष श्री बद्री-केदार मंदिर समिति श्री हेमंत द्विवेदी जी ने श्री केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख,समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस पावन अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पधारे श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद कर उनके अनुभवों को जाना तथा यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी प्राप्त किए।श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा एवं सुगम यात्रा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस दौरान श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) द्वारा स्थापित आधुनिक अस्पताल का लोकार्पण भी किया गया।स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित यह अस्पताल यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बाबा केदार से प्रार्थना है कि उनकी कृपा समस्त देश एवं प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे।

इस अवसर पर,श्री संजय खन्ना जी,डॉ. कृष्ण गोपाल जी,श्री सुरेश सोनी जी,श्री दिनेश चंद्र जी,केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल जी बीकेटीसी उपाध्यक्ष श्री विजय कप्रवान जी पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल जी,,केदार सभा अध्यक्ष श्री राजकुमार तिवारी जी,श्री पंकज शुक्ला जी,जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा जी,एसपी श्रीमती निहारिका तोमर जी,प्रभारी अधिकारी श्री राजन नैथानी जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

॥ जय बाबा केदार ॥

ाबा_केदार

01/05/2026

आज श्री बाबा केदारनाथ धाम में भ्रामक सूचना के आधार पर वीआईपी दर्शनों को लेकर हुई नारेबाजी के संदर्भ में केदार सभा के सम्मानित अध्यक्ष श्री राजकुमार तिवारी जी ने स्थिति स्पष्ट की है।

उन्होंने कहा कि श्री बद्रीकेदार मंदिर समिति के अध्यक्ष द्वारा केदारनाथ धाम के किसी भी तीर्थ पुरोहित के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगाने हेतु पुलिस कर्मियों को कोई भी निर्देश नहीं दिए गए थे।बाद में संबंधित पुलिस कर्मियों ने भी इस तथ्य को स्वीकार किया है।

मामला संज्ञान में आते ही मा.अध्यक्ष BKTC श्री हेमंत द्विवेदी जी द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग से वार्ता की गई,जिसके उपरांत संबंधित दोनों पुलिस कर्मियों को मंदिर ड्यूटी से हटा दिया गया है।

साथ ही मा. अध्यक्ष जी द्वारा निर्णय लिया गया है कि भविष्य में मंदिर के गर्भगृह एवं दर्शन व्यवस्था की जिम्मेदारी श्री बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कर्मचारियों द्वारा ही संभाली जाएगी।

श्री केदारनाथ धाम की गरिमा,परंपराओं और तीर्थ पुरोहितों के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

29/04/2026

🙏​

प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने बद्रीनाथ धाम पहुँचकर भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

25/04/2026

चारधाम यात्रा के अंतर्गत श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाओं तथा दर्शन व्यवस्था को लेकर कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं यूट्यूब चैनलों पर भ्रामक,तथ्यहीन एवं भ्रम फैलाने वाली जानकारी प्रसारित की जा रही है,जिसका वास्तविक स्थिति से कोई संबंध नहीं है।

कुछ वीडियो में देखा गया है कि कुछ लोग श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु दर्शन व्यवस्था बनाए रखने हेतु मंदिर समिति एवं प्रशासन द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को फांदकर व्यवस्थाओं में बाधा उत्पन्न करने तथा अव्यवस्था फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।ऐसे व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों द्वारा नियमानुसार रोका जा रहा है,किन्तु उन्हीं दृश्यों को तोड़-मरोड़कर गलत रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है,जो निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।

श्री बदरी-केदार मंदिर समिति सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध करती है कि किसी प्रकार की अफवाह, भ्रामक वीडियो अथवा असत्य प्रचार पर विश्वास न करें तथा किसी के बहकावे में न आएँ।

उत्तराखंड सरकार,श्री बदरी-केदार मंदिर समिति,जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन एवं समस्त संबंधित विभाग श्रद्धालुओं की सुरक्षित,सुव्यवस्थित सुगम एवं श्रद्धामय यात्रा सुनिश्चित करने हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध एवं तत्पर हैं।

सभी श्रद्धालु निश्चिंत होकर देवभूमि उत्तराखंड पधारें एवं चारधाम यात्रा का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

देवभूमि उत्तराखंड में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
जय बदरीविशाल । जय बाबा केदार । 🙏

देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सदस्य  डा०महेन्द्र शर्मा बदरीनाथ धाम मे मंदिर समिति को 1...
25/04/2026

देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सदस्य डा०महेन्द्र शर्मा बदरीनाथ धाम मे मंदिर समिति को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का चेक दान स्वरूप प्रदान किया।बदरीनाथ धाम में BKTC के मा.अध्यक्ष श्री हेमंत द्विवेदी जी द्वारा इस अवसर पर उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

महेंद्र शर्मा जी देश के प्रसिद्ध उद्योगपति है तथा एक दशक से श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य है।
उद्योगपति महेन्द्र शर्मा द्वारा देशभर के तीर्थस्थलों के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इसी क्रम में उन्होंने बीकेटीसी को एक करोड़ एक लाख का दान दिया है। वास्तव मे श्री महेन्द्र शर्मा जी अन्य श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणादायक व्यक्तित्व हे ।

उद्योगपति एवं बीकेटीसी सदस्य महेन्द्र शर्मा जी की भगवान बदरीनाथ जी और केदारनाथ जी के प्रति उनकी गहरी आस्था है,और यह दान उसी श्रद्धा का प्रतीक है।💐

आज श्री बद्रीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उपरांत मा.अध्यक्ष बद्री केदार मंदिर समिति श्री हेमंत द्विवेद...
24/04/2026

आज श्री बद्रीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उपरांत मा.अध्यक्ष बद्री केदार मंदिर समिति श्री हेमंत द्विवेदी जी ने श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर मुख्य कार्याधिकारी BKTC श्री विशाल मिश्रा जी के साथ धाम क्षेत्र और आस्था पथ का स्थलीय निरीक्षण किया।

मा.अध्यक्ष श्री हेमंत द्विवेदी जी ने बाबा केदारनाथ जी के दर्शन हेतु कतार में लगे देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं से संवाद कर यात्रा व्यवस्थाओं,सुलभ दर्शनों एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बीकेटीसी द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की।

उन्होंने श्रद्धालुओं को आश्वस्त किया कि श्री बद्रीनाथ धाम एवं श्री केदारनाथ धाम में दर्शन हेतु सभी व्यवस्थाएँ सुचारु रूप से संचालित हैं तथा कतारबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं को सहज दर्शन कराए जा रहे हैं।

इस दौरान पर जिला प्रशासन द्वारा ‘प्लास्टिक मुक्त केदारनाथ धाम’ अभियान के अंतर्गत यात्रियों को जागरूक भी किया गया।हम सभी का संकल्प है कि बाबा केदार की पावन नगरी को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखें।

इस दौरान उपजिलाधिकारी सहित श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आप सभी श्रद्धालुओं से विनम्र आग्रह है कि धाम की स्वच्छता,पवित्रता एवं गरिमा बनाए रखने में अपना सहयोग दें।

जय बाबा केदार! 🙏
जय भगवान बदरीविशाल! 🙏
:::

23/04/2026

भगवान श्री बदरीविशाल जी के पावन कपाट खुलने के साथ ही देवभूमि उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो चुका है। यह समस्त श्रद्धालुओं, तीर्थयात्रियों एवं सनातन धर्मावलंबियों के लिए आस्था, उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा का पावन अवसर है।

अब देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु भगवान श्री बदरीविशाल, बाबा श्री केदारनाथ, माँ गंगोत्री एवं माँ यमुनोत्री के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। उत्तराखंड की यह दिव्य यात्रा केवल तीर्थ नहीं, बल्कि आत्मिक शांति, श्रद्धा और भारतीय संस्कृति के विराट स्वरूप का अनुभव भी है।

आज श्री बद्रीनाथ धाम में प्रथम महाभिषेक पूजा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नाम से विधिवत संपन्न हुई। यह समस्त देवभूमि के लिए गौरव, सम्मान और श्रद्धा का विषय है।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करती है तथा यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

हम भगवान श्री बदरीविशाल एवं बाबा केदारनाथ से प्रार्थना करते हैं कि चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें तथा सभी की यात्रा सुखद, सुरक्षित, मंगलमय एवं सफल हो।

जय बदरीविशाल 🙏
जय बाबा केदार 🙏
जय देवभूमि उत्तराखंड 🙏

23/04/2026

ॐ नमो नारायणाय 🙏

आज प्रभु श्री बद्रीविशाल जी के कपाट शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं जय भगवान बद्रीविशाल के जयघोष के साथ प्रातः6 बजकर 15 मिनट पर आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।

इस पावन एवं ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी,मा.अध्यक्ष श्री बद्री केदार मंदिर समिति श्री हेमंत द्विवेदी जी,मा.उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती जी,मा.उपाध्यक्ष श्री विजय कपरवान जी,मुख्य कार्याधिकारी बीकेटीसी श्री विशाल मिश्रा जी BKTC के मा.सदस्यगणों,सहित डिमरी पंचायत की समस्त तीर्थपुरोहितों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सभी श्रद्धालुओं का देवभूमि उत्तराखंड में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करती है।प्रभु श्री बद्रीविशाल से प्रार्थना है कि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलमय,सुरक्षित एवं पुण्यफलदायी हो।

जय भगवान बद्रीविशाल 🙏
ॐ नमो नारायणाय 🙏

23/04/2026

॥ जय श्री बदरीविशाल ॥ 🚩


​आज पावन मुहूर्त में, वैदिक मंत्रोच्चार और सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच, भगवान श्री बदरीविशाल के कपाट पूरी भव्यता के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।

ॐ नमो नारायणाय 🙏आज प्रभु श्री बद्रीविशाल जी के कपाट शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं जय भगवान बद्रीविश...
23/04/2026

ॐ नमो नारायणाय 🙏

आज प्रभु श्री बद्रीविशाल जी के कपाट शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं जय भगवान बद्रीविशाल के जयघोष के साथ प्रातः6 बजकर 15 मिनट पर आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।

इस पावन एवं ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सभी श्रद्धालुओं का देवभूमि उत्तराखंड में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करती है। प्रभु श्री बद्रीविशाल से प्रार्थना है कि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलमय, सुरक्षित एवं पुण्यफलदायी हो।

जय भगवान बद्रीविशाल 🙏
ॐ नमो नारायणाय 🙏

Address

Lane No/7 , Saket, Canal Road
Dehra Dun

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 6pm

Telephone

+911352741600

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Badrinath Kedarnath Temples Committee posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Shri Badrinath Kedarnath Temples Committee:

Share