Hanuman Temple Madhupur

Hanuman Temple Madhupur This Hanuman Temple is located near Darbhanga, Bihar.

Jai Hanuman! Jai Shree Ram.
21/03/2025

Jai Hanuman! Jai Shree Ram.

महापराक्रमी हनुमान जी की एक कथा महाभारत से !!महाभारत के युद्ध में अर्जुन के रथ पर बैठे हनुमानजी कभी-कभी खड़े हो कर कौरवो...
15/01/2025

महापराक्रमी हनुमान जी की एक कथा महाभारत से !!

महाभारत के युद्ध में अर्जुन के रथ पर बैठे हनुमानजी कभी-कभी खड़े हो कर कौरवों की सेना की और घूर कर देखते तो उस समय कौरवों की सेना तूफान की गति से युद्ध भूमि को छोड़ कर भाग जाती

हनुमानजी की दृष्टि का सामना करने का साहस किसी में नही था, उसदिन भी ऐसा ही हुआ था जब कर्ण और अर्जुन के बीच युद्ध चल रहा था।

कर्ण अर्जुन पर अत्यंत भयंकर वाणों की वर्षा किये जा रहा था , उनके बाणो की वर्षा से श्रीकृष्ण को भी वाण लगते गए , अतः उनके बाण से श्रीकृष्ण का कवच कटकर गिर पड़ा और उनके सुकुमार अंगोपर बाण लगने लगे।

रथकी छत पर बैठे (पवनपुत्र हनुमानजी ) एक टक निचे अपने इन आराध्य की और ही देख रहे थे।

श्रीकृष्ण कवच हीन हो गए थे , उनके श्री अंगपर कर्ण निरंतर बाण मारता ही जा रहा था , हनुमानजी से यह सहन नही हुआ , आकस्मात् वे उग्रतर गर्जना करके दोनों हाथ उठाकर कर्णको मार देने के लिए उठ खड़े हुए।

हनुमानजी की भयंकर गर्जना से ऐसा लगा मानो ब्रह्माण्ड फट गया हो , कौरव- सेना तो पहले ही भाग चुकी थी अब पांडव पक्षकी सेना भी उनकी गर्जना के भय से भागने लगी , हनुमानजी का क्रोध देख कर कर्णके हाथसे धनुष छूट कर गिर गया।

भगवान श्रीकृष्ण तत्काल उठकर अपना दक्षिण हस्त उठाया और हनुमानजी को स्पर्श करके सावधान किया -- रुको ! तुम्हारे क्रोध करने का समय नही है।

श्रीकृष्णके स्पर्श से हनुमानजी रुक तो गए किन्तु उनकी पूंछ खड़ी हो कर आकाश में हिल रही थी , उनके दोनों हाथोंकी मुठ्ठियाँ बन्द थीं , वे दाँत कट- कटा रहे थे और आग्नेय नेत्रों से कर्णको घूर रहे थे , हनुमानजी का क्रोध देख कर कर्ण और उनके सारथि काँपने लगे।

हनुमानजी का क्रोध शांत न होते देख कर श्रीकृष्ण ने कड़े स्वर में कहा हनुमान ! मेरी और देखो , अगर तुम इस प्रकार कर्णकी ओर कुछ क्षण और देखोगे तो कर्ण तुम्हारी दृष्टि से ही मर जाएगा।

यह त्रेतायुग नहीं है। तुम्हारे पराक्रमको तो दूर तुम्हारे तेज को भी कोई यहाँ सह नही सकता। तुमको मैंने इस युद्धमे शांत रहकर बैठने को कहा है।

फिर हनुमानजी ने अपने आराध्यदेव की और निचे देखा और शांत हो कर बैठ गए।

जय जय हनुमान

30/05/2024
Jai Sita Ram 🙏Jai Vir Hanuman 🙏 ालासर_बालाजी
30/01/2024

Jai Sita Ram 🙏

Jai Vir Hanuman 🙏

ालासर_बालाजी

जय श्री राम। मेरे प्रभु श्री राम. जय सिया राम.
23/01/2024

जय श्री राम। मेरे प्रभु श्री राम. जय सिया राम.

पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप। राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सूरभूप॥अर्थहे संकट मोचन पवन कुमार! आप आनंद मंगलों के स्वर...
23/01/2024

पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप। राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सूरभूप॥
अर्थ
हे संकट मोचन पवन कुमार! आप आनंद मंगलों के स्वरूप हैं। हे देवराज! आप श्री राम, सीता जी और लक्ष्मण सहित मेरे हृदय में निवास कीजिए।

ालासर_बालाजी

तुलसीदास सदा हरि चेरा, कीजै नाथ हृदय मंह डेरा॥अर्थ-हे नाथ हनुमान जी! तुलसीदास सदा ही श्री राम का दास है। इसलिए आप उसके ह...
21/01/2024

तुलसीदास सदा हरि चेरा, कीजै नाथ हृदय मंह डेरा॥
अर्थ-
हे नाथ हनुमान जी! तुलसीदास सदा ही श्री राम का दास है। इसलिए आप उसके हृदय में निवास कीजिए।
ालासर_बालाजी

आंध्र प्रदेश के खम्मम जिले में बना हनुमान जी का यह मंदिर कई मायनों में खास है। यहां हनुमान जी ब्रह्मचारी रूप में नहीं बल...
14/01/2024

आंध्र प्रदेश के खम्मम जिले में बना हनुमान जी का यह मंदिर कई मायनों में खास है। यहां हनुमान जी ब्रह्मचारी रूप में नहीं बल्कि गृहस्थ रूप में अपनी पत्नी सुवर्चला के साथ विराजमान हैं।

हनुमान जी के सभी भक्तों का मानना ​​था कि वे बाल ब्रह्मचारी थे और बालाजी के इस रूप का वर्णन वाल्मिकी, कंभा सहित किसी भी रामायण और रामचरित मानस में नहीं है। लेकिन पराशर संहिता में हनुमान जी के विवाह का उल्लेख मिलता है। इसका प्रमाण आंध्र प्रदेश के खम्मम जिले में बना एक विशेष मंदिर है, जो हनुमान जी के विवाह का प्रमाण है।

यह मंदिर हमें रामदूत के उस चरित्र की याद दिलाता है जब उन्हें विवाह करना था। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि भगवान हनुमान बाल ब्रह्मचारी नहीं थे। पवनपुत्र भी विवाहित थे और वे बाल ब्रह्मचारी भी थे।

कुछ विशेष परिस्थितियों के कारण बजरंगबली को सुवर्चला से विवाह करना पड़ा। दरअसल, हनुमान जी ने भगवान सूर्य को अपना गुरु बनाया था।

हनुमान सूर्य से शिक्षा ले रहे थे। सूर्य कहीं रुक नहीं सकते थे इसलिए हनुमान जी को पूरे दिन भगवान सूर्य के रथ के साथ-साथ उड़ना पड़ता था और भगवान सूर्य उन्हें विभिन्न प्रकार की विद्याओं का ज्ञान देते थे। लेकिन हनुमान जी को ज्ञान देते समय एक दिन सूर्य के सामने धर्मसंकट खड़ा हो गया।

कुल 9 प्रकार की विद्याओं में से हनुमान जी को उनके गुरु ने पांच प्रकार की विद्याएं सिखाई थीं। फिर भी शेष चार प्रकार की शिक्षा और ज्ञान ऐसे थे जो केवल विवाहित व्यक्ति को ही सिखाये जा सकते थे।

हनुमान जी ने पूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का प्रण लिया था और वे इससे कम कुछ भी मानने को तैयार नहीं थे। इधर भगवान सूर्य के सामने संकट था कि वे धर्म के अनुशासन के कारण किसी अविवाहित व्यक्ति को कुछ विशेष विद्या नहीं सिखा सकते थे।

ऐसे में सूर्य देव ने अपनी प्रतिज्ञा पूरी करने के लिए हनुमान जी को विवाह करने की सलाह दी, हनुमान जी भी विवाह के बाद शिक्षा लेने के लिए तैयार हो गये। लेकिन सभी को चिंता थी कि हनुमान जी के लिए दुल्हन कौन होगी और कहां से मिलेगी।

सूर्य देव ने अपनी परम तपस्वी और तेजस्वी पुत्री सुवर्चला को हनुमान जी से विवाह के लिए तैयार किया। इसके बाद हनुमान जी ने अपनी शिक्षा पूरी की और सुवर्चला हमेशा के लिए उनकी तपस्या में लीन हो गयी।

इस प्रकार हनुमान जी ने भले ही विवाह कर लिया हो लेकिन शारीरिक रूप से वे आज भी ब्रह्मचारी हैं।

ालासर_बालाजी

आज के अलौकिक दर्शन 🚩 04-01-2024 गुरुवार जय श्री सालासर बालाजी की🚩🌸🌸🌸🚩 जय श्री राम जय सीता राम🚩🌸🌸🙏इस दुनिया की महफ़िल में...
04/01/2024

आज के अलौकिक दर्शन 🚩 04-01-2024 गुरुवार
जय श्री सालासर बालाजी की🚩🌸
🌸🌸🚩 जय श्री राम जय सीता राम🚩🌸🌸
🙏इस दुनिया की महफ़िल में सब बेख़बर थे मुझसे 🙏
🙏बाबा आपको एक नज़र ने मशहूर कर दिया मुझे 🙏
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🙏जय जय सीताराम जी 🙏
🙏🚩जय श्री सालासर बालाजी महाराज 🚩🙏
मेरे मारुति,,
तेरी एक झलक पाने को तरस जाता है,❤दिल_मेरा...
खुश किस्मत हैं,वो लोग जो तुझे हर रोज 👀 देखते है..
💕जय सियाराम💕
💕जय श्री सालासर सरकार💕
सुबह🌥️ उठतें ही💆🏻‍♂️ बालाजी🚩 का नाम🌺 रोज़ लेते💯 हैं!
क़भी..❓ Tension☠️ में नहीं❌ रहतें हमेशा💯 वो मौज🕺🏻 लेते हैं!
Mere❤️Baba🌺🥰👌🏻😘
ालासर_बालाजी

 ालासर_बालाजी
03/01/2024

ालासर_बालाजी

4 Interesting facts about Lord Hanuman1. Lord Hanuman also had five real brothersIt is mentioned in "Brahmana Purana". P...
30/12/2023

4 Interesting facts about Lord Hanuman

1. Lord Hanuman also had five real brothers

It is mentioned in "Brahmana Purana". Purana contains a description of Lord Hanuman's father Kesari and his dynasty. It is also mentioned that Vanar Raj Kesari had 6 sons; the eldest son was Lord Hanuman. The names of the brothers of Lord Hanuman were Matiman, Shrutiman, Ketuman, Gatiman and Dhritiman respectively and they all had children.

2. Pawanaputra Hanuman was the incarnation of Lord Shiva

Apsara "Anjana", who once lived in heaven, was cursed by a sage that when she loves someone, her face will become like a monkey. So she pleaded with Lord Brahma for help. By the grace of Lord Brahma, she took birth on earth as a human. Anjana later fell in love with Kesari, the king of the apes, and they both got married. Anjana was an ardent devotee of Lord Shiva and performed hard penance to please him. She wants a son like God Shiva in qualities as well as strengths, so she asks for a boon. God Shiva accepted it.

3. Despite being a Brahmachari, Lord Hanuman was the father of a son

You will be surprised to know that despite being a Brahmachari, Lord Hanuman was the father of a son. The name of Lord Hanuman's son was "Makardhwaja". After burning the whole of Lanka with his tail, Hanuman dipped in the sea to cool off his body. It is said that his sweat was swallowed by the fish and thus Makardhwaja was conceived and born to a mighty fish of the same name.

4. Lord Hanuman and Bhima were both brothers

Lord Hanuman was born by the grace of Pawan Dev, but do you know that "Bhima" was also born by the grace of Pawan Dev? When Maharaja Pandu was living in the forest with his wife Kunti and Madri, then at the same time, Queen Kunti worshipped Pawan Dev with the desire to have a son, which resulted in the birth of "Bhima". Thus both Lord Hanuman and "Bhima" were brothers.

ालासर_बालाजी

Address

Madhupur
Darbhanga
847306

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hanuman Temple Madhupur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share