08/08/2016
प्रिय मित्रों,
आप सभी को जान कर हर्ष होगा कि आप सभी क्षेत्र वासियों एवं नगर वासियों के सहयोग से इस वर्ष भी श्री सिद्धि विनायक सेवा मंडल छररा (अलीगढ) के तत्वावधान में श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर गणेश जी की भव्य शोभायात्रा एवं गणेश महोत्सव का आयोजन बहुत ही हर्षोल्लास के साथ छररा नगर में स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर विनोबा मार्ग कन्या पाठशाला पर मनाया जा रहा है।
अतः आप सभी क्षेत्र वासियों,नगर वासियों मित्रों एवं परिवार सहित सादर आमंत्रित हैं।
कार्यक्रमो में भाग लेकर गणेश जी की कृपा एवं दया द्रष्टि का लाभ उठायें।