10/01/2018
www world peace mission.in वेबसाइट का लोकार्पण-संस्कार परिवार देहरादून द्वारा आगामी 13 जनवरी से 2 फरवरी वर्ल्ड पीस मिशन का वैश्विक सुभारम्भ मलेशिया से भारतीय समुदाय के सहयोग से किया जा रहा है। अभियान की वेब साइट का लोकार्पण आज उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0धन सिंह रावत जी द्वारा अभियान संस्थापक आध्यात्मिक गुरु योगाचार्य बिपिन जोशी की उपस्थिति में किया।डॉ0रावत ने अभियान की सराहना करते हुवे, विश्व शांति को आज की पहली जरूरत बताया जब लोग आतंकवाद, नस्लवाद,जैसी समस्याओं से जूझ रहे है,इस प्रकार के अभियान निश्चित रूप से ऐसे अभियान मील का पत्थर साबित होंगे,उन्होंने अभियान की सफलता की कामना की। अभियान संस्थापक आध्यात्मिक गुरु योगाचार्य बिपिन जोशी ने बताया प्राचीन ऋषि मुनि परम्परा के मूलमंत्र वसुधैव कुटम्ब कम के आधार पर सम्पूर्ण विश्व मे योग और अध्यात्म और सर्वधर्म समभाव के माध्यम से यह अभियान चलेगा। वह 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के दिन श्रद्धा यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा में मुख्य रूप से भाग लेंगे और शांति प्रतीक सिम्बल आफ पीस भी ले जाया जाएगा। जोशी12 जनवरी सायंकाल मलेशिया को रवाना होंगे,13 जनवरी से 2 फरवरी तक योग अध्यात्म और मानवता वाद के माध्यम से जन जन को आंतरिक शांति से बाह्यशान्ति का शंदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ0मथुरा दत्त जोशी, समाजसेवी जी0एल0सडाना, रंगकर्मी अजय भटनागर, योग शिक्षका मधु सेमवाल, वेब साइट के निर्माता निखिलेश कुंवरआदि उपस्थित रहे।