30/09/2023
वैष्णव बैरागी युवा संस्थान जिला चित्तौड़गढ़ की एक आवश्यक बैठक दिनांक 5 अक्टूबर 2023 को सांय 4:00 बजे वैष्णव विद्या मंदिर गांधीनगर चित्तौड़गढ़ में रखी गई है जिसमें आप सभी समाज जनों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होवे।
बैठक में निम्न विचारणीय बिंदु रहेंगे: -
1. पूर्व जिला अध्यक्ष के कार्यकाल का समय पूर्ण हो चुका है इसीलिए नए अध्यक्ष का नियुक्तिकरण।
2. वैष्णव बैरागी युवा संस्थान में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए क्या करना चाहिए उसे पर विचार करना।
3. युवा संस्थान द्वारा आगामी वर्ष में किन कार्यों को किया जाना चाहिए उसे पर भी चर्चा की जाएगी।
अतः आप सभी से निवेदन है कि आप सभी इस बैठक में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होवे साथ ही अपने समाज बंधुओ को यह संदेश प्रेषित करें एवं उन्हें प्रेरित करें कि वह इस समाज उत्थान के कार्यक्रम में अपने भागीदारी सुनिश्चित करें।