सत्संग सुधा : श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट रजि०

  • Home
  • India
  • Budaun
  • सत्संग सुधा : श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट रजि०

सत्संग सुधा : श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट रजि० Shri Shri Gaur Nitai Sankirtan Trust (Reg.)

अधिक मास के पावन एवं पुण्यदायी अवसर पर श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट द्वारा सामूहिक रूप से श्री मानसी गंगा की संकी...
28/05/2026

अधिक मास के पावन एवं पुण्यदायी अवसर पर श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट द्वारा सामूहिक रूप से श्री मानसी गंगा की संकीर्तनमयी परिक्रमा का दिव्य आयोजन किया गया। इस पावन यात्रा में अनेक वैष्णव भक्तों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए हरिनाम संकीर्तन के मध्य परिक्रमा संपन्न की।
परिक्रमा के दौरान भक्तों को श्री हरिदेव जी मंदिर, मानसा देवी मंदिर, ब्रह्म कुण्ड, प्राचीन हनुमान मंदिर, चाकलेश्वर महादेव आदि पावन एवं प्राचीन तीर्थस्थलों के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सभी भक्तों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से इन दिव्य स्थलों के दर्शन कर अपने जीवन को धन्य अनुभव किया।

-श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट (रजि०), बदायूँ

27/05/2026
श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट द्वारा अधिक मास के पावन अवसर पर संकीर्तनमयी बरसाना परिक्रमा एवं दिव्य दर्शन संपन्नअध...
27/05/2026

श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट द्वारा अधिक मास के पावन अवसर पर संकीर्तनमयी बरसाना परिक्रमा एवं दिव्य दर्शन संपन्न
अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के पावन एवं पुण्यदायी अवसर पर श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट द्वारा सामूहिक रूप से संकीर्तनमयी बरसाना धाम परिक्रमा एवं श्रीजी के दिव्य दर्शन का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक यात्रा में अनेक वैष्णव भक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर हरिनाम संकीर्तन के साथ बरसाना धाम की पावन भूमि पर परिक्रमा की।
यात्रा के दौरान समस्त भक्तगण “हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे।
हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे॥”
महामंत्र का संकीर्तन करते हुए प्रेम एवं भक्ति में सराबोर दिखाई दिए। संपूर्ण वातावरण हरिनाम की मधुर ध्वनि से गुंजायमान हो उठा, जिससे बरसाना धाम की दिव्यता और भी अलौकिक प्रतीत हुई।

-श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट (रजि०), बदायूँ

गोविन्द सो गो लियो,  राधा सो लियो रा ।दोऊ  मिल  एक  भय,  प्रकट भय गोरा ।।
05/02/2025

गोविन्द सो गो लियो, राधा सो लियो रा ।
दोऊ मिल एक भय, प्रकट भय गोरा ।।

05/02/2025

Address

Budaun

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सत्संग सुधा : श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट रजि० posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share