श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर ,बोकारो जिले में शिर्ष स्तर पर आता है,इस मंदिर की स्थापना लगभग 1955 के दशक में हुई है ,ये मंदिर रांची -धनबाद बोकारो राजमार्ग पर जोधाडीह मोड (महाभारत कालीन ,पांडव गमन मार्ग,एवम इतिहास के पन्नो पर दर्ज अहिल्या बाई पथ , )पर है ,ज्ञात हो की 1955 में सिर्फ हनुमान जी महाराज़ का केवल स्थापना किया गया था ,ये स्थापना श्री श्री 1008 माचा स्वामी जी{बिहटा ,बिहार } के कृपा से पूर्ण हुआ ,जो वर्तमान में शरीर पूर्ण कर चुके है वो 115 साल के थे ,पुनः यहाँ के स्थानीय लोगो द्वारा सन 1998 में मन्दिर का पुनः जीर्णोद्वार करने की कवायद सुरु की गयी ,पुनः राम मंदिर का कार्य पूर्ण किया गया लेकिन कुछ कारणवश मन्दिर में राम लाला की स्थापना न हो पायी ,लेकिन पुनः प्रभु की कृपा से फिर से यहाँ के लोगो में चेतना जाग्रत हुई और सन २०11 जनवरी से मंदिर का निर्माण कार्य सुरु हुआ जो अनवरत चलते रहा और अतंतः मई 2011 को पूर्ण हुआ ,एवम 14 मई 2011 कोश्री राम जानकी पूर्ण परिवार सहित मंदिर में स्थापित हुए ,ये स्थापना श्री श्रीमाचा स्वामी जी महाराज के उत्तराधिकारी शिष्य स्वामी सुदर्सनाचर्या के विधि विद्वान द्वारा संपन्न हुआ एवम यहाँ के स्थानीय लोगो के आर्थिक सहायता से पूर्ण हुआ , इस मंदिर के पुरोहित कार्य पूजा पाठ कार्य 1955 से श्री माचा स्वामी जी के कृपा पत्र शिस्य श्री 108 कपिल देव महाराज जी को सौपा गया , 25 जून 2006 में बाबा कपिलदेव महाराज जी का महाप्रयाण हो गया ,पुनः इनके ज्येठ पुत्र श्री 108 राधे श्याम जी महाराजको नियुक्त किया गया ,जो अभी वर्तमान में अभी भी अपनी सेवा मंदिर परिवार को दे रहे है ,यहाँ के लोग मंदिर के हर कार्य में तन मन धन से सहयोग करते है ,आप जरूर इस मंदिर में दर्सन करने आये ,मंदिर में नित्य भोग एवम महाआरती होती है
प्रस्तुति -आप सब की प्रेरणा
संपर्क सूत्र-9708123333