Mehandipur Balaji Temple , Dausa , Rajasthan

Mehandipur Balaji Temple , Dausa , Rajasthan Jai Shree Ram

21/08/2017

यूं तो भारत में हनुमानजी के लाखों मंदिर हैं। हर मंदिर पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है, पर राजस्थान के दौसा जिला स्थित घाटा मेंहदीपुर बालाजी की बात ही अलग है। मेंहदीपुर बालाजी को दुष्ट आत्माओं से छुटकारा दिलाने के लिए दिव्य शक्ति से प्रेरित हनुमानजी का बहुत ही शक्तिशाली मंदिरमाना जाता है। यहां कई लोगों को जंजीर से बंधा और उल्टे लटके देखा जा सकता है। यह मंदिर और इससे जुड़े चमत्कारदेखकर कोई भी हैरान हो सकता है। शाम के समय जब बालाजी की आरती होती है तो भूतप्रेत से पीड़ित लोगों को जूझते देखा जाता है।राजस्थान के दौसा जिले के पास दो पहाडिय़ों के बीच बसा हुआ मेहंदीपुर नामक स्थान है। यह मंदिर जयपुर-बांदीकुई- बस मार्ग पर जयपुर से लगभग 65 किलोमीटर दूर है। दो पहाडिय़ों के बीच की घाटी में स्थित होने के कारण इसे घाटा मेहंदीपुर भी कहते हैं। गीताप्रेस गोरखपुर द्वार प्रकाशित हनुमान अंक के अनुसार यह मंदिर करीब 1 हजार साल पुराना है। यहां पर एक बहुत विशाल चट्टान में हनुमान जी की आकृति स्वयं ही उभर आई थी। इसे ही श्री हनुमान जी का स्वरूप माना जाता है। इनके चरणों में छोटी सी कुण्डी है, जिसका जल कभी समाप्त नहीं होता। यह मंदिर तथा यहाँ के हनुमान जी का विग्रह काफी शक्तिशाली एवं चमत्कारिक माना जाता है तथा इसी वजह से यह स्थान न केवल राजस्थान में बल्किपूरे देश में विख्यात है।जंजीर में बांधकर लाए जाते हैं पीड़ितकहा जाता है कि कई सालों पहले हनुमानजी और प्रेत राजा अरावली पर्वत पर प्रकट हुए थे। बुरी आत्माओं और काले जादू से पीड़ित रोगों से छुटकारा पाने लोग यहां आते हैं। इस मन्दिर को इन पीड़ाओं से मुक्ति का एकमात्र मार्ग माना जाता है। मंदिर के पंडित इन रोगोंं से मुक्ति के लिए कई उपचार बताते हैं। शनिवार और मंगलवार को यहां आने वाले भक्तों की संख्या लाखों में पहुच जाती है। कई गंभीर रोगियों को लोहे की जंजीर से बांधकर मंदिर में लाया जाता है। यहां आने वाले पीडित लोगों को देखकर सामान्य लोगों की रूह तक कांप जाती है। ये लोग मंदिर के सामने ऐसे चिल्ला-चिल्ला के अपने अंदर बैठी बुरी आत्माओं के बारे में बताते हैं, जिनके बारे में इनका दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं रहता है। भूत प्रेत ऊपरी बाधाओं के निवारणार्थ यहां आने वालों का तांता लगा रहता है। ऐसे लोग यहां पर बिना दवा और तंत्र मंत्र के स्वस्थ होकर लौटते हैं।

शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएंहर-हर महादेव हर-हर महादेव
21/07/2017

शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
हर-हर महादेव हर-हर महादेव

हिन्दू धर्म में सावन शिवरात्रि का अति विशेष महत्व है। जहाँ वर्ष में एक महाशिवरात्रि मनाया जाता है वही वर्ष के प्रत्येक महीने में एक मासिक शिवरात्रि मनाया जाता है। जबकि सावन महीने के अर्ध माह में सावन शिवरात्रि मनाया जाता है।

मासिक शिवरात्रि की कथा एवम इतिहास

मासिक शिवरात्रि या महाशिवरात्रि एवम सावन शिवरात्रि कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। हिन्दू धर्म के अनुसार सावन शिवरात्रि के दिन व्रत करने से हर मुश्किल कार्य सुगम हो जाता है।

सावन शिवरात्रि की कथा

धार्मिक ग्रंथो के अनुसार सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव जी लिंग रूप में प्रकट हुए थे, और सर्वप्रथम भगवान शिव जी के लिंग रूप को भगवान ब्रह्मा और विष्णु ने पूजा था। पौराणिक परम्परा के अनुसार लोग शिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा करते है। हिन्दू पुराणो की माने तो शिवरात्रि व्रत प्राचीन काल से ही मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है की देवी लक्ष्मीं, सरस्वती, गायत्री, सीता, पार्वती तथा रति ने भी शिवरात्रि का व्रत किया था।

सावन शिवरात्रि का महत्व

महिला व् परुष सभी इस व्रत को कर सकते है। भक्त को शिवरात्रि की रात में जग कर शिव जी की पूजा व् भजन करना चाहिए। सावन शिवरात्रि के करने से जीवन में सुख और शांति की प्राप्ति होती है। भगवान शिव जी की कृपा से व्रत धारी के सारे बिगड़े काम बन जाते है।

18/07/2017

आज मंगलवार है महावीर का वार है, ये सच्चा दरबार है
सचे मन सो जो कोइ ध्यावे उसका बेड़ा पार है

चेत सुदीप पूनम मंगल का जन्म वीर ने पाया है, जन्म वीर ने पाया है,
चेत सुदीप पूनम मंगल का जन्म वीर ने पाया है, जन्म वीर ने पाया है,
लाल लंगोट गदा हाथ है, सिर पर मुकुट सजाया है, सिर पर मुकुट सजाया है
शंकर का अवतार है, महावीर का वार है,

सचे मन सो जो कोई ध्यावे उसका बेड़ा पार है
आज मंगलवार है, महावीर का वार है, यह सच्चा दरबार है…

Jai Shree Ramhttps://facebook.com/bajrangbaliji/photos/a.579170345480946.1073741828.558563060875008/1475160042548634/?ty...
06/06/2017

Jai Shree Ram
https://facebook.com/bajrangbaliji/photos/a.579170345480946.1073741828.558563060875008/1475160042548634/?type=3&_rdr

एक बार भगवान राम के गुरु विश्वामित्र किसी कारणवश हनुमानजी से गुस्सा हो गए और उन्होंने प्रभु राम को हनुमान जी को मौत की सजा देने को कहा था. भगवान राम ने ऐसा किया भी क्योंकि वह गुरु को माना नहीं कर सकते थे लेकिन सजा के दौरान हनुमान जी राम नाम जपते रहे और उनके ऊपर प्रहार किए गए सारे शस्त्र विफल हो गए.

https://facebook.com/bajrangbaliji/photos/a.579170345480946.1073741828.558563060875008/1453258641405441/?type=3&source=5...
20/05/2017

https://facebook.com/bajrangbaliji/photos/a.579170345480946.1073741828.558563060875008/1453258641405441/?type=3&source=54

हनुमान जी भगवान श्री राम के समान ही माँ जगदम्बा के भी बहुत बड़े भक्त थे. हनुमान जी सदैव माँ जगदम्बा के आगे-आगे उनकी सेवा के लिए चलते है तथा माँ जगदम्बा के पीछे भैरव उनकी सेवा में लिए उनके पीछे रहते है. हर मंदिर जहा माता जगदम्बा की प्रतिमा विध्यमान होगी वहां बजरंगबली की प्रतिमा भी अवश्य होती है.कहि-कहि पर हनुमान जी की गाथा माता वैष्णो देवी से भी जोड़ी जाती है .

https://m.facebook.com/bajrangbaliji/photos/a.579170345480946.1073741828.558563060875008/1451283228269649/?type=3&refid=...
13/05/2017

https://m.facebook.com/bajrangbaliji/photos/a.579170345480946.1073741828.558563060875008/1451283228269649/?type=3&refid=8&_ft_=top_level_post_id.1451283228269649%3Atl_objid.1451283228269649%3Athid.558563060875008%3A306061129499414%3A69%3A0%3A1496300399%3A2024758112589402168&__tn__=E

कथा के अनुसार लंका का राजा रावण एक तपस्वी, महायोद्धा, मायावी था । वह भगवान शिव का परम भक्त भी था । एक बार उसने तपस्या करके ब्रहमा जी से वरदान प्राप्त किया कि उसकी मृत्यु मानव व वानरों के अतिरिक्त किसी के हाथों न हो। वरदान पाकर वह अहंकारी हो गया अवसर पाकर उसने शनि लोक पर चढ़़ाई कर दी और शनिदेव को महाकाल सहित बंदी बना लिया । उसने दोनों को अपने कारावास में उलटा लटका दिया। वे दोनों अश्रु्धारा बहाते हुए अपने प्रभु शिव का स्मरण करने लगे तब भगवान शिव अपने भक्तों की करुण पुकार सुनकर प्रकट हुए और दोनों को आश्वस्त किया कि वे शीघ्र ही हनुमान के रुप में उनका उद्धार करने आएगें । इ्धर जब रावण का अत्याचार बढ़ने लगा तो भगवान विष्णु ने उसका संहार करने के लिए राम के रुप में और लक्ष्मी ने पृथ्वीपुत्री सीता के रुप में अवतार लिया । कालांतर में जब राम ने अपने पिता की आज्ञा का पालन करने हेतु वनवास लिया तो उनके साथ पृथ्वीपुत्री सीता व अनुज लक्ष्मण वन में रहने लगे ।

एक दिन रावण की बहन शूर्पनखा वहां आई और अपनी राक्षसी माया फैला कर राम- लक्ष्मण को यु़द्ध के लिए प्रेरित किया । यु़द्ध में रावण के खर, दुषण व त्रिशिरा जैसे शुरमा मारे गए। बदले की भावना से रावण ने सीता का छल से अपहरण कर लिया और लंका में अशोक वाटिका में छुपाकर रख दिया। उन्हीं दिनों राम- लक्ष्मण की भेंट रुद्रावतार हनुमान से हुई और फिर सीता की खोज शुरु हुई। हनुमान सीता की खोज के लिए समुद्र पार करके लंका में प्रवेश किया और अशोक वाटिका में छुपाकर रखी सीता को खोज निकाला । सीता से मिलने के बाद हनुमान ने अशोक वाटिका फल खाने लगे और विनाश मचा दिया । हनुमान को रोकने के लिए रावण ने अपने पुत्र अक्षय कुमार को भेजा । लेकिन हनुमान ने अक्षय कुमार को मार डाला । अंत में मेघनाद ने हनुमान को ब्रह्रापाश में जकड़कर रावण के समक्ष उपसिथत कर दिया और रावण ने हनुमान जी की पूंछ में आग लगा दी । हनुमान जी ने अपनी पूंछ से लंका का वि्ध्वंस कर दिया । लेकिन हनुमान जी ने देखा लंका जलने पर भी श्याम वर्ण नहीं हुई । तभी उनकी दॄष्टि रावण के कारावास में उलटे लटके शनिदेव पर पड़ी । तब शनिदेव ने अपनी व्यथा हनुमान जी को सुनाई और रावण ने उनकी शक्ति को भी कीलित कर दिया है। हनुमान जी ने शनिदेव को मुक्त कर दिया और उनकी शकित का भी उत्कीलन कर दिया । फिर तो हनुमान जी के प्रताप व शनिदेव की दॄष्टि पड़ने पर लंका जल कर राख हो गई।

इसके बाद राम- रावण यु़द्ध में रावण का अपने वंश सहित विनाश हो गया । बाद में हनुमान जी ने महाकाल को भी मुक्त करा दिया। तब शनिदेव हनुमान जी से बोले , “हे महावीर ! मैं आपका सदा ऋणी रहुंगा।” तब हनुमान जी ने शनिदेव दिव्य दॄष्टि प्रदान कर अपने रुद्र रुप के दर्शन कराये। उस समय शनिदेव ने हनुमान जी के चरण पकड़ लिए और प्रेम के अश्रु बहाने लगे। शनिदेव ने हनुमान जी से कहा कि प्रभु मैं आपके भक्तों को कभी भी पीडि़त नहीं करुंगा । जो मनुष्य इस कथा पढ़ेगा या श्रवण करेगा, मैं सदा उसकी रक्षा करुंगा।

Jaikara Bhairov Maharaj ji ka .. Bol sache dardar ki jai..
27/03/2016

Jaikara Bhairov Maharaj ji ka .. Bol sache dardar ki jai..

Jai Shree Bala ji .. Mendipur Dham ki jai.
17/08/2015

Jai Shree Bala ji .. Mendipur Dham ki jai.

Address

Dausa

Telephone

8875199900

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mehandipur Balaji Temple , Dausa , Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share