Chhapar Chaturmas 2022

Chhapar Chaturmas 2022 A complete update on Acharya Mahashraman 2022 Chaturmas

21/02/2026

अष्टमाचार्य कालूगणी के जन्मदिवस पर छापर तेरापंथ समाज द्वारा प्रस्तुति

2/2/26, छापर, अष्टम आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री देवेंद्र कुमार जी ( केंद्र व्यवस्थापक) ,मुनि पृथ्वीराज ...
02/02/2026

2/2/26, छापर, अष्टम आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री देवेंद्र कुमार जी ( केंद्र व्यवस्थापक) ,मुनि पृथ्वीराज जी, मुनि श्री आर्जव कुमार जी,मुनि श्री जिज्ञासु कुमार जी,मुनि श्री आत्मानंद जी का छापर सेवा केंद्र में मंगलभावना कार्यक्रम आयोजित हुआ, महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण, अध्यक्ष सरोज भंसाली,मंत्री हेमा दुधेड़िया, पूर्व अध्यक्ष मंजू दुधेड़िया,नीलम,सपना बेद,संतोष भंसाली,उपाध्यक्ष चंदा मालू,ज्ञानशाला प्रभारी ज्योति दुधेड़िया,अणुव्रत समिति अध्यक्ष विनोद नाहटा,चमन दुधेड़िया,नरपत जी मालू, आदि ने अपने भावों की प्रस्तुति दी वहीं कन्यामंडल का रोचक संवाद और गीतिका द्वारा अपनी प्रस्तुति दी। मुनि श्री जिज्ञासु कुमार जी ने आगे कार्य करने की प्रेरणा दी वहीं मुनि आर्जव कुमार जी ने साधु बहता पानी जैसा है जो चलता फिरता अच्छा लगता है, सभी श्रावक को पूर्ण चाकरी के दौरान किए कार्य , अनुभवो,को भावों से व्यक्त किया,मुनि पृथ्वीराज जी ने इस क्या नया कार्य करो उनको बताते हुए छापर के सेवा केंद्र सुखदमय है इसकी उपमा दी,वही केंद्र व्यवस्थापक मुनि देवेंद्र कुमार जी ने सभी श्रावक समाज को निरंतर धर्म आराधना करते रहने की प्रेरणा दी, पूर्व में भी मुनि श्री का पधारना हुआ मुनि बछराज जी स्वामी के साथ एवम् इस वार चाकरी का अवसर प्राप्त हुआ तो छापर वासी व् प्रवासी सभी में सेवा की भावना अच्छी है बताई , यहां के लोग श्रद्धाशील है,प्रवास के दौरान गोचरी पानी की कभी कमी नहीं रही , सातागारी क्षेत्र है ये अष्टम आचार्य कालू जन्मभूमि यहां के पुद्गल बहुत सकारात्मक है सभी श्रावक निरंतर धर्म आराधना करते रहे। एवम् परदेशी राजा का व्याख्यान के साथ भाव व्यक्त किए।सभी श्रावक समाज की अच्छी उपस्थिति रही।संचालन प्रदीप सुराणा ने किया

02/02/2026
01/02/2026

1/2/26, छापर, युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य छापर सेवा केंद्र व्यवस्थापक मुनि श्री देवेंद्र कुमार जी ठाणा -5 के साथ उग्र विहारी मुनि कमल कुमार ठाणा 4 का हुआ आध्यात्मिक मिलन।

छापर,8/1/26, कालू जन्म भूमि पर आध्यात्मिक मिलन साध्वी श्री चारितार्थ प्रभाजी, साध्वी श्री प्रांजल प्रभा जी का लुधियाना, ...
10/01/2026

छापर,8/1/26, कालू जन्म भूमि पर आध्यात्मिक मिलन
साध्वी श्री चारितार्थ प्रभाजी, साध्वी श्री प्रांजल प्रभा जी का लुधियाना, सुनाम चातुर्मास के पश्चात छापर पदार्पण हुआ जहां कालू जन्मभूमि में दर्शन किया तो वहीं केंद्र व्यवस्थापक मुनि श्री देवेंद्र कुमार जी, मुनि श्री पृथ्वीराज जी ठाणा -5 व् साध्वी श्री संघ प्रभा ठाणा -3 के साथ आध्यात्मिक मिलन हुआ

छापर,4/1/26,  तेरापंथ मेरा पंथ कार्यशाला का आयोजन कस्‍बे के भिक्षु साधना केन्‍द्र में आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य...
08/01/2026

छापर,4/1/26, तेरापंथ मेरा पंथ कार्यशाला का आयोजन
कस्‍बे के भिक्षु साधना केन्‍द्र में आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य व् सेवा केन्‍द्र व्‍यवस्‍थापक मुनि श्री देवेन्‍द्र कुमार जी और तपोमूर्ति संत मुनि पृथ्‍वीराजजी व् सहवर्ती संत मुनि श्री आर्जव कुमार जी , मुनि श्री जिज्ञासु कुमार जी, मुनि श्री आत्मानंद जी के सानिध्‍य में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। तेरापंथ सभाध्‍यक्ष हेमन्‍त भंसाली की अध्‍यक्षता में आयोजित कार्यशाला के मुख्‍य अतिथि उपासक प्राध्‍यापक निर्मल नौलखा थे। तेरापंथ महिला मण्‍डल के मंगलाचरण से शुरू हुई कार्यशाला में तेरापंथ सभा प्रवक्‍ता प्रदीप सुराणा ने आयोजकीय पृष्‍ठभूमि पर प्रकाश डालते हुये प्राध्‍यापक निर्मल नौलखा का परिचय प्रस्‍तुत करते हुये कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ द्वारा निर्मल नौलखा को संघ एवं संघपति के प्रति समर्पण को देखते हुये प्राध्‍यापक उदबोधन से सम्‍बोधित किया। तेरापंथ सभाध्‍यक्ष हेमन्‍त भंसाली ने नौलखा का छापर सभा एवं समाज द्वारा अभिनन्‍दन किया। इस अवसर पर प्राध्‍यापक उपासक निर्मल नौलखा ने कहा कि तेरापंथ की परिभाषा को जाने, उन्‍होंने धर्म की महता को समझाते हुये पुण्‍य कैसे प्राप्‍त किया जा सकता है विषय पर व्‍याख्‍यान दिया। उन्‍होंने उपस्थित कार्यशाला की प्रशंसा करते हुये सभी की जिज्ञासाओं का समाधान किया। मुनि देवेन्‍द्र कुमार एवं मुनि पृथ्‍वीराज ने कहा कि ऐसी कार्यशालाओं की समाज को महती आवश्‍यकता है। महिला मंडल, कन्यामंडल, सभा, अणुव्रत मंडल, अन्य श्रावक समाज उपस्थित रहा।कार्यशाला का संचालन प्रदीप सुराणा ने किया।

तेरापंथ मेरा पंथ कार्यशाला का समयप्रथम सत्र प्रातः 9.30 से 11.30 द्वितीय सत्र दोपहर 2 से 4 रहेगा
04/01/2026

तेरापंथ मेरा पंथ कार्यशाला का समय
प्रथम सत्र प्रातः 9.30 से 11.30
द्वितीय सत्र दोपहर 2 से 4 रहेगा

*मुनि जम्बू कुमार एवं मुनी धवल कुमार का मंगल भावना समारोह* 20/12/25,छापर। कस्बे के सेवा केंद्र में सेवा केंद्र व्यवस्थाप...
20/12/2025

*मुनि जम्बू कुमार एवं मुनी धवल कुमार का मंगल भावना समारोह*

20/12/25,छापर। कस्बे के सेवा केंद्र में सेवा केंद्र व्यवस्थापक मुनी देवेंद्र कुमार के सानिध्य में मुनी जम्बू कुमार एवं मुनि धवल कुमार का मंगल भावना समारोह का आयोजन किया गया। तेरापंथ महिला मंडल एवं तेरापंथ कन्या मंडल के मंगलाचरण से प्रारंभ हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेरापंथ सभा प्रवक्ता प्रदीप सुराणा ने आयोजकीय पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुनि श्री जम्बू कुमार ने कहा कि डेढ़ महीने तक अभी प्रवास करके अब हम बिदासर जा रहे हैं। छापर में अच्छा सहयोग मिला और साहित्य के काम करने में मुझे सुविधा का वातावरण मिला। वृद्ध संतों की सेवा करने का अवसर मुझे भी छापर में मिला है। साधु संत का विचरण करते रहना ही अच्छा होता है। इस अवसर पर मुनि श्री देवेंद्र कुमार, तपोमूर्ति मुनि श्री पृथ्वीराज, मुनि श्री आत्मानंद, मुनि श्री आर्जव कुमार, मुनि श्री धवल कुमार व् मुनि श्री जिज्ञासु कुमार जी उपस्थित जन समुदाय को संबोधित किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष शिक्षाविद रेखाराम गोदारा, मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष महावीर खटीक, विशिष्ट अतिथि कवि गौरी शंकर शर्मा 'भावुक', प्रिंसिपल कमला प्रसाद चांगल, प्रिंसिपल गुलाब मेघवाल, प्रबुद्ध चिंतक कृष्ण गोपाल जोशी, नेचर एनवायरनमेंट एंड वाइल्डलाइफ समिति के शंकर सारस्वत, महिला मंडल अध्यक्ष सरोज भंसाली, मंत्री हेमलता दूधोडिया, पूर्व अध्यक्ष सरिता सुराणा, कोषाध्यक्ष शोभा जैन, सपना बैद, प्रिया दूधोडिया, संजना जैन, निधि जैन, चमन जैन, अणुव्रत समिति अध्यक्ष विनोद नाहटा ने मुनि श्री के प्रति मंगल भावना व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक प्रदीप सुराणा ने किया।

17/12/25, छापर, अष्टम आचार्य कालूगणी की जन्मधरा पर युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री संघ प्रभा ज...
19/12/2025

17/12/25, छापर, अष्टम आचार्य कालूगणी की जन्मधरा पर युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री संघ प्रभा जी ठाणा -3 व् साध्वी सुदर्शना श्री जी ठाणा - 5 के सानिध्य में Design Your Life कार्यशाला आयोजित हुई। मूलतः साध्वी श्री संघ प्रभा जी,साध्वी श्री सुदर्शना श्री जी,साध्वी श्री प्रगति प्रभा जी,साध्वी श्री प्रणीति प्रभा जी ने इस कार्यशाला को नया रूप देते हुए श्रावकों को संबोधित किया।

9/12/25, छापर  अष्टम आचार्य श्री कालूगणी की जन्मधरा पर नवम आचार्य श्री तुलसीगनी का दीक्षोत्सव  शताब्दी दिवस का आयोजन भिक...
10/12/2025

9/12/25, छापर अष्टम आचार्य श्री कालूगणी की जन्मधरा पर नवम आचार्य श्री तुलसीगनी का दीक्षोत्सव शताब्दी दिवस का आयोजन भिक्षु साधना केंद्र में आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री जंबु कुमार जी व् केंद्र व्यवस्थापक मुनि श्री देवेंद्र कुमार जी व् मुनि श्री पृथ्वीराज जी ठाणा -7 के सानिध्य में आयोजित हुआ महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण, कन्यामंडल द्वारा शब्द चित्र की प्रस्तुति,राजू नाहटा,सरोज भंसाली,मंजु भंसाली,लिजा भंसाली,चमन दुधोड़िया आदि ने अपने भाव व्यक्त किए वही मुनि आर्जव कुमार जी ने आचार्य श्री तुलसी का जीवन परिचय व मुनि पृथ्वीराज जी ने उनके द्वारा किए कार्य,मुनि श्री देवेंद्र कुमार ने बताया मानवता के मसीहा थे आचार्य तुलसी उनका तेरापंथ धर्म संघ में अमूल्य योगदान व् उनके दिए अवदानो को याद किया ओर मुनि श्री जंबु कुमार जी ने आचार्य श्री तुलसी गणी के संस्मरणों का उल्लेख करते हुए श्रावकों को संबोधित किया और उनके गुणों को व् उनके बताए रास्तों पर चलने की प्रेरणा दी।
संचालन प्रदीप जी सुराणा ने किया
सूर्योदय से सूर्यास्त तक भिक्षु साधना केंद्र में
ॐ भिक्षु जय तुलसी का जप किया गया
रात्रिकालीन तेरापंथ भवन में विराजित साध्वी श्री रचनाश्री जी एवम् सहवर्ती सतियों के द्वारा तुलसीगणी पर प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम रखा गया।

Address

Chhapar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chhapar Chaturmas 2022 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share