निम्बार्क आश्रम धेरूख

निम्बार्क आश्रम धेरूख शास्त्रोंसे व्रत-पर्वोत्सवोंकी अपरिमित विवेचना ....

 #श्रीसर्वेश्वर_झूलनोत्सव  के पञ्चम् दिवस की झाँकी...
19/08/2024

#श्रीसर्वेश्वर_झूलनोत्सव के पञ्चम् दिवस की झाँकी...

 #श्रीसर्वेश्वर_झूलनोत्सव के चतुर्थ दिवस की झँकी....
18/08/2024

#श्रीसर्वेश्वर_झूलनोत्सव के चतुर्थ दिवस की झँकी....

 #श्रीसर्वेश्वर_झूलनोत्सव के तृतीय दिवस की झांकी...
17/08/2024

#श्रीसर्वेश्वर_झूलनोत्सव के तृतीय दिवस की झांकी...

 #श्रीसर्वेश्वर_झूलनोत्सव की द्वितीय दिवस की झाँकी....
16/08/2024

#श्रीसर्वेश्वर_झूलनोत्सव की द्वितीय दिवस की झाँकी....

 #श्रीसर्वेश्वर_झूलनोत्सव की प्रथम दिवस की झाँकी....
15/08/2024

#श्रीसर्वेश्वर_झूलनोत्सव की प्रथम दिवस की झाँकी....

 #श्रीसर्वेश्वर_झूलनोत्सव के द्वितीय दिवस की झाँकी..
28/08/2023

#श्रीसर्वेश्वर_झूलनोत्सव के द्वितीय दिवस की झाँकी..

 #श्रीसर्वेश्वर_झूलनोत्सव की प्रथम दिवस की झाँकी..
27/08/2023

#श्रीसर्वेश्वर_झूलनोत्सव की प्रथम दिवस की झाँकी..

27/08/2023
03/07/2023
श्री श्री १०८ श्री कृष्ण देव दास जी महाराजधेरूख स्थान (उत्तर वारीपार)साधु-स्मृति आज से लगभग सौ वर्ष पूर्व दरभंगा मण्डलान...
28/05/2023

श्री श्री १०८ श्री कृष्ण देव दास जी महाराज
धेरूख स्थान (उत्तर वारीपार)
साधु-स्मृति

आज से लगभग सौ वर्ष पूर्व दरभंगा मण्डलान्तगर्त बहेड़ा थाने के नजदीक कमला नदी के उत्तर वारी पार धेरूख ग्राम में श्री श्री १०८ सनाथ दासजी महाराज स्थान बनाये। आप दो गुरुभाई थे। आपके गुरुभाई के नाम स्वामी श्री गोविन्द दासजी परमहंस था। जो हाटी स्थान के महन्त थे। आप दोनों गुरुभाई अनन्त श्री विभूषित स्वामी श्री मोहनदासजी महाराज के शिष्य थे। स्वामी भी सनाथ दासजी महाराज के शिष्य स्वामी श्री अमृतदासजी महाराज हुए। आप बड़े भक्तिमान पुरुष थे। घेरूख ग्राम में रहकर आपने निम्बार्क सम्प्रदाय का प्रचार किया और लोगों में भगवान् श्री कृष्ण की भक्ति फैलाई। स्वामी श्री अमृत दासजी महाराज के शिष्य स्वामी श्री श्री १०८ फतूरी दासजी महाराज इस स्थान के महन्त हुए। जब स्वामी भी फतुरीदास जी महाराज वृद्ध हो गये तो उनके
शिष्य श्री श्री १०८ श्री कृष्णदेव दासजी महाराज इस स्थान के महन्त हुए। श्री श्री १०८ श्री स्वामी कृष्ण देव दासजी महाराज का जन्म मधेपुर थाना के पास मधुरा प्राम के मैथिल ब्राह्मण कुल में हुआ । सन् १९२६ साल में इनका यज्ञोपवीत हुआ। उस समय ये पाँच वर्ष के थे । यज्ञोपवीत के बाद निम्बार्क सम्प्रदाय के अनुयायी श्री फतूरी दासजी महाराज से श्रीकृष्ण मन्त्र और विरक्त वैष्णवोचित वेषभूषा ग्रहण किये। उस दिन से ये घेरुख स्थान में रहने लगे। आप बाल ब्रह्मचारी साधु हुए। जिस समय आप धेरुख के महन्त हुए, उस समय उस स्थान में शालग्राम और नरसिंह भगवान् की पूजा होती थी। उसके बाद आपने १९८० ई. में उसी मन्दिर में भी राधाकृष्ण की स्थापना की, जो अत्यन्त सुन्दर मूर्ति हैं। उसके बाद १९८३ ई. में श्रीयुत स्वामी खखर बाबा के साथ तीर्थाटन में गये। और उसी साल से सिमरिया घाट में श्री श्री १०८ खखर बाबा के छाता के संचालन के लिये गंगा किनार में कार्तिक महीना में रहने लगे। जो आज तक चला आ रहा है। जिसमें इनका काफी सहयोग रहता था। स्वामी श्रीकृष्ण देवदास जी महाराज बड़े ही भजना नन्दी थे । अहर्निश श्रीराधा कृष्णचरणारविन्द में मन लगाये रहते थे।
आप श्री के पांच विरक्त शिष्य हुए जो क्रमसः श्री श्री १०८ श्री स्व. निरसन दास जी, स्व. सियाराम दास जी, स्व. मणिरामदास जी (मदन बाबा ) श्री श्याम दास जी और श्री राम ललित दास जी महाराज , आप ने श्री श्री १०८श्री राम ललित दास जी महराज को उत्तराधिकारी के रूप में मनोनीत किए जो सुचारू रूप से कार्य संभालने लगे।
संसारी ममता त्याग कर आप श्रीराधा कृष्णजी से ममता लगाये थे। ये बड़े ही उदार और परमार्थी थे। आप बड़े ही सुशील और शान्त थे। आपने निःसहाय लोगो को अपने साथ में लेकर तीर्थ कराया है। आपने तीर्थ में घूम घूम कर आनन्द पाये और दूसरों को भी बहुत सुख दिये हैं ये सर्व जन प्रिय थे। मालूम पड़ता है इनका न कोई शत्रु था और न कोई मित्र था । ठीक श्री मद्भगवद् गीता में भगवान् श्रीकृष्ण चन्द्र ने जो अर्जुन से अपने भक्त के लक्षण बताये हैं वे सब इनमें घटता था। जैसे:-
अद्वेष्टा सर्वभूतानां मैत्रः करुण एव च।
निर्ममो निरहङ्कारः समदुःखसुखः क्षमी।।
आप श्री १९९१ ई. में सालोक वास किए तदोपरान्त श्री श्री १०८ श्री राम ललित दास जी महराज महन्त हुए जो वर्तमान मे पदासीन है ।
#साधु_स्मृति

जय श्री राधेश्याम जी

30/03/2023

श्रीराम जन्मोत्सव कि बधाई हो..

Address

Benipur
Darbhanga
847103

Opening Hours

Monday 6am - 10pm
Tuesday 6am - 10pm
Wednesday 6am - 10pm
Thursday 6am - 10pm
Friday 6am - 10pm
Saturday 6am - 10pm
Sunday 6am - 10pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when निम्बार्क आश्रम धेरूख posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to निम्बार्क आश्रम धेरूख:

Share

Category