शिव भूमि साहो

शिव भूमि साहो शिव की भूमि साहो।
जिला चम्बा।
हिमाचल प्रदेश।
176314


"महादेव"

चम्बा की चम्पा खेल रही कबड्डी वर्ल्ड कप !जहां जिला चम्बा आजकल पोक्सो, संप्रदायिक हिंसा, चिट्टा आदि की उल्टी-सीधी खबरों क...
23/11/2025

चम्बा की चम्पा खेल रही कबड्डी वर्ल्ड कप !
जहां जिला चम्बा आजकल पोक्सो, संप्रदायिक हिंसा, चिट्टा आदि की उल्टी-सीधी खबरों के लिए कुख्यात हो रहा है तो वहीं हमारी एक बेटी महिला कबड्डी का वर्ल्ड कप खेल रही है जिसकी ओर लोगों का ध्यान ही नहीं जा रहा है।

मैं बात कर रहा हूंँ हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा की चुराह तहसील के बघेईगढ़ गाँव की मिट्टी में पैदा हुई एक बेटी चंपा ठाकुर की जो ढाका में आजकल महिला कबड्डी का विश्व कप खेल रही है। चंपा के पिता रमेश ठाकुर भी बहुत नामी पहलवान हैं और उसका (चंपा का) छोटा भाई सुमित ठाकुर भी कुश्ती का राष्ट्रीय स्तर का पहलवान है।

यह सफलता यूं ही नहीं मिली है अपितु पहलवान रमेश ठाकुर के संघर्ष, सतत मेहनत और बच्चों के सही मार्ग दर्शन के कारण ही संभव हो पाया है। छोटी सी आयु में रमेश ठाकुर के पिता स्वर्गीय श्री भगत राम जी का साया उसके सिर से उठ गया था। फिर उनकी माता श्रीमती नेत्रू देवी जी ने परिवार को संभाला और रमेश ठाकुर को एक पहलवान के रूप में स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया। रमेश ठाकुर के सफल पहलवान बनने के बाद परिवार की सफलता की गाथा तो अब जग जाहिर ही है।

चंपा ठाकुर के परिवार को मैं व्यक्तिगत रूप से जानता हूँ। उसके दादा स्वर्गीय श्री भगत राम जी मेरे पिता जी के छात्र रहे हैं। पिताजी का उनके साथ बहुत प्रेम था। चंपा ठाकुर के दो चाचा और एक बुआ मेरे भी छात्र रहे हैं। बहुत ही सरल और मिलनसार परिवार है तभी यह सफलता उन्हें मिली है।

आज चंपा ठाकुर कबड्डी के विश्व कप का ईरान के साथ सेमीफाइनल खेल रही है। आप सबसे अनुरोध है कि उसको प्रोत्साहित करने के लिए उसका मैच दोपहर बाद 3:30 पर अवश्य देखें और मेरी इस पोस्ट को भी शेयर करें ताकि हमारी बेटियां देश की ख्याति में कैसे योगदान दे रही हैं इसका पता हमारे युवाओं को भी चले जो नशों की ओर आकर्षित होता जा रहा है।

❤️❤️जय हिन्द 🇮🇳🇮🇳
09/05/2025

❤️❤️जय हिन्द 🇮🇳🇮🇳

Address

Saho
Chamba
176314

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when शिव भूमि साहो posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share