25/05/2026
हमारे गांव के बेहद हंसमुख, मिलनसार, सरल स्वभाव एवं नेकदिल इंसान श्री हरिश्चंद्र चौधरी (टुनटुन चौधरी) जी राधे कृष्ण मंदिर के पूर्व अध्यक्ष अब इस दुनिया में नहीं रहे। असमय निधन की खबर से पूरे गांव एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
हरिश्चंद्र चौधरी जी अपने सहज व्यवहार, मुस्कुराते चेहरे और सभी के सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। वे ऐसे इंसान थे जिनसे मिलकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती थी। गांव के छोटे-बड़े सभी लोगों के बीच उनका विशेष स्नेह और सम्मान था।
उनका यूं अचानक हम सबको छोड़कर चले जाना गांव समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। आज हम सभी ने एक सच्चा शुभचिंतक, एक नेकदिल साथी और एक हंसमुख अभिभावक खो दिया है। उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
🙏भावभीनी श्रद्धांजलि 💐🌹🪷🙏