Gayatri Shakti Peeth Dausa

Gayatri Shakti Peeth Dausa All World Gayatri Pariwar promots Scientific Spirituality and inspires to reform self, family and society for descending Heaven on Earth and Divinity in ma

आज जिला गायत्री परिवार, दौसा के तत्वाधान मेंमहुआ अनाज मंडी से 400 बोरी गेहूं से भरा ट्रकशांतिकुंज, हरिद्वार में संचालित ...
19/08/2025

आज जिला गायत्री परिवार, दौसा के तत्वाधान में
महुआ अनाज मंडी से 400 बोरी गेहूं से भरा ट्रक
शांतिकुंज, हरिद्वार में संचालित भंडारे एवं आपदा राहत वितरण कार्यों हेतु
ससम्मान रवाना किया गया।

06/08/2025
🌳 पौधारोपण संकल्प - मोचिंगपुरा गौशाला, दौसा 🌳"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गतदिनांक: सोमवार, 4 अगस्त 2025स्थान: मो...
04/08/2025

🌳 पौधारोपण संकल्प - मोचिंगपुरा गौशाला, दौसा 🌳
"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत

दिनांक: सोमवार, 4 अगस्त 2025
स्थान: मोचिंगपुरा गौशाला, दौसा

अखिल विश्व गायत्री परिवार, दौसा की ओर से आज 101 फलदार पौधे रोपित किए गए।
इस अवसर पर यह संकल्प लिया गया कि आगामी 7 अगस्त 2025 को 201 और पौधे लगाए जाएंगे।

🌿 रोपित की गई 11 प्रमुख फलदार प्रजातियाँ:
🥭 आम | 🍈 चीकू | 🍎 अनार | 🌿 करुंजा | 🍋 नींबू | 🍊 मौसमी | 🍃 बेल | 🍇 जामुन | 🍈 कटहल
… और अन्य औषधीय व पौष्टिक पौधे

🙏 उपस्थित गणमान्य जन:
🔹 श्री रूपनारायण जी ममोडिया
🔹 श्री रमाकांत जी शर्मा
🔹 श्री रमेश जी शर्मा
🔹 समस्त गायत्री परिवार के सदस्य एवं गौसेवक बंधु

यह आयोजन गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ियों के कल्याण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

✨ "वृक्ष लगाएं – जीवन बचाएं"
✨ "गौसेवा – सर्वोच्च सेवा"

📸 #गायत्रीपरिवार ेड़_माँ_के_नाम #गौसेवा #पर्यावरण_संरक्षण #मोचिंगपुरा #दौसा

🌱 जिला स्तरीय वृहद पौधारोपण कार्यक्रमभारतीय जनता पार्टी, राजस्थानवन एवं पर्यावरण अभियान के अंतर्गतभाजपा जिला दौसा द्वारा...
23/07/2025

🌱 जिला स्तरीय वृहद पौधारोपण कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान
वन एवं पर्यावरण अभियान के अंतर्गत

भाजपा जिला दौसा द्वारा जिला स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम दिनांक 23 जुलाई 2025 (बुधवार) को प्रातः 10:00 बजे, आदर्श विद्या मंदिर, गैटोलाव रोड, दौसा में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय श्री अशोक जी परनामी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा राजस्थान रहे।

इस अवसर पर दौसा जिले में गायत्री परिवार द्वारा किए गए सराहनीय योगदान के लिए समस्त गायत्री परिवार का आभार व्यक्त किया गया।

🌿 वृक्षारोपण कार्यक्रम - पाडला बगीची 🌿📅 20 जुलाई 2025 (रविवार)📍 पर्वत श्रृंखला की गोद में, पाडला बगीची🙏 आयोजक: अखिल विश्...
22/07/2025

🌿 वृक्षारोपण कार्यक्रम - पाडला बगीची 🌿
📅 20 जुलाई 2025 (रविवार)
📍 पर्वत श्रृंखला की गोद में, पाडला बगीची
🙏 आयोजक: अखिल विश्व गायत्री परिवार, दौसा

आज हरियाली को समर्पित एक सुंदर पहल के तहत पर्वत संकला को हरी चुनरी उढ़ाते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

🌱 60 टी गार्डन पौधे
🌳 और 7 विशेष पौधों का रोपण किया गया:
➡ गुड़हल
➡ मीठा नीम
➡ बेलपत्र
➡ अशोक
➡ आम
➡ अर्जुन
➡ साल

🌸 इसके अलावा फुलवारी की कई सुंदर वैरायटी के पौधों ने इस जगह को और भी आकर्षक बना दिया।

💚 यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है।

📸 हर पौधा एक संकल्प है — स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ भविष्य का!

#वृक्षारोपण #गायत्रीपरिवार #पर्यावरण_संरक्षण #हरियाली_अभियान #दौसा

22/07/2025

🕉 सूचना - समस्त गायत्री परिजनों हेतु 🕉
📍 जिला - दौसा (राजस्थान)
📅 दिनांक: 28 व 29 जुलाई 2025

सभी गायत्री परिजनों को सूचित किया जाता है कि शांतिकुंज हरिद्वार से पधारने वाले दो वरिष्ठ परिजनों का दो दिवसीय प्रवास दौसा जिले में रहेगा।

🔹 यह वरिष्ठ परिजन प्रत्येक तहसील में कार्यकर्ताओं की गोष्ठी लेंगे।
🔹 श्रद्धेया दीदी एवं आदरणीय डॉक्टर साहब, शांतिकुंज प्रतिनिधि के रूप में अखंड दीप की जन्म शताब्दी एवं परम वंदनीया माताजी की जन्म शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा सभी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाएंगे।

🙏 सभी परिजनों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर गोष्ठियों को सफल बनाएं।

📌 गोष्ठियों का आयोजन इस प्रकार रहेगा:

➤ दिनांक: 28 जुलाई 2025
🕚 प्रातः 11:00 बजे — लालसोट
🕓 सायं 4:00 बजे — गायत्री शक्तिपीठ, दौसा

➤ दिनांक: 29 जुलाई 2025
🕙 प्रातः 10:00 बजे — गायत्री चेतना केंद्र, आभानेरी (बांदीकुई)
🕐 दोपहर 1:00 बजे — गायत्री चेतना केंद्र, सिकराय
🕓 सायं 4:00 बजे — गायत्री मंदिर, महुवा

🍽 भोजन व्यवस्था (वरिष्ठ कार्यकर्ताओं हेतु):

📅 28 जुलाई 2025
🍛 दोपहर का भोजन — लालसोट
🍛 सायं का भोजन — गायत्री शक्तिपीठ, दौसा

📅 29 जुलाई 2025
🍛 दोपहर का भोजन — चेतना केंद्र, सिकराय
🍛 सायं का भोजन — गायत्री शक्तिपीठ, दौसा

🌸 आइए, हम सब मिलकर इस शुभ अवसर पर गायत्री परिवार की गरिमा व एकता को सशक्त करें।
🙏🙏

#गायत्रीपरिवार #शांतिकुंज #दौसा #जागरण #अखंडदीप #माताजी_शताब्दी #गोष्ठी_सूचना

🌳 हरियाली ही हमारी विरासत है 🌳सघन वृक्षारोपण अभियान | 101 पौधे लगाए गए📍 स्थान: संत सुन्दरदास जन्मभूमि, पैनोरमा, दौसा📅 ति...
19/07/2025

🌳 हरियाली ही हमारी विरासत है 🌳
सघन वृक्षारोपण अभियान | 101 पौधे लगाए गए
📍 स्थान: संत सुन्दरदास जन्मभूमि, पैनोरमा, दौसा
📅 तिथि: 19 जुलाई 2025 | 🕘 समय: प्रातः 9 बजे

गायत्री परिवार व संत सुन्दरदास जन्मभूमि विकास संस्थान के संयुक्त प्रयास से आज 12 फुट ऊंचाई के शानदार वृक्षों के साथ सघन वर्षा रोपण किया गया। कुल 101 पौधे लगाए गए, जिससे पर्यावरण को नई ऊर्जा मिली।

🙏 विशेष आभार –
गायत्री परिवार के सभी सदस्यों को उनके अथक सहयोग के लिए।

👥 उपस्थित प्रमुख सदस्य:
मनोहरलाल गुप्ता (अध्यक्ष), रूपनारायण गुप्ता, विजेंद्र चौहान, रमेश शर्मा (रेंजर), रमाकांत शर्मा, अमित मिश्रा, जीतेन्द्र शर्मा, इंदिरा शर्मा, अंजू महेश्वरी, सविता शर्मा सहित कई अन्य पर्यावरण प्रेमी।

🌱 चलिए हम सब मिलकर संकल्प लें —
"एक पौधा – एक ज़िम्मेदारी"
#वृक्षारोपण #गायत्रीपरिवार #हरितराजस्थान #पर्यावरण_संरक्षण

रविवार को गायत्री शक्तिपीठ,दौसा परिसर में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार की युवा इकाई दिव्य भारत युवा संघ...
21/04/2025

रविवार को गायत्री शक्तिपीठ,दौसा परिसर में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार की युवा इकाई दिव्य भारत युवा संघ (दिया) की दौसा जिला इकाई की संगोष्ठी संपन्न हुई। इस संगोष्ठी में पिछले सत्र 2023- 24 में संगठन द्वारा आयोजित विविध रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसके उपरांत नवीन सत्र 2024- 25 में आयोजित किए जाने वाले विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई एवं उनके संदर्भ में बुद्धिजीवियों एवं वरिष्ठ शिक्षाविदों की सलाह ली गई। यह जानकारी देते हुए जिला संयोजक सुनील खुटेटा ने बताया कि नवीन सत्र मैं आयोजित कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को संयोजक बनाया गया। इसके अंतर्गत राष्ट्र वंदना कार्यक्रम के लिए गजेंद्र शर्मा एवं कमल पटेल, वृक्ष गंगा अभियान के लिए मुकेश शर्मा एवं बनवारी जांगिड़, व्यसन मुक्ति एवं युवा उत्कर्ष के लिए प्राचार्य विजय प्रकाश शर्मा एवं डॉ. राकेश गौतम को संयोजक मनोनीत किया गया। इसी कड़ी में बाल संस्कारशाला समिति में श्रीमती अंजू माहेश्वरी एवं ओम प्रकाश जांगिड़, अंशदान समिति में सुशील खंडेलवाल एवं महेश जांगिड़, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा समिति में आदित्य रावत एवं पूरन जांगिड़ को संयोजक नियुक्त किया गया।इस अवसर पर प्रांतीय सलाहकार रोशन शर्मा, वरिष्ठ परिजन महेश शर्मा,परिवर्राजक राजकुमार आदि उपस्थित थे।

Address

Dausa
303303

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gayatri Shakti Peeth Dausa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share