पीताम्बरा पीठ दतिया - म.प्र. peetambra peeth Datia

  • Home
  • India
  • Datia
  • पीताम्बरा पीठ दतिया - म.प्र. peetambra peeth Datia

पीताम्बरा पीठ दतिया - म.प्र. peetambra peeth Datia Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from पीताम्बरा पीठ दतिया - म.प्र. peetambra peeth Datia, Hindu temple, पीतांबरा पीठ दतिया मप्र, Datia.
(356)

दस महाविद्याओं में से एक ,शत्रु विनाशिनी, कानूनी प्रशानिक मामलों में राहत देने वाली, तंत्र स्तंभन की देवी,राजसत्ता की अधिष्ठात्री, सारी परिस्थितियो को अनुकूल बनाने बाली देवी।

किसी के कहने से नहीं स्वयं आइए और स्वयं साक्षात् महसूस कीजिए

28/02/2026

व्यक्तिगत मत_

हवन नहीं करना चाहिए, अधोलिखित स्तोत्रों का...
चंडीपाठ में कवच, अर्गला ,कीलक और कुंजिका स्तोत्र से हवन नहीं करना चाहिए सप्रमाण प्रस्तुति~

यो मूर्ख: कवचं हुत्वा प्रतिवाचं नरेश्वरः ।
स्वदेह - पतनं तस्य नरकं च प्रपद्यते ।।
अन्धकश्चैव महादैत्यो दुर्गाहोम-परायणः ।
कवचाहुति - प्रभावेण महेशेन निपातितः ।।

कवच में पाहि, अवतु, रक्ष रक्ष, रक्षतु, पातु आदि शब्दों का प्रयोग हुआ रहता है।
सप्तशती के चतुर्थ अध्याय के 4 मंत्र से इसी कारण होम नहीं होता है।

#सिद्ध #कुंजिका स्तोत्र का होम न करने की आज्ञा स्वयं महादेव नें दी है
इसका प्रथम कारण है की ,
कुंजिका देवी सिद्धियों की एकमात्र कुंजी है ।
ओर कुंजी का रक्षण किया जाता है आहूत नहीं किया जा सकता ।

यदि यदि कुंजी का ही लोप हो जाएगा तो सिद्धी के द्वार का खुलना असम्भव हो जाएगा ।
दूसरा कारण यह की
सप्तशती में आता है की याचना स्तोत्र , कवच एवं कवच मन्त्रों की आहुति नहीं की जाती अन्यथा विनाश ही होता है ।
|| अथ प्रमाण ||

#कवचं #वार्गलाचैव , #कीलकोकुंजिकास्तथा ।
#स्वप्नेकुर्वन्नहोमं #च , #जुहुयात्सर्वत्रनष्ट्यते: ।।

भगवान शिव भैरव स्वरूप में स्थित होकर कहते हैं !
कवच , अर्गला , कीलक , तथा कुंजिका का होम स्वप्न में भी न करें
स्वप्न मात्र में भी होम करने से सर्वत्र नाश की संभावनाएँ प्रकट हो जाती है ।

#बुद्धिनाषोहुजेत् #देवि, #अर्गलाऽनर्गलोभवेत् ।
#सिद्धीर्नाषगत: #होता, #विद्यां #च #विस्मृतोर्भभवेत् ।।

अर्गला के होमकर्म से सिद्धीयों का नाश हो जाता है । तथा होता की समस्त विद्याएँ विस्मृत हो जाती है , अर्गला अनर्गल सिद्ध हो जाती है ।

#कीलितोजायतेमन्त्र: , #होमे #वा #कीलकस्तथा ।
#ममकण्ठसमंयस्य: , #कीलकोत्कीलकं #हि #च ।।

कीलक के होमकर्म से होता के समस्त मन्त्र सदा सर्वदा के लिए कीलित हो जाते हैं ।
इसे मेरा उत्किलित कण्ठ ही जानें जो जो कीलक का कारक है ।
#धनधान्ययुतंभद्रे , #पुत्र: #प्राण: #विनष्यते: ।
#रोगशोकोर्व्रिते: #कृत्वा,कवचंहोमकर्मण: ।।
कवच के होम से धन,धान्य, पुत्र तथा प्राण का विनाश निश्चित है एवं वह होता रोग तथा शोकों से घिर जाता है ।

स्वप्ने वा हुज्यते देवि ,* *कुंजिकायं च कुंजिकां ।

षड्मासे च भवेन्मृत्यु , सत्यं सत्यं न संशय: ।
होमे च कुंजिकायास्तु ,* *सकुटुम्बंविनाश्यती: ।

कुंजिका के होमकर्म के प्रभाव से होता की छः मास में मृत्यु निश्चित जानें तथा होता का सकूटुंब विनाश हो जाता है यह सत्य है परम सत्य है इसमें कोई संशय नहीं करना चाहिए ।

■यस्यं च दोषमात्रेण ,प्रसन्नार्मृत्युदेवता: ।
कुंजिकाहोममात्रेण ,रावण:प्रलयंगत: ।।

इसी के दोष से मृत्युदेवता अत्यंत प्रसन्न होकर होता का सकूटुंब भक्षण करते हैं ।

कुंजिका के होममात्र के प्रभाव से ही रावण का सम्पूर्ण विनाश सम्भव हुआ ।

■भैरवयामले भैरवभैरवी संवादे ।।
चतुर्विंश प्रभागे होमप्रकरणे ।।

■मातृका:बीजसंयुक्ता: ,प्राणाप्राणविबोधिनी ।
प्राणदा:कुंजिका:मायां ,सर्वप्राण:प्रभाविनी ।।

कुंजिका में बीज मातृकाएँ उपस्थित हैं ।
प्राण को देविप्राण का बोधप्रदान करती हैं ।
यह प्राणज्ञान प्रदान करने वाली महामाया कुंजिका प्राण को प्रभावित करने वाली हैं ।
।। शक्तियामले शक्तिहोमप्रकरणे ।।

नई व्यवस्था ...नई व्यवस्थाएं शुरू में तकलीफ देती है मगर परिणाम अच्छे होते है।कई बार चंद लोगों की वजह से सबको परेशानी झेल...
01/02/2026

नई व्यवस्था ...
नई व्यवस्थाएं शुरू में तकलीफ देती है मगर परिणाम अच्छे होते है।
कई बार चंद लोगों की वजह से सबको परेशानी झेलनी होती है...

पीताम्बरा पीठ के पूज्य श्री स्वामी जी महाराज के अनन्य शिष्य, माई भक्त तथा प्रकाण्ड विद्वान परम आदरणीय श्री मोतीलाल खड्डर...
01/02/2026

पीताम्बरा पीठ के पूज्य श्री स्वामी जी महाराज के अनन्य शिष्य, माई भक्त तथा प्रकाण्ड विद्वान परम आदरणीय श्री मोतीलाल खड्डर शास्त्री ‘मास्टर जी’ के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है।
माँ पीताम्बरा दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति! 🙏

30/01/2026

अथर्ववेद क्यों पढ़ना चाहिये???

27/01/2026

जय माई की।
गुप्त नवदुर्गा का अंतिम दिन
देखिए दस महाविद्याओं की स्तुति

23/01/2026

आज एक साधक द्वारा प्राप्त श्री राम दूत हनुमान जी के जन्मस्थान अंजनेरी पर्वत का मनोहारी दर्शन...

जय श्री राम
हनुमंत लाल की कृपा बनी रहे

23/01/2026

माई के साधक द्वारा प्राप्त मां ज्वाला के अदभुद दर्शन

माई कृपा करे
जय माई की

23/01/2026

उज्जैन माई के साधक से प्राप्त मां हरसिद्धि के आज के अदभुद दर्शन

आनंद लीजिए
माई कृपा करेगी
जय माई की

30,000 हृदय— माँ पीतांबरा मां  धूमावती की शरण मेंआज यह संख्या स्क्रीन पर दिख रही है,पर सत्य में यह कोई “number” नहीं है…...
23/01/2026

30,000 हृदय— माँ पीतांबरा मां धूमावती की शरण में
आज यह संख्या स्क्रीन पर दिख रही है,
पर सत्य में यह कोई “number” नहीं है…
यह 30,000 हृदय हैं, जिन्हें माँ ने एक अदृश्य सूत्र में बाँध दिया है।
यह पेज केवल पेज ही नहीं
यह माँ पीतांबरा से जुड़ने का मौन साधन है।
यहां माई के दरबार में_
किसी ने यहाँ आकर शांति पाई…
किसी ने पीड़ा में आश्रय पाया…
किसी ने जिज्ञासा में ज्ञान पाया…
और किसी ने बिना जाने, माँ की ओर पहला कदम रख दिया।
आप जब यहाँ रुकते हैं, एक पोस्ट पढ़ते हैं, एक वीडियो सुनते हैं —
वह केवल content नहीं होता…
वह माँ के नाम का स्पर्श होता है, जो भीतर कहीं बहुत गहराई में उतर जाता है।
शायद आपको लगे कि आप इस पेज को follow कर रहे हैं…
पर सूक्ष्म सत्य यह है —
माँ ने आपको चुना है।
30,000 लोग एक साथ किसी नाम से जुड़ जाएँ, यह संयोग नहीं होता।
यह कृपा का विस्तार होता है।
आपके like, share, comment —
ये सोशल मीडिया की क्रियाएँ नहीं हैं,
ये भक्ति के सूक्ष्म हस्ताक्षर हैं।
यहाँ कोई प्रचार नहीं है…
यहाँ केवल माँ का आह्वान है।
और जो इस आह्वान को सुन लेता है,
वह स्वयं ही इस परिवार का हिस्सा बन जाता है।
यदि इस पेज की किसी एक पंक्ति ने भी कभी आपके मन को छुआ हो,
यदि किसी एक पोस्ट ने आपके भीतर शांति का संचार किया हो,
तो समझ लीजिए —
माँ की दृष्टि आप पर पड़ चुकी है।
और ऐसी कृपा छुपाने की वस्तु नहीं होती…
इसे बाँटा जाता है।
आपसे निवेदन है —
जिसे आप अपना मानते हैं, उसे भी इस शरण से जोड़िए।
क्योंकि यहाँ followers नहीं बनते…
यहाँ साधक जन्म लेते हैं।
आज हृदय कृतज्ञ है, विनम्र है, नतमस्तक है —
आपके लिए नहीं…
आपके माध्यम से माँ के लिए।
30,000 दीप जल चुके हैं…
अब यह प्रकाश और दूर तक जाएगा।

जय माई की

23/01/2026

बहुत छोटा सा प्रयास...
सुनिए आत्मसात कीजिए

माई कृपा करेगी...

(हर बार एक ही निवेदन अंत तक पूरा सुनिए अन्यथा कोई लाभ नहीं)

जय माई की

23/01/2026

बसंत पंचमी के अवसर पर बहुत छोटा सामान्य लेकिन प्रभावशाली उपाय...

जय माई की

23/01/2026

माई की कृपा पाने का एक और सहज, सरल उपाय

Address

पीतांबरा पीठ दतिया मप्र
Datia
475661

Opening Hours

Monday 5am - 10pm
Tuesday 5am - 10pm
Wednesday 6am - 10pm
Thursday 5am - 10pm
Friday 5am - 10pm
Saturday 5am - 10pm

Telephone

+919407079001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when पीताम्बरा पीठ दतिया - म.प्र. peetambra peeth Datia posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category