04/10/2025
🙏 भगवान् की प्रेरणा से निर्माणाधीन "उदधिक्रमण संकटमोचन धाम"🌹🙏
झारखण्ड के चतरा जिला के सिमरिया प्रखंड के "पीरी गांव" में हनुमान जी का पचास साल पुराना एक मंदिर है इस चमत्कारिक और पवित्र स्थल जो कि स्वयं भगवान् की प्रेरणा से निर्मित है| यहाँ सच्चे मन से माने गए भक्तों की सभी मन्नत पूर्ण होती है| इस मंदिर की स्थापना वर्ष 1973 में हुई थी जब इसके संस्थापक डॉ गिरिजा शंकर प्रसाद को स्वप्न में हनुमान जी ने दर्शन दिए थें|🙏
वर्ष 2023 में डॉo गिरिजाशंकर प्रसाद के पुत्र डॉo सुवेंदु जयपुरियार को स्वप्न में भी भगवान के द्वारा धाम के निर्माण हेतु एक संकेत मिला| उसी स्वप्न में विशाल धाम का नक्शा तथा धाम के बीचों-बीच विराट हनुमान स्थापित नजर आये| भगवान के इस संकेत पर “उदधिक्रमण संकट मोचन धाम ट्रस्ट” की स्थापना हुई और धाम के निर्माण हेतू 8 एकड़ रैयती भूमि को डॉ प्रसाद के बेटों ने मंदिर के निर्माण हेतू ट्रस्ट को दान में दे दी जिसपर ट्रस्ट ने तुरंत ही कार्य प्रारंभ कर दिया|
कार्य के प्रारंभ होते ही 14 फ़रवरी 2024 को एक चमत्कारिक घटना घटी| जब गाँव वालों की उपस्थिति में एक हनुमान रूपी लंगूर प्रकट हुए| वे प्राचीन मंदिर परिसर में नीम पेड़ पर बैठकर निर्माण स्थल का मुआयना किये फिर धाम के लिये निर्धारित भूमि का पूरा चक्कर लगाया और पुनः मंदिर परिसर में आकर अंतर्ध्यान हो गये| गाँववालों ने मोबाइल से इस घटना का मोबाइल से उनका फोटो खींच लिया था|
इस धाम के 8 एकड़ भूमि में तीन देवताओं के लिये मंदिर स्थापित किया जा रहा है जिसमें शिव परिवार, राम दरबार और केंद्र में संकटमोचन हनुमान जी की 108 फीट ऊँची प्रतिमा धाम के परिसर के बीचो-बीच स्थापित किया जाना है| इस धाम की निर्माण की प्रक्रिया बहुत तेजी से प्रारंभ है भक्तों के सहयोग से पिलर का निर्माण भी आरम्भ है और कार्य तीव्र गति से चल रहा है|
इस वृहत धाम में भक्तों के लिये सभी तरह के संसाधनों की उपलब्धता और साथ-ही-साथ सभी प्रकार के आश्रम का निर्माण किया जा रहा है जिसमें वाल्मीकि सभागार जहाँ 5000 लोगों के बैठने की क्षमता में भागवत कथा के लिये, वशिष्ठ आश्रम जो कि धाम के पुरोहितों का निवास स्थान 4 तलों में बनाया जाएगा जो कि 2-2 शयनकक्षों का होगा, विश्वामित्र आश्रम जो कि बाहर से आनेवाले भक्तों के लिये 16 फ्लैट जो कि 2-2 का होगा, अन्नपूर्णा भंडारा स्थल जो कि भक्तों के लिये सुबह से शाम तक निःशुल्क भोजनप्रसाद की व्यवस्था होगी, निवारकाय जो कि ट्रस्ट का कार्यालय होगा, श्रीराम लाइब्रेरी एवं शोध संस्थान जो कि सनातन धर्म से सम्बंधित शोध की भी व्यवस्था रहेगी, धन्वन्तरि आरोग्य धाम जो कि निःशुल्क चिकित्सा की व्यवस्था रहेगी, भगवान भोग प्रसाद रसोई, हवनकुण्ड, अशोक वाटिका जिसमें 108 फीट के हनुमान जी विराजमान रहेंगे, दशरथ कुण्ड जो कि भक्तों के लिये पवित्र स्नान की व्यवस्था की होगी, शबरी आश्रम जो कि 64 बिस्तरों की डोरमेट्री होगी जहाँ पर बाहर से आनेवाले राम कथाकार के सहयोगी तथा कीर्तन मंडली के लोगों के लिये अतिथि गृह होगा|
दान कैसे दें?🌹🙏
कोई भी भक्त जो धाम के निर्माण हेतु अपना वित्तीय योगदान देना चाहते हैं वे “ट्रस्ट के बैंक अकाउंट” के माध्यम से अथवा “QR कोड” को स्कैन कर अपना वित्तीय योगदान दे सकते हैँ जो “QR कोड” फोटो वाले सेक्शन में डाला गया है और साथ में निर्माणाधीन धाम के नक्शा को भी डाला गया है।🌹🙏
🙏 Bank Account Details:🙏
Account’s Name : Udadhikraman Sankat Mochan Dham Trusted 👈🌹🙏
Bank Name : HDFC Bank, Shaheed Chowk Branch, Ranchi, Jharkhand.
Account No. : 50200105107110 👈🌹🙏
IFSC Code : HDFC0002834
🌹🙏 जय सिया राम।🌹🙏