26/05/2026
ॐ भूर्भुवः स्व:तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात् ।
👏👏👏👏👏👏👏👏
बस्सी में नौकुंडीय गायत्री महायज्ञ के प्रयाज श्रृंखला के अंतर्गत प्रथम दीपयज्ञ संपन्न हुआ श्रीमान ओम प्रकाश जी चेचाणी साहेब के आवास पर।
गायत्री शक्तिपीठ चितौड़गढ़ की ओर से सुश्री प्रज्ञा व प्रांजल, श्री जय प्रकाश जी, श्री महेश जी, डॉ गोवर्धन जी, श्री चंद्रशेखर जी, श्री शीशराम जी, श्री शंकर जी, श्री देवी लाल जी, श्री अशोक जी एवं श्री देवी लाल जी उपस्थित रहे।
आदरणीय भाई साहेब श्री ओम जी चेचाणी जी का पिछले छः सात महीने से स्वास्थ्य ठीक नहीं है और वे बेड रेस्ट पर हैं। उन्होंने कहा कि यदि परमपूज्य गुरुदेव परमवंदनीया माताजी तथा मॉं गायत्री अपने आशीर्वाद से मुझे स्वस्थ कर दें तो शेष जीवन धन कमाने में नहीं अपितु गुरुदेव के मिशन की सेवा में लगाऊंगा। श्रीमान के उत्तम स्वास्थ्य हेतु गुरुदेव से प्रार्थना की गयी तथा महामृत्युंजय महामंत्र से आहुतियां समर्पित की गयी। विश्व मंगल की कामना से यज्ञ समापन हुआ।
आज 26.05.2026 को श्रीमान मदन जी रैगर साहेब के सहयोग से तेजाजी मंदिर पर दीपयज्ञ रहेगा। चूंकि आज एकादशी भी है तो लक्ष्मी नाथ मंदिर पर भी दीपयज्ञ संपन्न किया जावेगा।
संपूर्ण कार्यक्रम की श्रृंखला में श्री अशोक जी सोनी जी के पूरे परिवार का अभूतपूर्व योगदान प्राप्त हो रहा है।
सभी का कल्याण हो।
आपका अपना,
गायत्री शक्तिपीठ चितौड़गढ़।
👏👏👏👏👏