21/12/2025
ईश्वर के अस्तित्व पर एक बहस आजकल खासी चर्चा में हैं. सुनने मिला कि जावेद अख्तर का पक्ष कमज़ोर साबित हुआ. हालांकि मैंने जितना सुन पाया उसमें तो वे बेहद मज़बूत दिखे. रही बात ईश्वर के अस्तित्व को खारिज करने की तो यह भारत के चिंतक सदियों से करते आए हैं. कपिल मुनि, बुद्ध , महावीर स्वामी , चार्वाक जैसे कितने ही अनीश्वरवादी अपनी शिक्षाओं में ईश्वर के अस्तित्व को खारिज कर चुके हैं. मेरी हालिया किताब नवयान दर्शन: बुद्ध की शिक्षाओं का आधुनिक विवेचन इस विषय पर के गंभीर अध्ययन है.
जावेद अखतर को कमज़ोर मानने वालो को खुला चैलेन्ज है कि इस किताब की तार्किक आलोचना कीजिये. वैसे अनीश्वरवाद पर आज से लगभग १० साल पहले मैंने यू टूब पर टॉक दिया था. ईश्वरवादी चाहे तो इसमें कमी ढूंढने की हिमायत कर सकते हैं।
The Buddha (बुद्ध) strongly denied the existence of god in any form. This talk is a description of the Buddha's logical argument against the concept of god. #...