Shri Shri Gaur Nitai Sankirtan Trust

Shri Shri Gaur Nitai Sankirtan Trust Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shri Shri Gaur Nitai Sankirtan Trust, Religious organisation, Budaun.

25/05/2026
नंदगांव का छोरा है। बरसाने की छोरी है।।पुरुषोत्तम (अधिक) मास के पावन अवसर पर भव्य होली उत्सवश्री श्री गौर निताई संकीर्तन...
19/05/2026

नंदगांव का छोरा है। बरसाने की छोरी है।।

पुरुषोत्तम (अधिक) मास के पावन अवसर पर भव्य होली उत्सव

श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट (रजि०) द्वारा बिरवाबाड़ी मंदिर, बदायूँ में पुरुषोत्तम (अधिक) मास के शुभ अवसर पर होली उत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ।
उत्सव के अंतर्गत हरिनाम संकीर्तन, फूलों की होली एवं लट्ठ मार होली का भव्य आयोजन किया गया, तथा साथ ही गौर पूर्णिमा के रूप में श्री महाप्रभु जी का जन्मोत्सव भी मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में वैष्णव जनों ने सहभागिता कर ठाकुर जी के श्रीचरणों में अपनी भक्ति अर्पित की।
कार्यक्रम में भक्तों द्वारा भावपूर्ण हरिनाम संकीर्तन किया गया तथा ठाकुर जी के समक्ष पुष्पवर्षा, फूलों की होली और लट्ठ मार होली का दिव्य आनंद प्राप्त किया गया। सम्पूर्ण मंदिर परिसर भक्तिरस, संकीर्तन एवं आनंदमय वातावरण से गुंजायमान रहा।
श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट (रजि०) द्वारा सम्पूर्ण पुरुषोत्तम (अधिक) मास में प्रत्येक रविवार मंदिर परिसर में विभिन्न दिव्य उत्सवों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें 56 भोग उत्सव, जल विहार उत्सव एवं महाभिषेक उत्सव प्रमुख रहेंगे। सभी वैष्णव जन सपरिवार सम्मिलित होकर ठाकुर जी की कृपा प्राप्त करें।
कार्यक्रम में महाराज श्री पंकज जी, अरुण, ऋषिराम, राकेश, राजकुमार, कृष्णा, अग्र, जतिन आदि का सहयोग रहा।

पुरुषोत्तम मास के अवसर पर होली उत्सव.
19/05/2026

पुरुषोत्तम मास के अवसर पर होली उत्सव.

🌸 आज पुरुषोत्तम (अधिक) मास उत्सव का शुभारंभ — होली उत्सव 🌸श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट (रजि०) की ओर से आप सभी वैष...
17/05/2026

🌸 आज पुरुषोत्तम (अधिक) मास उत्सव का शुभारंभ — होली उत्सव 🌸
श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट (रजि०) की ओर से आप सभी वैष्णव जनों को सादर आमंत्रण।
आज होली उत्सव के पावन अवसर पर
हरिनाम संकीर्तन एवं होली उत्सव का दिव्य आयोजन होगा।
📅 आज | रविवार, 17 मई 2026
🕕 सायं 06:00 बजे से
📍 बिरवाबाड़ी मंदिर, बदायूँ

पावन पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) का शुभारम्भ हो रहा है।यह माह ठाकुर जी को अत्यंत प्रिय है। शास्त्रों में वर्णित है कि इस म...
17/05/2026

पावन पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) का शुभारम्भ हो रहा है।
यह माह ठाकुर जी को अत्यंत प्रिय है। शास्त्रों में वर्णित है कि इस मास में किया गया जप, तप, दान, व्रत एवं भक्ति अनेक गुना फल प्रदान करते हैं तथा विशेष रूप से ठाकुर जी की कृपा के पात्र बनाते हैं।
यह दिव्य माह हरिनाम, भजन एवं सेवा के माध्यम से अपने जीवन को आध्यात्मिक रूप से उन्नत एवं सफल बनाने का अनुपम अवसर है।

सदैव जपिये-
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे
हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे

-श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट (रजि०) बदायूँ

15/05/2026

पुरुषोत्तम (अधिक) मास विशेष महत्व व जानकारी
Watch Full Video on Youtube
Link in Bio..
#अधिकमास

पुरुषोत्तम मास के पावन पर्व पर भक्ति के इस महासागर में गोता लगायें। आयोजित होने वाले दिव्य उत्सवों में आप सभी वैष्णव जन ...
14/05/2026

पुरुषोत्तम मास के पावन पर्व पर भक्ति के इस महासागर में गोता लगायें। आयोजित होने वाले दिव्य उत्सवों में आप सभी वैष्णव जन सपरिवार सम्मिलित होवे।

Address

Budaun

Telephone

+919058241883

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Shri Gaur Nitai Sankirtan Trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Shri Shri Gaur Nitai Sankirtan Trust:

Share