श्री बागेश्वर धाम बालाजी शिष्य मंडल बुंदेलखंड

  • Home
  • India
  • Tikamgarh
  • श्री बागेश्वर धाम बालाजी शिष्य मंडल बुंदेलखंड

श्री बागेश्वर धाम बालाजी शिष्य मंडल बुंदेलखंड Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from श्री बागेश्वर धाम बालाजी शिष्य मंडल बुंदेलखंड, Religious Center, Tikamgarh.

07/11/2025
07/11/2025

राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संकल्प “सनातन एकता पदयात्रा”2.0

समाज का हर सनातनी तन मन से पूज्य सरकार के संग…करीब पाँच लाख लोगो का जनसमूह इस सनातन एकता पदयात्रा 2.0 में पूज्य सरकार के...
07/11/2025

समाज का हर सनातनी तन मन से पूज्य सरकार के संग…करीब पाँच लाख लोगो का जनसमूह इस सनातन एकता पदयात्रा 2.0 में पूज्य सरकार के साथ कदम से कदम मिला कर चल रहा है…

शंखनाद सनातन एकता पदयात्रा 2.0 का आगाज…संतचरण और विद्वानो कीं झलक…विस्मृत करने वाली छवि…सनातनियों का जनसैलाब
07/11/2025

शंखनाद
सनातन एकता पदयात्रा 2.0 का आगाज…संतचरण और विद्वानो कीं झलक…विस्मृत करने वाली छवि…सनातनियों का जनसैलाब

संतों का साथ, सनातनियों का हाथ, नवंबर सात, निकल पड़े…सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का हुआ आगाज, हजारों सनातनी धर्म ध्वज लेकर...
07/11/2025

संतों का साथ, सनातनियों का हाथ, नवंबर सात, निकल पड़े…
सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का हुआ आगाज, हजारों सनातनी धर्म ध्वज लेकर संकल्प पूरा करने निकल पड़े
दिल्ली। हिंदू राष्ट्र बनाने और समरसता का संकल्प लेकर सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकल पड़ी। देश भर से आए संतो के सानिध्य में दीदी मां ऋतंभरा सहित संत महात्माओं ने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को धर्म ध्वजा देकर पदयात्रा को रवाना किया। बागेश्वर महाराज ने कहा कि आज का यह दिन पहले से ही इतिहास के पन्नों में दर्ज है और फिर से इतिहास बन रहा है। धर्म सम्राट करपात्री जी महाराज ने गौ माता का आंदोलन शुरू किया था। उन्होंने आह्वान किया कि आज संतों का साथ, सनातनियों का हाथ और नवंबर सात, लक्ष्य के लिए निकल पड़ो। महाराज श्री ने कहा कि पूरी दुनिया को हिंदुओं की ताकत का पता चलना चाहिए। परिवार की लड़ाई खत्म करने के लिए विचारों की लड़ाई हेतु यह पदयात्रा निकल रही है। हिंदू कोई धर्म नहीं बल्कि विचारधारा है।
छतरपुर के सिद्ध पीठ कात्यायनी माता मंदिर प्रांगण से पदयात्रा शुरू हुई। पद यात्रा शुरू होने के पहले मंचीय कार्यक्रम हुआ इसमें आदिगुरु शंकराचार्य जी की, भारत माता और गंगा जी जमुना जी की आरती की गई। महाराज श्री ने मंच पर आने के पहले कात्यायनी माता मंदिर पहुंचे और माता का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। गौ माता का पूजन होने के बाद संतों ने महाराज श्री को पटकी पहनाई। बागेश्वर महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि धर्म सम्राट करपात्री जी महाराज के गौ आंदोलन को आगे बढ़ाने का समय आ गया है। संत समाज एक साथ बैठकर इस संकल्प को पूरा करने के प्रयास में एकजुट है। यह यात्रा राजनीतिक नहीं आध्यात्मिक है इसीलिए यह दिल्ली से वृंदावन जा रही है। गांव गांव शोर होगा एकता पर जोर होगा। यात्रा की शुरुआत के पहले जैन संत लोकेश मुनि महाराज, शनिधाम के दाती महाराज, अभय दास महाराज, जगतगुरु भैया दास महाराज, कोटवन के मोनी जी महाराज सहित अन्य विद्वत संतों ने अपनी वाणी से उपस्थित सनातनियों को आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर पूज्य गीता मनीषी जी, दीदी ऋतंभरा, बालक योगेश्वर दास महाराज, दाती महाराज, जैन संत लोकेश मुनि जी, चिदानंद स्वामी, पुंडरीक महाराज, कथा व्यास संजीव कृष्ण महाराज, श्रंगारी जी महाराज छतरपुर, राज राजेश्वरानंद महाराज,रसराज महाराज, कोटवन मोनी महाराज, माधव दास महाराज राजू दास महाराज पनकी के हनुमान मंदिर के महंत जी, राम जी महाराज, तन्मय वशिष्ठ जी सहित बड़ी संख्या में साधु संत और हजारों की तादाद में सनातनी उपस्थित रहे।
कुचक्रों को कुचलने का समय आ गया: दीदी मां
वात्सल्य ग्राम श्री धाम वृंदावन की दीदी मां साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि जहां सद्भावना होती है वहां संपत्ति और सफलता अवश्य उपस्थित होती है। जब भी देश को जरूरत होती है तो भारत माता बागेश्वर सरकार जैसे लाल को जन्म देती है। दीदी मां ने कहा कि अब कुचक्रों को कुचलने का समय आ गया है। धर्म के अनूठे अनुष्ठान के लिए जन चेतना का यह अभियान बिना रुके आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा विधर्मियों को करारा जवाब देगी।
भारत को जगतगुरु बनाने का आधार बनेगी पदयात्रा: गीता मनीषी महाराज
प्रख्यात संत गीता मनीषी जी महाराज ने कहा कि समय की आवश्यकता है इसीलिए यह पदयात्रा निकल रही है। पदयात्रा का संकल्प बागेश्वर बालाजी और बांके बिहारी के मिलन तक सीमित नहीं है बल्कि वंचित और अपने आप को कमतर मानने वाले लोगों के मिलन का अवसर है। यह यात्रा समरसता की माला पिरोने का काम करेगी। यात्रा भारत माता के कंठ का श्रृंगार बनेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से धर्म को कुचलने के प्रयास किया जा रहे हैं उन विधर्मियों को यह पदयात्रा जवाब दे रही है।
राष्ट्रगान, हनुमान चालीसा, वंदे मातरम के बाद लिए गए सात संकल्प
यात्रा की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। महाराज श्री ने सभी से वंदे मातरम गाने का आह्वान किया। इसके पश्चात हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। सनातन हिंदू एकता पदयात्रा जिन सात संकल्पों को लेकर निकाली जा रही है उन संकल्पों को मां कात्यायनी और बालाजी को साक्षी मानकर दोहराया गया। महाराज श्री ने सभी सनातनी पद यात्रियों को संकल्प दिलाया कि वे अपने सनातन धर्म की आन बान शान के लिए खड़े रहेंगे।
सड़क पर उतरी दिल्ली, हर तरफ लोगों का सैलाब
सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में जहां हजारों की तादाद में देशभर से आए सनातनी चल रहे हैं वहीं दिल्ली भी कदम से कदम मिलाने के लिए सड़क पर उतर आई। हजारों लोग पदयात्रा के साक्षी बने। अपनी ललचाई आंखों से लोग न केवल यात्रा को देख रहे थे बल्कि उन्हें यात्रा की अगुवाई कर रहे बागेश्वर महाराज के संकल्प पर भरोसा है और वह उम्मीद कर रहे हैं कि सबके सहयोग से देश की दशा और दिशा बदलेगी।
पुरुषों से पीछे नहीं है महिलाएं
इस पदयात्रा में 50 हजार से अधिक लोगों ने पंजीयन कराए हैं लेकिन यात्रा में एक लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति देखने को मिल रही है। महत्वपूर्ण यह है कि इस पदयात्रा में जहां हजारों पुरुष और युवा साथी हैं वही हजारों की तादाद में युवतियां और महिलायें शामिल है। पंजीयन के अलावा बड़ी संख्या में बिना पंजीयन कारण लोग शामिल हुए हैं।

ये होती है हिम्मत !29 साल का एक लड़का देश जोड़ने निकला है.मतलब उस बीमारी से अकेले लड़ने निकला है जो देश को कैंसर की तरह खा ...
07/11/2025

ये होती है हिम्मत !
29 साल का एक लड़का देश जोड़ने निकला है.
मतलब उस बीमारी से अकेले लड़ने निकला है
जो देश को कैंसर की तरह खा रही है
और जो आतंकवाद और नक्सलवाद से भी ज्यादा घातक है

बीमारी का नाम है - जातिगत द्वेष
डीप स्टेट (देश के दुश्मनों) की एक ऐसी साज़िश जो हज़ारों साल से साथ रह रहे समाज को एक दूसरे का दुश्मन बनाकर भारत को बर्बाद करने के लिए शुरू की गयी है

दुर्भाग्य की बात ये है कि
देश का कोई राजनेता,बुद्धिजीवी,कलाकार इस ज़हर के खिलाफ आवाज़ नहीं उठा रहा
जबकि अगर तुरंत इसे नहीं रोका तो समाज की हर जाति एक दूसरे से लड़कर मर जायेगी

ऐसी हिम्मत इतिहास में केवल एक व्यक्ति कर पाया है
और वो थे महात्मा गाँधी
जिन्होंने 1934 में हज़ारों किलोमीटर की हरिजन पदयात्रा कर जातियों में बँट रहे भारत को जोड़कर उसे एक सशक्त समाज में तब्दील कर दिया था
तब गाँधी जी उम्र 65 साल थी वो देश के सर्वमान्य नेता थे और इंग्लैंड से पढ़कर आये थे

वही आज से शुरू हो रही यह पदयात्रा 29 साल का वह युवा कर रहा है जो गाँव के सरकारी स्कूल में पढ़ा है और कुछ साल पहले तक 2 वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहा था

तो अगर आप इस देश से प्यार करते हैं
और डीप स्टेट की इस देश को बांटने की साज़िश को असफल करना चाहते हैं तो इस यात्रा का समर्थन कीजिये
ताकि हमारी भविष्य की पीढ़िया हंसी ख़ुशी साथ साथ रह सकें
नहीं तो ‘जातिगत द्वेष’ देश का वह नुक्सान करेगा जो हज़ारों साल की गुलामी और दुश्मन देश का छद्म युद्ध भी नहीं कर पाया

जिन्हें यह यात्रा असंवैधानिक लगती है
उन्होंने कभी भारतीय संविधान की भावना को नहीं समझा है संविधान देश को जोड़ने का दस्तावेज है तोड़ने का नहीं

बाकी आज यह यात्रा ‘राष्टगान’ के साथ शुरू हो रही है
सच्चे भारतीय हैं तो इस यात्रा का समर्थन कीजिये.

“सनातन जोड़ो पदयात्रा”
बागेश्वर धाम सरकार
दिल्ली से मथुरा
7 नवंबर से 16 नवंबर 2025
(150 करोड़ लोगों को जोड़ने के लिए 150 किलोमीटर की यात्रा)

सनातन एकता पदयात्रा का ये रूट है आप सभी बंधु से अनुरोध है इसे जन जन तक पहुँचा दे
05/11/2025

सनातन एकता पदयात्रा का ये रूट है आप सभी बंधु से अनुरोध है इसे जन जन तक पहुँचा दे

05/11/2025

मेरे साथ जोरदार जयकारा लगाईये
बोलिए वागेश्वर धाम सरकार की जय

पूज्य गुरु जी का जन्मोत्सव और तीन दिवसीय गुरुपूर्णिमा महोत्सव बागेश्वर धाम परिसर में सजकर तैयार हुआबागेश्वर धाम सरकार 🙇‍...
30/06/2025

पूज्य गुरु जी का जन्मोत्सव और तीन दिवसीय गुरुपूर्णिमा महोत्सव बागेश्वर धाम परिसर में सजकर तैयार हुआ
बागेश्वर धाम सरकार 🙇‍♂️🙏🙏

क्राइस्टचर्च(न्यूजीलैंड) श्री हनुमंत कथा प्रथम दिवस की दिव्य छवि…
20/06/2025

क्राइस्टचर्च(न्यूजीलैंड) श्री हनुमंत कथा प्रथम दिवस की दिव्य छवि…

Address

Tikamgarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री बागेश्वर धाम बालाजी शिष्य मंडल बुंदेलखंड posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to श्री बागेश्वर धाम बालाजी शिष्य मंडल बुंदेलखंड:

Share