31/07/2026
॥ श्री गणेशाय नमः ॥
आमंत्रण
प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश
राजाधिराज दक्षिणमुखी सिद्धेश्वर "श्री छिंदवाड़ा के महाराजा" के 14वें वर्ष के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले दस दिवसीय दिव्य महोत्सव को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है।
इस बैठक में आप सभी वरिष्ठजनों के अमूल्य मार्गदर्शन, सुझाव एवं सहयोग से महोत्सव की रूपरेखा पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। आपकी गरिमामयी उपस्थिति आयोजन की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
बैठक के मुख्य विषय:
1. महाराजा के नगर आगमन की रूपरेखा एवं स्वागत व्यवस्था।
2. दस दिवसीय दिव्य महोत्सव की कार्ययोजना।
3. स्थापना, दर्शन व्यवस्था एवं आकर्षक झांकी निर्माण पर विचार-विमर्श।
4. विभिन्न आयोजनों हेतु दायित्वों एवं जिम्मेदारियों का निर्धारण।
दिनांक: 02 अगस्त 2026 (रविवार)
समय: सायं 4:30 बजे से
स्थान: ज़ेड रेल कोच रेस्टोरेंट,
ज़ेड एक्सप्रेस, रेलवे स्टेशन, छिंदवाड़ा।
आपकी स्नेहमयी एवं समयानुसार उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
निवेदक
गणराज वेलफेयर सोसाइटी, छिंदवाड़ा
श्री छिंदवाड़ा के महाराजा