20/06/2025
"विराट सनातन महाकुंभ" — का भव्य आयोजन दिनांक 6 जुलाई 2025 को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में किया जाएगा। भगवान परशुराम जन्मोत्सव समापन समारोह के पावन अवसर पर, भारतवर्ष के विविध क्षेत्रों से पधार रहे महान संतों के दिव्य सान्निध्य, आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन में तथा जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज की अध्यक्षता एवं अनेक महामंडलेश्वरों की गरिमामयी उपस्थिति में, एक दिव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा हैं।
इस महाआयोजन की व्यवस्थाओं को सुनियोजित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी रूप देने के उद्देश्य से पटना स्थित श्री राम कर्मभूमि न्यास, सिद्धाश्रम में एक महत्वपूर्ण व्यवस्था बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में महाकुंभ से संबंधित विभिन्न आयामों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ एवं आयोजन की सफलता हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश तय किए गए।