Bhadraj Devta Mandir

Bhadraj Devta Mandir Bhadraj temple is dedicated to lord Bal bhadra, brother of Lord Krishna. Every year Bhadraj temple co

प्रिय भक्तजनों,सभी भक्तजन भद्राज देवता वार्षिक मेले मे सादर आमंत्रित हैं  कृपया मांस मदिरा का सेवन करके कदापि दर्शन के ल...
15/08/2025

प्रिय भक्तजनों,

सभी भक्तजन भद्राज देवता वार्षिक मेले मे सादर आमंत्रित हैं कृपया मांस मदिरा का सेवन करके कदापि दर्शन के लिए ना आए, मंदिर प्रांगण मे स्वछता का विशेष ध्यान रखें, साथ ही मंदिर में सभी भक्तगण मर्यादित वस्त्र धारण करके ही दर्शन करें l किसी भी प्रकार की शार्ट ड्रेस, शार्ट पेंट, मिनी स्कर्ट, क्रॉप टॉप, शोल्डर लेस ड्रेस, कटी फटी जीन्स इत्यादि पहनकर दर्शन हेतु ना आये, क्योंकि भद्राज मंदिर बहुत ही पवित्र धार्मिक स्थल है किसी भी प्रकार का पिकनिक स्पॉट नहीं है l

यात्रा मार्ग एवं मौसम जटिल है सभी भक्तजन अपने साथ बरसाती, छतरी, गर्म कपड़े अवश्य रखें
सभी भक्तों पर भद्राज देवता की कृपा बनी रहे l आप सभी की यात्रा मनभावन रहे l

नोट- मटोगी मार्ग खुला हुआ है परन्तु बहुत छत्तीग्रस्त है I दोपहया वाहन भी संभाल कर चलाएंI और हो सके तो कार का प्रयोग ना करें I

धन्यवाद
जय बलभद्र महाराज🙏🙏🙏

15/08/2024

प्रिय भक्तजनों,

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आप सभी भक्तजन भद्राज देवता वार्षिक मेले मे सादर आमंत्रित हैं सभी भक्तो से अनुरोध है की कृपया मांस मदिरा का सेवन करके मेले मे ना आएं और मंदिर प्रांगण मे स्वछता का विशेष ध्यान रखें, साथ ही सभी से ये विनम्र निवेदन है की भद्राज देवता मंदिर में सभी भक्तगण मर्यादित वस्त्र धारण करके ही दर्शन करें l किसी भी प्रकार की शार्ट ड्रेस, शार्ट पेंट, मिनी स्कर्ट, क्रॉप टॉप, शोल्डर लेस ड्रेस, कटी फटी जीन्स इत्यादि पहनकर दर्शन हेतु ना आये, क्योंकि भद्राज मंदिर बहुत ही पवित्र धार्मिक स्थल है किसी भी प्रकार का पिकनिक स्पॉट नहीं है l

यात्रा मार्ग एवं मौसम जटिल है सभी भक्तजन अपने साथ बरसाती, छतरी, गर्म कपड़े अवश्य रखें
सभी भक्तों पर भद्राज देवता की कृपा बनी रहे l आप सभी की यात्रा मनभावन रहे l

मंदिर में दर्शन कृपया बाहर से करें गर्भगृह में प्रवेश वर्जित है l

धन्यवाद
जय बलभद्र महाराज🙏🙏🙏

05/09/2023

भगवान श्री बलराम (बलभद्र, दाऊ जी ) के जन्मदिवस पर आप सभी भक्तजनों को हार्दिक बधाई, बलभद्र महादेव सभी भक्तों के दुख दूर करें l जय बलदाऊ जी महाराज 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻💥💥💥💥🐲

16/08/2023

प्रिय भक्तजनों,

भद्राज मंदिर यात्रा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुचारु रूप से चल रही है परन्तु जो भी भक्तजन वाया,लाँघा-पस्टा-मटोगी मार्ग से आ रहे हैं तो कृपया किसी दूसरे वैकल्पिक मार्ग आए क्योंकि मटोगी से पहले जाखन गाँव और रोड का बहुत बड़ा हिस्सा लैंड स्लाइड में टूट चूका है जिसकी वजह से रोड पूर्णतः बंद है और कल तक खुलने की सम्भावना नहीं है l

आप सभी पस्टा पैदल मार्ग का उपयोग कर सकते है lयात्रा मार्ग एवं मौसम जटिल है सभी भक्तजन अपने साथ बरसाती, छतरी, गर्म कपड़े अवश्य रखें,सभी भक्तों पर भद्राज देवता की कृपा बनी रहे l आप सभी की यात्रा मनभावन रहे l

धन्यवाद
जय बलभद्र महाराज🙏🙏🙏

25/07/2023

प्रिय भक्तजनों,

आप सभी से ये विनम्र निवेदन है की भद्राज देवता मंदिर में सभी भक्तगण मर्यादित वस्त्र धारण करके ही दर्शन करें l किसी भी प्रकार की शार्ट ड्रेस, शार्ट पेंट, मिनी स्कर्ट, क्रॉप टॉप, शोल्डर लेस ड्रेस, कटी फटी जीन्स इत्यादि पहनकर दर्शन हेतु ना आये, क्योंकि भद्राज मंदिर बहुत ही पवित्र धार्मिक स्थल है किसी भी प्रकार का पिकनिक स्पॉट नहीं है l

मंदिर में दर्शन कृपया बाहर से करें गर्भगृह में प्रवेश वर्जित हैl 🙏🏻🙏🏻

जय बलभद्र देवता, जय श्री राधा कृष्ण 💥

17/08/2022

प्रिय भक्तजनों,

आप सभी के सहयोग और प्रेमभाव से आज सक्रांति के शुभ अवसर पर भद्राज देवता वार्षिक मेले का सफलता पूर्वक समापन हुआ l आप सभी का ह्रदय से धन्यवाद, मुख्य रूप से उत्तराखंड पुलिस प्रशंसा की पात्र हैं l जिन्होंने दर्शन हेतु बहुत ही सुन्दर व्यवस्था बनाने में सत प्रतिशत मित्रता भाव से अपना सहयोग दिया l

आज की भारी भीड़ और मन्दिर तक पहुंचने के दुर्गम रास्तो को देखते यह कहना गलत नहीं होगा की भद्राज देवता अपने भक्तो का विशेष ध्यान रखते हैं क्योंकी लगभग 10-15 हजार लोगो ने दर्शन किये बीते 2 दिनों में और कहीं से भी किसी भी प्रकार की दुर्घटना या किसी के रास्ते भटक जाने या खो जाने की कोई सूचना नहीं मिली है, जो की अपनेआप में चमत्कार से कम नहीं है l क्योंकी मंदिर पहुंचने वाले सभी रास्ते बहुत ही कठिन और जोखिम भरे हैं परन्तु हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सबकी यात्रा मांगलमयी रही है l
आप सभी भक्तो पर भद्राज देवता की कृपा इसी प्रकार बनी रहें भद्राज देवता क्षेत्र का इसी प्रकार कल्याण करें...

जय बलदाऊ महाराज..🙏🙏🙏🙏

15/08/2022

प्रिय भक्तजनों,

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आप सभी भक्तजन भद्राज देवता वार्षिक मेले मे सादर आमंत्रित हैँ,अधिक से अधिक संख्या मे पहुंच कर धर्मलाभ और भद्राज देवता का आशीर्वाद प्राप्त करें l सभी भक्तो से अनुरोध है की कृपया मांस मदिरा का सेवन करके मेले मे ना आएं और मंदिर प्रांगण मे स्वछता का विशेष ध्यान रखें, विनम्र भाव से दर्शन करें और अन्य भक्तो को भी सहयोग करें l

यात्रा मार्ग एवं मौसम जटिल है सभी भक्तजन अपने साथ बरसाती, छतरी, गर्म कपड़े अवश्य रखें
सभी भक्तों पर भद्राज देवता की कृपा बनी रहे l आप सभी की यात्रा मनभावन रहे l

धन्यवाद
जय बलभद्र महाराज🙏🙏🙏

31/05/2022

प्रिय भक्तजनो,

जैसा की आप सभी को विदित होगा की भद्राज मंदिर प्रांगण में 26 मई से श्रीमदभागवत गीता का पाठ हो रहा है जिसने भारी संख्या में भक्तजन पहुंच कर भद्राज देवता का आशीर्वाद एवम गीता पाठ सुनकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं l
इसी पुण्य अनुष्ठान के अंतिम दिवस 2 जून 2022 को क्षेत्र के विधायक माननीय सहदेव सिंह पुंडीर जी द्वारा पूजा एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है l अतः आप सभी भक्तजन उक्त दिवस पर मन्दिर प्रांगण में पहुंचकर भद्राज देवता के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त करें और इस पुण्य अनुष्ठान को सम्पूर्ण करने के लिए अपना सहयोग प्रदान करें...
धन्यवाद l

जय भद्राज देवता, जय श्री कृष्ण!!
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

16/03/2022

द कश्मीर फाइल्स की करीब 90 प्रतिशत शूटिंग उत्तराखण्ड में हुई है। फ़िल्म में मसूरी की खूबसूरत लोकेशन भी हैं, तो चकराता की खूबसूरती को भी फिल्म दिखाया गया है। फिल्म के कई सीन में भद्राज की पहाड़ियां दिख रही हैं तो रजौली का इलाका भी फिल्माया गया है।🙏🙏

27/07/2020

प्रिय भक्तजन,

आप सभी को सूचित किया जाता है कि भद्राज देवता मंदिर, प्रशासन के आदेशानुसार आज दिनांक 27/07/2020.. से अगले आदेशों तक पूर्ण रूप से दर्शन हेतु बंद कर दिया गया है l केवल मंदिर समिति के सदस्यों को ही मंदिर जाने कि अनुमति है, आप सभी भक्तजन घर पर रहकर ही भद्राज देवता कि आरधना करें l दर्शन हेतु किसी भी मार्ग से ना आये l

धन्यवाद l

जय भद्राज देवता

20/07/2020

प्रिय भक्तो/आगंतुकों
इस पोस्ट के माध्यम से मैं बलभद्र मंदिर प्रांगण में दर्शन हेतु पहुँचे वाले सभी आगंतुकों से ये अनुरोध करना चाहता हुँ की आप सभी भक्त मंदिर प्रांगण में स्वछता का विशेष ध्यान रखें, पानी की खाली बोतल, चिप्स के खाली पैक या किसी भी प्रकार का कचरा आप मंदिर के आस पास ना छोड़े l कचरा या तो आप अपने साथ वापस ले आये या फिर कूड़ेदान में डाले, यदि आप भद्राज देवता के स्थान पर आकर इस प्रकार की अस्वच्छता भरी भा वना का प्रदर्शन करते हैं तो आपका मंदिर में दर्शन हेतु आना व्यर्थ है l
साथ ही में यह भी स्पष्ट करना चाहता हुँ कि जो भी मित्र भद्राज देवता मंदिर के नाम से वहा पर आकर किसी भी स्वरुप में मांस मदिरा का सेवन करता है, युवक युवतियाँ अवांछनीय हरकते करते है तो कृपया आप मंदिर के नाम पर ना ही आये l ये किसी भी प्रकार से स्वीकार्य नही है यदि आप ऐसा कुछ करते है तो दुष्परिणाम आपको और आपके परिवार को भुगतने होंगे l
यह बहुत ही पवित्र देवस्थल है कोई पिकनिक स्पॉट नही है, आप स्वच्छ मन से आये दर्शन करें और मंदिर कि पवित्रता बनाये रखने में सहयोग करें l
धन्यवाद !!

Address

Bhadraj Temple. . Near Mussoorie
Dehra Dun
248179

Telephone

9627426486

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhadraj Devta Mandir posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category